Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, September 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

घरेलू उपाय से मिलती है पीठ, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
घरेलू उपाय से मिलती है पीठ, जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बच्चों को इस तरह सिखाएं घर के छोटे-छोटे काम, जिम्मेदारी के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास

बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए सजा नहीं, समझ और सही सीमाएं हैं जरूरी

सूर्यास्त के बाद बंद हो जाते हैं 400 साल पुराने इस मंदिर के कपाट, रात में जंगल में रुकने से करते हैं परहेज

आयुष मंत्रालय ने कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय सुझाए हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के पीठ दर्द, जोड़ों में अकड़न, मांसपेशियों में खिंचाव और सामान्य शरीर दर्द में राहत दिला सकते हैं। ये उपाय घर पर आसानी से किए जा सकते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाए जा सकते हैं।

पहला उपाय है नारियल तेल और लौंग का मिश्रण। नारियल तेल को हल्का गर्म करें और इसमें 4-5 लौंग डालकर मिलाएं। जब तेल गुनगुना हो जाए, तो इसे दर्द वाली जगह पर मालिश करें। लौंग में मौजूद यूजेनॉल दर्द और सूजन को कम करता है, जबकि नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है। यह उपाय पीठ दर्द और मांसपेशियों की अकड़न में विशेष रूप से फायदेमंद है।

दूसरा आसान तरीका है सरसों के तेल में कपूर। एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें थोड़ा कपूर डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। फिर इस गर्म तेल से प्रभावित जगह पर हल्की मालिश करें। सरसों का तेल गर्माहट देता है और रक्त संचार बढ़ाता है, जबकि कपूर सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। यह उपाय खासतौर पर सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए कारगर है।

तीसरा घरेलू नुस्खा है सरसों या नारियल तेल में लहसुन मिलाकर मालिश करना। तेल में 4-5 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करें, अच्छी तरह पीसकर छान लें और रोजाना दर्द वाली जगह पर लगाएं। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को तेजी से कम करते हैं।

चौथा तरीका है हल्दी वाला दूध या गोल्डन मिल्क। एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। स्वाद के लिए काली मिर्च और शहद डाल सकते हैं। इसे रात को सोने से पहले पिएं। हल्दी में करक्यूमिन तत्व होता है, जो शरीर की सूजन घटाता है और दर्द से राहत देता है। ये उपाय हल्के-फुल्के दर्द में तेजी से आराम पहुंचाते हैं और इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं।

Tags: home remediesHome remedies for joint painHome remedies for muscle painjoint and muscle painJoint painkhabrein jara hat kerelief from back pain
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बच्चों को इस तरह सिखाएं घर के छोटे-छोटे काम, जिम्मेदारी के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को इस तरह सिखाएं घर के छोटे-छोटे काम, जिम्मेदारी के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास

9 hours ago
बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए सजा नहीं, समझ और सही सीमाएं हैं जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को अनुशासन सिखाने के लिए सजा नहीं, समझ और सही सीमाएं हैं जरूरी

10 hours ago
सूर्यास्त के बाद बंद हो जाते हैं 400 साल पुराने इस मंदिर के कपाट, रात में जंगल में रुकने से करते हैं परहेज
Khabrein Jara Hat Ke

सूर्यास्त के बाद बंद हो जाते हैं 400 साल पुराने इस मंदिर के कपाट, रात में जंगल में रुकने से करते हैं परहेज

10 hours ago
तनाव घटाने के लिए हमेशा लंबा मेडिटेशन जरूरी नहीं, ये 4 छोटी आदतें तुरंत दे सकती हैं राहत
Khabrein Jara Hat Ke

तनाव घटाने के लिए हमेशा लंबा मेडिटेशन जरूरी नहीं, ये 4 छोटी आदतें तुरंत दे सकती हैं राहत

10 hours ago
सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है? हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है? हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

1 day ago
यूरोप का यह छोटा देश 158 साल से बिना सेना के, फिर भी बना हुआ है शांत और सुरक्षित
Khabrein Jara Hat Ke

यूरोप का यह छोटा देश 158 साल से बिना सेना के, फिर भी बना हुआ है शांत और सुरक्षित

1 day ago
पूरी जिंदगी पानी पिए बिना कैसे जिंदा रहता है कंगारू चूहा? रेगिस्तान में जीने का अद्भुत राज
Khabrein Jara Hat Ke

पूरी जिंदगी पानी पिए बिना कैसे जिंदा रहता है कंगारू चूहा? रेगिस्तान में जीने का अद्भुत राज

1 day ago
समुद्र की गहराई में छिपे हैं एवरेस्ट से भी ऊंचे पर्वत और धरती की सबसे गहरी खाइयां
Khabrein Jara Hat Ke

समुद्र की गहराई में छिपे हैं एवरेस्ट से भी ऊंचे पर्वत और धरती की सबसे गहरी खाइयां

1 day ago
क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच
Khabrein Jara Hat Ke

क्या वाकई सामान्य वॉक से ज्यादा असरदार है लिम्फैटिक वॉकिंग? जानें 10 मिनट की वॉक का सच

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In