Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

by newzgossip
2 months ago
in LIFE STYLE
0
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो खाना तो सीमित मात्रा में लेते हैं, लेकिन उनका वजन अपेक्षा से ज्यादा होता है। कई मामलों में तो सिर्फ पेट ही बाहर निकला हुआ दिखता है, जबकि हाथ, पैर और चेहरा पतले रहते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है । स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह बात काफी हद तक सही है। बहुत कम खाने से शरीर फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में चला जाता है।

शरीर को जब यह संकेत मिलता है कि भोजन की आपूर्ति कम हो गई है, तो वह इसे खतरे की स्थिति मान लेता है। ऐसी स्थिति में शरीर भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा फैट स्टोर करने लगता है, ताकि जरूरत पड़ने पर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा सके। यही वजह है कि कम खाने के बावजूद पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। जब शरीर सर्वाइवल मोड में जाता है, तो मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ जाता है। कम कैलोरी मिलने पर शरीर ऊर्जा बचाने की कोशिश करता है और कैलोरी बर्न की प्रक्रिया को स्लो कर देता है। इसके साथ ही तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है।

बढ़ा हुआ कॉर्टिसोल खासतौर पर लोअर बैली फैट को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इसी कारण कई लोगों के हाथ-पैर और चेहरा तो पतले रहते हैं, लेकिन पेट के आसपास चर्बी जमा हो जाती है। बहुत कम खाने या लंबे समय तक भूखे रहने का एक और बड़ा नुकसान मसल लॉस है। कई लोग तेजी से वजन घटाने के चक्कर में खाना छोड़ देते हैं या बहुत कम खाने लगते हैं। इससे शरीर फैट की बजाय मसल्स को तोड़कर ऊर्जा लेने लगता है। मसल्स कम होने से शरीर की शेप बिगड़ने लगती है और पेट और ज्यादा उभरा हुआ नजर आने लगता है। मसल्स कम होने का मतलब यह भी है कि शरीर कम कैलोरी बर्न करता है, जिससे फैट लॉस और भी मुश्किल हो जाता है।

जानकारों के मुताबिक, वजन घटाने का सही तरीका भूखे रहना नहीं है। न ही रोटी-चावल पूरी तरह छोड़ देने से कोई स्थायी फायदा होता है। वेट लॉस एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें धैर्य और सही रणनीति की जरूरत होती है। इसके लिए बैलेंस्ड डाइट सबसे जरूरी है। रोजाना के भोजन में पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर शामिल करना चाहिए, ताकि मसल्स सुरक्षित रहें और पेट लंबे समय तक भरा महसूस हो। इसके साथ ही फिजिकल एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। नियमित वॉक, एक्सरसाइज या योग से मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और शरीर फैट को सही तरीके से बर्न करता है।

Tags: Belly fatbody goes into 'survival modeburning fatlife style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

2 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In