Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

यहां हड्डी टूटने पर अस्पताल नहीं, मंदिर जाते हैं लोग..ऐसे होता है इलाज

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke, STATE
0
यहां हड्डी टूटने पर अस्पताल नहीं, मंदिर जाते हैं लोग..ऐसे होता है इलाज
156
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

सामान्यत जब किसी दुर्घटनावश किसी की हड्डी टूटती है तो वो डॉक्टर के पास जाते है लेकिन मध्यप्रदेश में एक ऐसी जगह है जहां हनुमान जी टूटी हड्डियां जोड़ने के काम करते है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा दरअसल कटनी से महज 30 किलामीटर दूर ग्राम मुहास में विराजे हनुमान जी को ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट यानि हड्डी रोग विशेषज्ञभी कह दें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी. अस्थि रोग, फ्रैक्चर आदि से पीड़ितों की यहां वैसी ही कतार लगती है, जैसी किसी ऑर्थोपेडिक सर्जन या फिर स्पेशलिस्ट (हड्डी रोग विशेषज्ञ) के यहां लगती है. किसी बड़े डॉक्टर के दवाखाने से भी कई गुना भीड़ यहां रोज लगती है. शनिवार और मंगलवार को तो विशाल परिसर में पैर रखने की तक की जगह नहीं रहती।

हनुमान मंदिर पर रोजाना नजारा अनूठा होता है. कोई किसी मरीज को स्ट्रेचर पर लादकर लाता है, तो कोई पीठ या एम्बुलेंस में लेकर पहुंचता है. किसी का हाथ टूटा होता है तो कोई पैर या फिर शरीर में अन्य जगह फ्रैक्चर से कराहता नजर आता है. सभी के मन में एक ही आस होती है कि बजरंगबली श्री हनुमानजी सब ठीक कर देंगे. उनका विश्वास कसौटी पर खरा भी उतरता है, तभी तो लोगों ने यहां के हनुमानजी को हड्डी जोड़ने वाले हनुमान की उपाधि प्रदान कर दी है।

ऐसे होता है इलाज
पीड़ित के परिसर पर पहुंचते ही मंदिर के पंडा सरमनजी सभी को आंख बंद करने को कहते हैं. सभी को केवल राम नाम का जाप करने को कहा जाता है. आंखें बंद रहने के दौरान ही पंडा और उनके सहयोगी जन, पीड़ितों को कोई औषधि खिलाते हैं. पत्तियों व जड़ी बूटी को खूब चबाकर खा जाने की सलाह जाती है. औषधि खाते ही सभी को विदा कर दिया जाता है. यहां बस इतना ही इलाज है. पंडा सरमन पटेल का दावा है कि इस इस औषधि को खाने और हनुमानजी के प्रताप से हड्डियां अपने आप जुड़ जाती हैं।

सप्ताह में दो दिन लगता है मेला
मंदिर में यूं तो दवा प्रतिदिन दी जाती है, लेकिन मंगलवार और शनिवार का दिन इसके लिए विशेष रूप से निर्धारित है. स्थानीय मूलचंद दुबे का कहना है कि मंगलवार और शनिवार हनुमानजी के दिन हैं. इस दिन दी गई औषधि ज्यादा असरकारी रहती है. यही वजह है कि शनिवार और मंगलवार को मंदिर में पीड़ितों का मेला लगता है. हजारों की तादाद में लोग यहां पहुंचते हैं।

कई राज्यों से आते हैं लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर की ख्याति पूरे देशभर में है. जब लोग डॉक्टर के यहां इलाज कराकर निराश हो जाते हैं, तब यहां हनुमानजी की शरण में आते हैं. आने वालों में गुजरात, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों के लोग भी शामिल हैं. मंदिर में इलाज कराने आए उमरिया निवासी अरुण पांडेय, बहोरीबंद निवासी प्रभा देवी, सागर निवासी नंदकिशोर राज, महेश अवस्थी आदि ने बताया कि वे दूसरी बार आए हैं. सभी को फ्रैक्चर था. उन्होंने बताया कि पहली बार में ही उन्हें शत प्रतिशत आराम लगा है. दूसरी बार वे मात्र हनुमानजी का दर्शन करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए आए हैं।

फ्री में होता है इलाज
स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में इलाज व औषधि के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है. व्यक्ति की जो श्रद्धा बनती है, वह उसे दान पेटी में अर्पित कर देता है. बाहर दुकान में केवल तेल मिलता है. मालिश का यह तेल भी 50 या सौ रुपए में उपलब्ध हो जाता है. कटनी निवासी राजेश पाण्डेय ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था, वह बाबा के दरबार पहुंचे. बगैर किसी डॉक्टरी उपचार के अब उनका पैर ठीक है. बड़वारा निवासी रामनारायण महोबिया ने बताया कि साइकल से गिरने के कारण उनका दाहिना हाथ टूट गया था. चिकित्सक ने एक्सरे के बाद हाथ में फैक्चर होने पर प्लास्टर की सलाह दी. पर उन्हें पता चला कि मुहास में दवा खाने से हड्डी जुड़ जाती है. इसलिए वे यहां मंदिर पहुंच गए. औषधि खाने के बाद अब उनका हाथ उनका पूरी तरह से ठीक है. बताया जाता है कि डॉक्टर हनुमान के दरबार से आज तक कोई भी निराश होकर नहीं लौटा है।

Tags: Hanumaan ji TempleKatni newsMadhya Pradesh Newsmiraculous temple of Shri hanumanTrending NewsViral News
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

15 hours ago
रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली
Khabrein Jara Hat Ke

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

15 hours ago
आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने
Khabrein Jara Hat Ke

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

16 hours ago
कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान
Khabrein Jara Hat Ke

कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान

16 hours ago
चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित
Khabrein Jara Hat Ke

चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित

16 hours ago
चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां
Khabrein Jara Hat Ke

चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां

2 days ago
शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग

2 days ago
बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार को ना लें हल्के में: एक्सपर्ट
Khabrein Jara Hat Ke

बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार को ना लें हल्के में: एक्सपर्ट

2 days ago
सुबह नाश्ते में मसालेदार चीजें ना खायें
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह नाश्ते में मसालेदार चीजें ना खायें

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In