Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

सोने की सजावट और चांदी की ट्रेन, 400 कमरे के आलीशान महल में रहते हैं सिंधिया, देखें तस्वीरें

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
सोने की सजावट और चांदी की ट्रेन, 400 कमरे के आलीशान महल में रहते हैं सिंधिया, देखें तस्वीरें
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Jyotiraditya Scindia Palace: ज्योतिरादित्य सिंधिया ना सिर्फ कद्दावर नेता हैं बल्कि वो ग्वालियर के शाही राजघराने के वंशज भी हैं। शाही फैमिली से आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का महल इतना भव्य और खूबसूरत है कि अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। जिस महल में सिंधिया रहते हैं, वह 12,40,771 वर्गफुट में फैला हुआ है. इस महल का नाम है ‘जय विलास पैलेस’, जो हिन्दू मराठा वंश महाराजा जयाजी राव सिंधिया का घर है. आइए जानते हैं इस भव्य महल के बारे में कुछ रोचक बातें…

जय विलास पैलेस की सबसे पहली खास बात यह है कि महल यूरोपियन स्टाइल के आर्किटेक्चर पर बनाया गया है. यह महल जीवाजी राव सिंधिया के पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया को विरासत में मिला है. ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीति में खासा एक्टिव हैं और मौजूदा समय में केंद्र सरकार में उड्डयन मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं. उनका यह महल तीन मंजिला है, जिसमें सिंधिया परिवार साथ रहता है।

कितनी होगी पैलेस की कीमत
इतिहास की किताबों में लिखा है कि साल 1876 में जय विलास पैलेस को प्रिंस जॉर्ज और वेल्स की प्रिंसेस मैरी का स्वागत करने के लिए तैयार किया गया था. महल की नींव महाराजा जयाजी राव सिंधिया की देखरेख में साल 1874 में रखी गई थी. महल जैसी इस हवेली के डिजाइनर ब्रिटिश लेफ्टिनेंट कर्नल सर माइकल फिरोज थे. हैरानी वाली बात यह है कि 19वीं सदी में बने इस महल की कीमत उस समय पर कीब एक करोड़ रुपये थी. अगर आज के समय के हिसाब से देखा जाए तो लगभग 4 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा।

RelatedPosts

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

मंजिल की थीम डिजाइन
महल की एक बड़ी खासियत भी है. जानकारी के मुताबिक, महल की हर एक मंजिल अलग-अलग थीम पर बनाई गई है. एक फ्लोर टस्कन है, दूसरी इटालियन-डोरिक और तीसरी कोरिंथियन और पल्लाडियन डिजाइन से इंस्पायर होकर बनाई गई है. यह भी बताया जाता है कि जब महल बनकर तैयार हो गया था तो छत की मजबूती का टेस्ट लिया गया. इसके लिए छत पर आठ हाथियों को एक साथ घुमाया गया।  इतना ही नहीं, महल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए हॉल के इंटीरियर में 560 किलो सोने का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही, एक मॉडल ट्रेन रखी गई है, जो चांदी से बनी है. यह ट्रेन डाइनिंग टेबल पर लगी है।

400 कमरों का महल, 35 रूम में बना म्यूजियम
जानकारी के लिए बता दें कि जय विलास पैलेस में 400 कमरे बने हैं. इनमें से 35 कमरों में म्यूजियम खुल गया है, जो सिंधिया राजघराने के इतिहास की जानकारी देता है. बताया जाता है कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने जीवाजीराव सिंधिया की याद में यह म्यूजियम बनाया था, जिसका नाम है एचएच महाराजा जियाजीराव सिंधिया संग्रहालय।

आप भी कर सकते हैं शाही महल का दीदार
बता दें, अगर आप भी इस महल को करीब से देखना चाहते हैं तो टिकट बुकिंग करा सकते हैं. महल मंगलवार से रविवार तक सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक खुला होता है और सोमवार को बंद रहता है. टिकट के दाम पता करने के लिए आप महल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Tags: gwaliorJai Vilas PalaceJyotiraditya scindiaJyotiraditya Scindia LifestyleJyotiraditya Scindia Palace
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

3 hours ago
रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली
Khabrein Jara Hat Ke

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

3 hours ago
आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने
Khabrein Jara Hat Ke

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

3 hours ago
कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान
Khabrein Jara Hat Ke

कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान

4 hours ago
चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित
Khabrein Jara Hat Ke

चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित

4 hours ago
चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां
Khabrein Jara Hat Ke

चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां

1 day ago
शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग

1 day ago
बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार को ना लें हल्के में: एक्सपर्ट
Khabrein Jara Hat Ke

बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार को ना लें हल्के में: एक्सपर्ट

1 day ago
सुबह नाश्ते में मसालेदार चीजें ना खायें
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह नाश्ते में मसालेदार चीजें ना खायें

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In