Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

अगर आपने नहीं देखी हॉलीवुड की ये 10 Webseries तो कर रहे हैं बहुत बड़ी भूल…आज ही देखिए

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
अगर आपने नहीं देखी हॉलीवुड की ये 10 Webseries तो कर रहे हैं बहुत बड़ी भूल…आज ही देखिए
159
SHARES
2k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

OTT प्लेटफॉर्म के दौर में हम घर बैठे World Class Web Series और Films का लुत्फ उठा सकते हैं। इन वेबसीरीज और फिल्मों से ना सिर्फ हमारा मनोरंजन होता है, बल्कि हमें अलग-अलग देशों के कल्चर को लेकर भी काफी जानकारियां मिलती है।

दोस्तो, वैसे भी आजकल बॉलीवुड की फिल्मों ने दर्शकों का जायका बिगाड़ दिया है। और अगर आप भी बॉलीवुड फिल्मों से बोर चुके हैं और कुछ दिलचस्प वेबसीरीज देखना चाहते हैं तो दुनिया की इन टॉप 10 हिंदी डब वेबसीरीज को देख सकते हैं।

1. गेम ऑफ थ्रोंस (Game of Thrones)- Disney Hotstar
गेम ऑफ थ्रोंस दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेबसीरीज में शुमार है। जॉर्ज आर आर मार्टिन की फैटेंसी नॉवेल ‘सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर’ सीरीज पर ये वेबसीरीज आधारित है। इस शो में कई हॉलीवुड की हस्तियां दिखाई दी थीं। ये एक काल्पनिक और फंतासी कहानी है। इस शो की कहानी वेस्टर्स नाम के द्वीप के इर्दगिर्द घूमती है जिसमें सात राज्य हैं। कुछ हिस्सा नॉर्थ और कुछ साउथ में है। इन सात राज्यों की एक राजधानी है, जिसे किंग्स लैंडिंग कहा गया है। इसी किंग्स लैंडिंग में थ्रोन है यानी सिंहासन है जहां पर सातों राज्यों पर राज करने वाला बैठता है। और हर किसी की निगाहें इसी सिंहासन पर है। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसके बारे में बात कर चुके हैं।

2. सेक्स एजुकेशन (Sex Education) – Netflix
ये ब्रिटिश कॉमेडी ड्रामा वेबसीरीज एक टीनेज लड़के की कहानी है जिसकी मां एक सेक्स थेरेपिस्ट है। ये लड़का अपने स्कूल में कंसल्टिंग फर्म खोलता है और बाकी स्टूडेंट्स को सेक्शुएल मुद्दों पर हेल्प करता है। इस शो में लेस्बियन, गे, बायसेक्शुएल और ट्रांसजेंडर रिलेशनशिप्स को लेकर भी जागरुकता फैलाई गई है। अपनी रिलीज के बाद से ही ये शो काफी लोकप्रियता हासिल कर चुका है और ये टॉप रेटेड नेटफ्लिक्स शो में शुमार है।

RelatedPosts

80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे

रीढ़ की हड्डी को लचीलापन प्रदान करता है धनुरासन

करी पत्ता: खूबसूरती निखारने का प्राकृतिक वरदान

3. हाउस ऑफ कार्ड्स (House of Cards) – Netflix
फाइट क्लब और गॉन गर्ल जैसी कल्ट फिल्मों का निर्देशन करने वाले हॉलीवुड के सुपरस्टार डायरेक्टर डेविड फिंचर ने इस वेबसीरीज का निर्देशन किया है। इस शो में एक शातिर राजनेता लीड रोल में है जिसका किरदार विवादित एक्टर केविन स्पेसी ने निभाया है। इस शो में फ्रैंक अंडरवुड की कहानी दिखाई गई है जिसके पास राजनीति का अनुभव नहीं है लेकिन पॉलिटिक्स में धोखा खाने के बाद वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने अपने एक विरोधियों को खत्म करता चलता है और राजनीतिक जिंदगी में टॉप पर पहुंच जाता है। अनुराग कश्यप भी इसे अपनी फेवरेट वेबसीरीज बता चुके हैं।

4. मैकमाफिया (Mcmafia) – Amazon Prime
यूं तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी कई हिंदी क्राइम थ्रिलर वेबसीरीज और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं पर वे एक ब्रिटिश क्राइम थ्रिलर में भी काम कर चुके हैं। मैकमाफिया नाम की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज साल 2018 में रिलीज हुई थी। ये वेबसीरीज मिशा ग्लेनी की 2008 में आई किताब मैकमाफिया पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया था कि कैसे दुनिया के कई माफिया अपना ऑपरेशन चलाते हैं। इस शो को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

5. नारकोस (Narcos)- Netflix
पाब्लो एस्कोबार। एक दौर में इस नाम से पूरा कोलंबिया देश थर्राता था। दुनिया के सबसे बड़े ड्रग लॉर्ड में शुमार पाब्लो की रियल लाइफ कहानी को वेबसीरीज के रूप में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और ये वेबसीरीज इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई कि नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया था। इसकी लोकप्रियता का आलम ये था कि इस शो के बाद कोकेन ड्रग्स कार्टल को लेकर कई शो आए। इसके अलावा हावियर बार्डेम जैसे बड़े हॉलीवुड स्टार ने भी एक और प्रोजेक्ट में पाब्लो एस्कोबार का रोल निभाया।

6. द क्राउन (The Crown)- Netflix
इस नेटफ्लिक्स वेबसीरीज में 1940 से लेकर मॉर्डन दौर तक क्वीन एलिजाबेथ 2 की जिंदगी को दिखाया गया है। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय अपने पिता किंग जॉर्ज VI की मौत के बाद 25 साल की उम्र में सत्ता पर बैठती हैं। इस शो को सोनी पिक्चर्स टेलीविजन और लेफ्ट बैंक पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसे पीटर मॉर्गन ने तैयार किया है और उन्होंने साल 2006 में आई फिल्म क्वीन से इस शो के लिए काफी इंस्पीरेशन ली है। इसके अलावा इस शो में 2013 में रिलीज हुए स्टेज प्ले द ऑडियन्स से भी काफी प्रेरित है।

7. शेरलॉक (Sherlock) – Amazon Prime
जैसे 80 के दशक में दूरदर्शन पर करमचंद अपने जासूसी कारनामों के चलते भारतीय लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है, कुछ ऐसा ही ब्रिटिश डिटेक्टिव शेरलॉक होम्स के साथ है। सर आर्थर कोनान डोयल द्वारा लिखी गई कहानियों पर ये ब्रिटिश मिस्ट्री ड्रामा वेबसीरीज आधारित है। इस शो में शेरलॉक होम्स के लीड रोल में बेनेडिक्ट कंबरबैच नजर आए थे वहीं शेरलॉक के साथी डॉक्टर जॉन वाटसन की भूमिका मार्टिन फ्रीमैन ने निभाई है। ये शो साल 2010 से 2017 तक चला था। हालांकि इस थ्री पार्ट सीरीज के सिर्फ 13 एपिसोड्स हैं। शेरलॉक अपनी हैरतअंगेज विश्लेषण क्षमता के लिए जाना जाता है और महज सेकेंड्स में किसी भी इंसान के एनालिसिस के बाद उसके बैकग्राउंड, मनोस्थिति के बारे में पता लगा लेता है। ये शो अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

8. स्क्विड गेम्स (Squid Games) -Netflix
ये साउथ कोरियन सर्वाइवल शो कुछ समय पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और इस शो ने दुनिया भर में जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस शो में लगभग 450 लोग एक कंपटीशन में हिस्सा लेते हैं। अगर वे हारते हैं तो उन्हें मौत मिलती है और अगर वे जीतते हैं तो अरबों रुपए हासिल कर सकते हैं। हालांकि ये सभी वो लोग होते हैं जिनकी जिंदगी में तमाम परेशानियां हैं और इसलिए वे इस प्राइज मनी के सहारे अपनी लाइफ की सारी परेशानी खत्म करना चाहते हैं। हालांकि इस कंपटीशन का सिर्फ एक ही विनर होता है। ये साउथ कोरिया की सबसे पॉपुलर वेबसीरीज मानी जाती है।

9 स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things)- Netflix
ये एक अमेरिकन साइंस फिक्शन हॉरर ड्रामा है जिसे डफर ब्रदर्स ने क्रिएट किया है। इस शो का पहला सीजन साल 2016 में रिलीज हुआ था और अब तक इस शो के पांच सीजन रिलीज हो चुके हैं। इस शो में इंडियाना नाम के शहर की कहानी को दिखाया गया है जहां कई तरह के रहस्यमयी और सुपरनैचुरल इवेंट्स देखने को मिलते हैं। 1980 के दौर में आधारित इस शो में कई बच्चे मुख्य भूमिका में हैं. इस शो को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

10 मिस्टर रोबोट (Mr. Robot)- Amazon Prime
ये शो एक अमेरिकन ड्रामा थ्रिलर वेबसीरीज है। इस वेबसीरीज को सैम इस्माइल ने यूएस नेटवर्क के लिए क्रिएट किया था। ये शो एक साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर की कहानी है जिसे डिप्रेशन है और उसे सोशल एंज़ायटी डिसऑर्डर है। इस साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर को इसके बाद अनार्किस्ट हायर कर लेता है और एक अंडरग्राउंड हैकर्स ग्रुप के साथ मिलकर ये इंजीनियर कई बड़े हैकिंग गतिविधियों को अंजाम देता है। इस शो के लिए रामी मलिक को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला है. इस शो को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

Tags: American Drama Web SeriesBritish Comedy Drama webseries in HindiGame of ThronesHouse of CardsMcmafiaMr. RobotNarcosSex EducationSherlockSquid GamesStranger ThingsThe CrownTop 10 Hindi Dubbed WebseriesTop 10 Web series in Hindi
SendShare63Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे
Khabrein Jara Hat Ke

80 साल के हो गए ट्रम्प, फिर भी दुनिया के 16 नेताओं से हैं छोटे

10 hours ago
रीढ़ की हड्डी को लचीलापन प्रदान करता है धनुरासन
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ की हड्डी को लचीलापन प्रदान करता है धनुरासन

10 hours ago
करी पत्ता: खूबसूरती निखारने का प्राकृतिक वरदान
Khabrein Jara Hat Ke

करी पत्ता: खूबसूरती निखारने का प्राकृतिक वरदान

1 day ago
गर्भावस्था के दौरान उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भावस्था के दौरान उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी

1 day ago
गर्मियों में गर्म चाय या कॉफी पीने से क्या वाकई शरीर ठंडा रहता है
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मियों में गर्म चाय या कॉफी पीने से क्या वाकई शरीर ठंडा रहता है

1 day ago
प्रोटीन पाउडर में बन सकते हैं जानलेवा बीमारियों का कारण
Khabrein Jara Hat Ke

प्रोटीन पाउडर में बन सकते हैं जानलेवा बीमारियों का कारण

1 day ago
न्यू मैक्सिको की खदान में मिला मगरमच्छ का पूर्वज
Khabrein Jara Hat Ke

न्यू मैक्सिको की खदान में मिला मगरमच्छ का पूर्वज

1 day ago
दुबई में सालभर रहती है गर्मी, रात-दिन चलते हैं एसी, हजारों में आता है बिजली बिल
Khabrein Jara Hat Ke

दुबई में सालभर रहती है गर्मी, रात-दिन चलते हैं एसी, हजारों में आता है बिजली बिल

2 days ago
पानी में डूबा हिरेभास्कर बांध, साल में सिर्फ दो महीने देता है दर्शन
Khabrein Jara Hat Ke

पानी में डूबा हिरेभास्कर बांध, साल में सिर्फ दो महीने देता है दर्शन

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In