Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

शरीर के लिए ईंधन की तरह माना जाता है आयरन

by newzgossip
2 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
शरीर के लिए ईंधन की तरह माना जाता है आयरन
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों में आयरन का विशेष महत्व है, जिसे शरीर के लिए ईंधन की तरह माना जाता है। आयरन न केवल रक्त की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि कोशिकाओं को जीवन देने और पूरे शरीर में ऑक्सीजन के संचार को सुचारू रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।

यह एक ऐसा खनिज है, जिसे शरीर का ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम भी कहा जा सकता है। अक्सर लोगों के मन में यह धारणा होती है कि आयरन का काम केवल खून की कमी को पूरा करना है, जबकि सच्चाई इससे कहीं ज्यादा व्यापक है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही लाल रक्त कोशिकाएं फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर मस्तिष्क और शरीर के हर अंग तक पहुंचाती हैं। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है या इसका सही तरीके से अवशोषण नहीं हो पाता, तो अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होने लगती है।

इसका असर थकान, कमजोरी, चक्कर आना, बेचैनी, शरीर में कंपन, सिरदर्द, बालों का झड़ना और महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी गड़बड़ी के रूप में देखने को मिलता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों को रोजाना लगभग 10 मिलीग्राम आयरन की आवश्यकता होती है, जबकि महिलाओं के लिए यह मात्रा 12 से 15 मिलीग्राम तक होती है।

बच्चों के लिए प्रतिदिन कम से कम 7 मिलीग्राम आयरन जरूरी माना जाता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन तो करते हैं, लेकिन फिर भी शरीर में आयरन की कमी बनी रहती है। इसका प्रमुख कारण आयरन के सेवन और उसके अवशोषण का सही तरीका न अपनाना है। आयरन शरीर में तभी अच्छी तरह अवशोषित होता है, जब विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद हो।

इसलिए आयरन से भरपूर भोजन के साथ खट्टे पदार्थों को शामिल करना फायदेमंद होता है। नींबू, संतरा, मौसमी, टमाटर, दही और अचार जैसे खाद्य पदार्थ आयरन के अवशोषण को बढ़ाते हैं। अगर आयरन की गोलियां ली जा रही हों, तो उन्हें नींबू पानी के साथ लेना बेहतर होता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आयरन की गोली लेने से पहले या बाद में चाय और कॉफी का सेवन न किया जाए, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण में बाधा डालती हैं। शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए कद्दू के बीज, बाजरा, सोयाबीन, राजमा, टोफू, तिल और चना जैसे खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल किया जा सकता है।

Tags: Benefits of ironfuel for the bodyhealth and life styleIron
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग
HEALTH

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

7 hours ago
अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

1 day ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

2 days ago
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

1 week ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

1 week ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

2 weeks ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

2 weeks ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

3 weeks ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

3 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In