Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, November 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस चीज को लेने से बचने की दी सलाह, लोग हार्ट अटैक रोकने के लिए खाते हैं ये चीज

by newzgossip
5 years ago
in HEALTH
0
हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इस चीज को लेने से बचने की दी सलाह, लोग हार्ट अटैक रोकने के लिए खाते हैं ये चीज
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

न्यूयॉर्क: स्ट्रोक  से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स अब लोगों को एस्पिरिन लेने से बचने की सलाह दे रहे हैं। यूएस प्रिवेंटिव सर्विसेज टास्क फोर्स ने इस संबंध में एडवाइजरी के लिए एक नया ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट में कहा गया है कि जिन बुजुर्गों को दिल की बीमारी नहीं है। उन्हें अब पहले हार्ट अटैक या स्ट्रोक से बचने के लिए डेली डोज में एस्पिरिन दवा लेने की जरूरत नहीं है। 

जानकारी के अनुसार, एस्पिरिन की एक दैनिक खुराक, पहले दिल के दौरे या स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए प्रदर्शित की गई है, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि यह पेट, आंतों और मस्तिष्क में रक्तस्राव सहित नुकसान भी पहुंचा सकता है, क्योंकि उम्र के साथ रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। पैनल ने जो नया ड्राफ्ट तैयार किया है, उसमें ये कहा गया है कि 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगो में जिन्हें पहले कभी हार्ट अटैक या स्ट्रोक नहीं आया है, उन्हें एस्पिरिन दवा से किसी तरह का लाभ नहीं मिलेगा। बल्कि इससे उनमें ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। 

RelatedPosts

फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये 8 जड़ी-बूटियां, जानें तुलसी, अदरक और आंवले के फायदे

चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान

आयोडीन की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

पैनल ने पहली बार एस्पिरिन दवा को लेकर इस तरह का ड्राफ्ट बनाया है। पैनल के अनुसार 40 साल से कम उम्र के लोगों को इस दवा को थोड़ा फायदा मिल सकता है। वहीं 50 की उम्र के लोगों में इस दवा का कोई लाभ नहीं देखा गया है। यूएस प्रिवेंटिव सर्विसेज टास्क फोर्स के सदस्य चिएन-वेन त्सेंग का कहना है कि, ‘एस्पिरिन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि उम्र के साथ इसका खतरा बढ़ता जाता है।’

ये गाइडलाइन विशेष तौर पर हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रोल, मोटापे और अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए हैं, क्योंकि ये सारी चीजें हार्ट अटैक या स्ट्रोक की संभावना को बढ़ाते हैं। इसके अलावा एस्पिरिन दवा लेने या रोकने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। बता दें ‎कि अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, हार्ट अटैक और स्ट्रोक अमेरिका में मौत के प्रमुख कारण हैं। अमेरिका में अनुमानित 6 लाख लोगों को हर साल पहला दिल का दौरा पड़ता है। जबकि 6 लाख 10 हजार लोगों को पहले स्ट्रोक का अनुभव होता है। 

Tags: food habitshealth and life styleheart attackheart attck prevention
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये 8 जड़ी-बूटियां, जानें तुलसी, अदरक और आंवले के फायदे
HEALTH

फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये 8 जड़ी-बूटियां, जानें तुलसी, अदरक और आंवले के फायदे

2 days ago
चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान
HEALTH

चाय या कॉफी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने के फायदे, सर्दियों में एनर्जी के साथ जानें नुकसान

6 days ago
आयोडीन की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
HEALTH

आयोडीन की कमी से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

2 weeks ago
बच्चे दुखी होने पर ज्यादा क्यों खाते हैं जंक फूड? 91 बच्चों पर अध्ययन में खुलासा
HEALTH

बच्चे दुखी होने पर ज्यादा क्यों खाते हैं जंक फूड? 91 बच्चों पर अध्ययन में खुलासा

2 weeks ago
कैंसर के मरीजों के लिए जरूरी हैं ये 5 बातें, इलाज के साथ संतुलित आहार और आराम पर दें ध्यान
HEALTH

कैंसर के मरीजों के लिए जरूरी हैं ये 5 बातें, इलाज के साथ संतुलित आहार और आराम पर दें ध्यान

2 weeks ago
मोमोज की लाल चटनी के हैं दीवाने? ज्यादा खाने से सेहत को हो सकता है नुकसान, जानें क्या रखें सावधानी
HEALTH

मोमोज की लाल चटनी के हैं दीवाने? ज्यादा खाने से सेहत को हो सकता है नुकसान, जानें क्या रखें सावधानी

3 weeks ago
योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर
HEALTH

योग और संतुलित आहार से बुजुर्ग रह सकते हैं स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर

4 weeks ago
हार्ट अटैक का असर सीने तक सीमित नहीं, हाथ, जबड़े और पीठ में दर्द भी हो सकता है संकेत
HEALTH

हार्ट अटैक का असर सीने तक सीमित नहीं, हाथ, जबड़े और पीठ में दर्द भी हो सकता है संकेत

4 weeks ago
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान
HEALTH

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, खानपान पर भी दें ध्यान

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In