Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, July 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

अगर दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों पर घूमना ना भूले

by newzgossip
4 years ago
in धर्म
0
अगर दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों पर घूमना ना भूले
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Vaishno Devi Destinations:  हिंदू धर्म में वैष्णो देवी दर्शन का विशेष महत्व है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु गण माता के दर्शनों के लिए वैष्णों देवी के दर्शन करने जाते हैं। हालांकि बहुत सारे भक्त ऐसे भी होते हैं, जो सिर्फ दर्शन कर अगली ही ट्रेन से वापस अपने घर चले जाते हैं, लेकिन आप इतनी दूर माता के दर्शन करने आ ही रहे हैं तो क्यों न वैष्णो देवी के आसपास की जगहों पर भी एक बार जरूर घूम लें. कटरा के आसपास की इन जगहों को एक बार घूमने के बाद दावा है कि, आप इन खूबसूरत जगहों पर दोबारा घूमने जरूर जाएंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि, वैष्णो देवी जी के आसपास आप किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं-

नौ देवी मंदिर
अगर आप वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे हैं तो कटरा से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर नौ देवी का मंदिर जरूर जाएं. नौ देवी मंदिर बिल्कुल वैष्णो देवी दरबार जैसा ही बनाया गया है. नौ देवी के खूबसूरत मंदिर में एक गुफा भी है, कहा जाता है कि, इस गुफा को मोटे से मोटा व्यक्ति भी बड़ी ही आसानी से पार कर सकता है. वैष्णो देवी यात्रा पर कटरा आने वाले जिन भक्तों को इन मंदिर के बारे में जानकारी है, वो भक्त इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाते हैं।

सिहाड़ बाबा
वैष्णो देवी माता जी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो माता जी के दर्शन के बाद सिहाड़ बाबा मंदिर जाना न भूलें. सिहाड़ बाबा के पास एक 20 मीटर ऊंचा झरना है. यहां आने वाले लोग पहले इस झरने के नीचे नहाया करते थे, लेकिन आपदा की वजह से यहां पर अब नहाना प्रतिबंधित कर दिया है. वैसे इस झरने के थोड़ा ही आगे लोगों के नहाने की व्यवस्था की गई है. आप सिहाड़ बाबा के पास की इस जगह पर शांति वाला समय बिता सकते हैं।

RelatedPosts

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

बाबा धनसर
कटरा से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर बाबा धनसर का मंदिर है. यह मंदिर जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में स्थित है. बाबा धनसर मंदिर के बारे में कहा जाता है कि, भगवान शिव, माता पार्वती जी को अपने अमर होने का ज्ञान देने अमरनाथ गए थे. उस वक्त जब भगवान शिव यहां से निकले तो उनका शेषनाग अनन्तनाग में ही रह गया. माना जाता है कि, शेषनाग के पुरुष अवतार के एक पुत्र धनसार भी हैं. बाबा धनसर मंदिर में 200 मीटर नीचे जाकर बाबा धनसर के दर्शन होते हैं. यहां बड़ी संख्या में बंदर भी देखने को मिलते हैं।

देवी पिंडी
अगर आप वैष्णो देवी माता यात्रा पर जा रहे हैं और साथ ही आपको ट्रैकिंग का भी शौक है, तो आपके लिए देवी पिंडी सबसे बेहतरीन जगह है. ऐसा कहा जाता है कि, वैष्णो माता जी पूरे साल में कुछ दिन देवी पिंडी में भी रहती हैं. इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आपको लगभग तीन घंटे की ट्रैकिंग को पूरा करना होगा. देवी पिंडी मंदिर पहुंचने के लिए आपको पहले कटरा से लगभग 8 किलोमीटर दूर पैदल पहुंचना होगा. इसके बाद ट्रैकिंग का रास्ता शुरू होता है. हालांकि इस खूबसूरत और मन मोह लेने वाली जगह के बारे में कम ही लोगों को पता हैं. अगर आप वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे हैं तो इस जगह पर भी घूमने जरूर जाएं।

बाबा जित्तो
जम्मू शहर से महज़ 15 किलोमीटर की दूरी पर झिड़ी गांव में बाबा जित्तो का मंदिर हैं. बाबा जित्तो एक किसान थे, जिन्होनें सामंती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे. बाबा जित्तो, माँ वैष्णो देवी के बहुत बड़े भक्त थे. कहा जाता है कि, जब माता वैष्णो जी ने बाबा जित्तो को आशीर्वाद दिया था, तब उन्होंने अपने लिए कुछ न मांगते हुए पूरे गांव के लोगों की खेती के लिए पानी की मांग की थी. अब ऐसी व्यवस्था है कि, साल में 7 अलग-अलग मौसमों में यहां बारिश होती है, और यही वजह है कि, गांव के लोग सबसे पहले अपने खेत का अन्न बाबा जित्तो को चढ़ाते हैं और उसके बाद खुद के लिए इकठ्ठा करते हैं।

Tags: mata vaishno devitravel tipsvaishno devi destinationvaishno devi travelingvaishno devi yatra
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं
धर्म

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

2 months ago
इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा
धर्म

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

3 months ago
हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र
धर्म

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

4 months ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

4 months ago
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण
धर्म

एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण

5 months ago
दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता
धर्म

दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता

5 months ago
शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद
धर्म

शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद

5 months ago
सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित
धर्म

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित

5 months ago
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट
धर्म

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In