Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, February 20, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पेट में गैस बनना और उसका बाहर निकलना सामान्य प्रक्रिया: विज्ञान

by newzgossip
14 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पेट में गैस बनना और उसका बाहर निकलना सामान्य प्रक्रिया: विज्ञान
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

तन-मन को सेहतमंद रखता है तिर्यक ताड़ासन

इस देश में शिक्षा को नहीं बनने दिया जाता बोझ, 16 साल की उम्र तक नहीं होता कोई बड़ा एग्जाम

कनाडा के इस शहर में एक साथ निकलते हैं लाखों सांप, जानें क्यों खास है ये अनोखा दृश्य

हर किसी के पेट में गैस बनना और उसका बाहर निकलना एक सामान्य प्रक्रिया है। हमारा शरीर रोज कई प्राकृतिक प्रक्रियाओं से गुजरता है। इनमें से एक है पेट में गैस का बनना। हैल्थ एक्सपर्टस की माने तो गैस को बार-बार रोकना सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसलिए अपने शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया को रोकने के बजाय, उसे सामान्य रूप से काम करने दें और स्वस्थ रहें।

भोजन पाचन के दौरान आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया खाने को तोड़ते हैं, जिससे गैस बनती है। यह गैस गुदा के माध्यम से बाहर निकलती है, जिसे आम भाषा में पाद या फार्ट कहा जाता है। यह पूरी तरह स्वाभाविक और जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग शर्म, असहजता या सामाजिक माहौल की वजह से गैस को रोक लेते हैं। कभी-कभार ऐसा करना नुकसानदायक नहीं है, लेकिन इसे आदत बना लेना शरीर के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। गैस रोकने से पहला असर पेट में महसूस होता है। जब गैस बाहर नहीं निकलती तो वह आंतों में ही जमा होती रहती है, जिससे पेट में दबाव बढ़ता है। यह दबाव दर्द, मरोड़ और खिंचाव का कारण बन सकता है। कई बार ऐसा लगता है कि पेट में कुछ फंसा हुआ है या भीतर से खिंचाव हो रहा है। लंबे समय तक गैस रोकने से यह असहजता बढ़ जाती है।

गैस रुकने की एक और बड़ी समस्या है पेट फूलना। पेट सख्त और भारी महसूस होने लगता है। अक्सर ऐसा लगता है जैसे बहुत ज्यादा खा लिया हो, जबकि असल समस्या गैस की होती है। इससे कपड़े टाइट लगने लगते हैं और बैठने-झुकने में परेशानी हो सकती है। वहीं, पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ने से एसिडिटी, सीने में जलन और खट्टी डकारें भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि पेट में फंसी गैस एसिड को ऊपर की ओर धकेलती है।

कुछ लोगों में गैस रोकने का असर सिरदर्द, बेचैनी और चिड़चिड़ापन के रूप में भी दिख सकता है। शरीर में दबाव बढ़ने से मानसिक स्थिति प्रभावित होती है। वहीं, बार-बार गैस रोकने से पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे अपच, बदहजमी, डकार और उल्टी जैसा महसूस होना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लगातार गैस रोकने से आंतों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।

हालांकि इससे कोई गंभीर बीमारी तुरंत नहीं होती, लेकिन यह पाचन से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकता है। कुछ मामलों में गैस शरीर में दोबारा अवशोषित होकर सांस के जरिए बाहर निकल सकती है, पर इससे समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती। ऐसे में जरूरी है कि शरीर के प्राकृतिक संकेतों को समझा जाए। गैस बनना बिल्कुल सामान्य है, इसलिए इसे लेकर शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। यदि गैस ज्यादा बनती है, तो खान-पान में बदलाव करें। तला-भुना, मसालेदार और गैस पैदा करने वाले खाद्य पदार्थ कम करें। भोजन धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबा कर खाएं। नियमित व्यायाम और हल्की वॉक पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। अगर गैस, एसिडिटी या पेट दर्द की समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

Tags: expulsion is a normal processFartFormation of gas in the stomachkhabrein jara hat keWhy we fart
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

तन-मन को सेहतमंद रखता है तिर्यक ताड़ासन
Khabrein Jara Hat Ke

तन-मन को सेहतमंद रखता है तिर्यक ताड़ासन

10 minutes ago
इस देश में शिक्षा को नहीं बनने दिया जाता बोझ, 16 साल की उम्र तक नहीं होता कोई बड़ा एग्जाम
Khabrein Jara Hat Ke

इस देश में शिक्षा को नहीं बनने दिया जाता बोझ, 16 साल की उम्र तक नहीं होता कोई बड़ा एग्जाम

31 minutes ago
कनाडा के इस शहर में एक साथ निकलते हैं लाखों सांप, जानें क्यों खास है ये अनोखा दृश्य
Khabrein Jara Hat Ke

कनाडा के इस शहर में एक साथ निकलते हैं लाखों सांप, जानें क्यों खास है ये अनोखा दृश्य

24 hours ago
24 फरवरी से शुरु हो रहा होलाष्टक
Khabrein Jara Hat Ke

24 फरवरी से शुरु हो रहा होलाष्टक

1 day ago
इन तीनों गुणों के होने से मनुष्य को कहते हैं चेतन
Khabrein Jara Hat Ke

इन तीनों गुणों के होने से मनुष्य को कहते हैं चेतन

1 day ago
लाल रंग के कपडों में लगते हैं आकर्षक, लेकिन क्या ऐसा सच में होता है?
Khabrein Jara Hat Ke

लाल रंग के कपडों में लगते हैं आकर्षक, लेकिन क्या ऐसा सच में होता है?

2 days ago
मानसिक विश्राम ही स्वस्थ जीवन की मूल आधारशिला
Khabrein Jara Hat Ke

मानसिक विश्राम ही स्वस्थ जीवन की मूल आधारशिला

2 days ago
मिस्र की वैली ऑफ किंग्स में भारतीय रहस्य, 2000 साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेख
Khabrein Jara Hat Ke

मिस्र की वैली ऑफ किंग्स में भारतीय रहस्य, 2000 साल पुराने तमिल-ब्राह्मी शिलालेख

2 days ago
अभी जिंदा है जेफ्री एप्सटीन! अस्पताल से लाए शव के कान-नाक जेफ्री से नहीं खाते मेल
Khabrein Jara Hat Ke

अभी जिंदा है जेफ्री एप्सटीन! अस्पताल से लाए शव के कान-नाक जेफ्री से नहीं खाते मेल

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In