Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

by newzgossip
21 minutes ago
in LIFE STYLE
0
अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

इनसोम्निया यानी अनिद्रा की समस्या को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि यह ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति को देर रात तक नींद नहीं आती। कई मरीज रातभर मोबाइल फोन का उपयोग करते रहते हैं, जिससे दिमाग उत्तेजित होता है और नींद और अधिक प्रभावित होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, देर रात तक फोन की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट नींद की प्राकृतिक प्रक्रिया को बाधित करती है और धीरे-धीरे यह आदत एक बीमारी का रूप ले लेती है। चिकित्सकों का मानना है कि इनसोम्निया से बचने के लिए जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी है। समय से भोजन करना, रात में फोन का उपयोग सीमित करना और सोने से पहले दिमाग को शांत रखना बेहद आवश्यक है।

डॉक्टरों का कहना है कि देर रात तक अंधेरे कमरे में मोबाइल चलाने से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। कई लोग शुरुआत में सिर्फ मनोरंजन या आदत के कारण फोन देखते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह लत नींद को पूरी तरह बाधित कर देती है और गंभीर अनिद्रा में बदल जाती है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि इनसोम्निया से पीड़ित व्यक्तियों में चिड़चिड़ापन, थकान और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है, क्योंकि उन्हें पूरी नींद नहीं मिल पाती। ऐसे मरीजों में आगे चलकर डिप्रेशन या अन्य मानसिक रोग विकसित होने की आशंका भी बढ़ जाती है। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

डॉक्टरों ने बताया कि घर पर ही साधारण उपाय अपनाकर इनसोम्निया से काफी हद तक बचा जा सकता है। रात के भोजन के बाद हल्की वॉक करने, कमरे की लाइट बंद कर शांत वातावरण बनाने और हल्का संगीत सुनने से नींद आने में आसानी होती है। यदि व्यक्ति समय पर सोता है, तो वह सुबह समय से उठ पाएगा और नियमित दिनचर्या अपना सकेगा। सुबह की वॉक या व्यायाम पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।

डॉक्टरों का कहना है कि सोने से पहले मोबाइल फोन का बिल्कुल उपयोग न करें, क्योंकि स्क्रीन की रोशनी नींद को नुकसान पहुंचाती है। बेहतर दिनचर्या, समय पर नींद और नियमित व्यायाम इस समस्या का सबसे आसान और प्रभावी समाधान है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही इनसोम्निया और उससे जुड़ी अन्य बीमारियों से बचा जा सकता है।

Tags: crucial to prevent insomniaInsomnialife styleLifestyle modificationsnatural process of sleep
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

1 day ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

1 week ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

2 weeks ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

2 weeks ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

3 weeks ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

3 weeks ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

4 weeks ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

4 weeks ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

4 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In