Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

गहरी नींद के लिए मन से निकाल दें ये दो चीजें

by newzgossip
4 months ago
in LIFE STYLE
0
गहरी नींद के लिए मन से निकाल दें ये दो चीजें
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

गहरी नींद और अच्छे स्वास्थ्य का प्राकृतिक रहस्य है आयुर्वेदिक रात्रिचर्या। दिनभर की भागदौड़ और तनाव के बाद जब शरीर विश्राम करता है, तभी वह अगले दिन के लिए नई ऊर्जा जुटा पाता है। रात का समय केवल नींद लेने का नहीं, बल्कि शरीर और मन दोनों की मरम्मत का समय होता है। आयुर्वेद में इसे ‘रात्रिचर्या’ कहा गया है यानी रात में अपनाई जाने वाली वे आदतें जो न केवल नींद की गुणवत्ता सुधारती हैं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को भी संतुलित रखती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, सोने से पहले कुछ सरल आदतें अपनाने से नींद गहरी होती है और मन शांत रहता है।

सबसे पहले दिनभर के तनाव और चिंताओं को मन से निकाल दें। कुछ गहरी सांसें लेकर खुद को शांत करें यह एक तरह का मानसिक डिटॉक्स है जो मन को हल्का करता है। इसके बाद गुनगुने पानी से पैर धोना बेहद लाभकारी माना गया है। इससे शरीर का तापमान संतुलित होता है और नींद जल्दी आने लगती है। तलवों पर थोड़ा घी या नारियल तेल लगाकर हल्की मालिश करने से तंत्रिका तंत्र शांत होता है और नींद अधिक गहरी होती है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ नाभि और नाक में तेल डालने की सलाह भी देते हैं। नाभि में 2 बूंद घी या सरसों का तेल डालने से पाचन सुधरता है और त्वचा को पोषण मिलता है। वहीं, नाक में अणु तेल या घी की कुछ बूंदें डालने से मानसिक थकान दूर होती है और दिमाग को शांति मिलती है। अगर आपको दूध पसंद है, तो सोने से पहले हल्दी दूध, जायफल दूध या अश्वगंधा दूध पीना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। यह मांसपेशियों को आराम देता है और नींद को स्वाभाविक रूप से गहरी बनाता है। सोने से पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप जैसी स्क्रीन से दूरी बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इनसे निकलने वाली नीली रोशनी नींद के हार्मोन मेलाटोनिन के स्राव को बाधित करती है।

इसके बजाय हल्का संगीत, मंत्र या ‘ॐ शांति’ का जप सुनना मन को सुकून देता है। कमरे की रोशनी मंद रखें, माहौल शांत बनाएं और चंदन या लैवेंडर जैसी प्राकृतिक खुशबू फैलाएं ये सुगंधें नींद को सहज और आरामदायक बनाती हैं। सोने से पहले प्रार्थना या दिनभर के प्रति आभार व्यक्त करना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। आयुर्वेद के अनुसार, बाईं करवट सोना पाचन के लिए सबसे अच्छा माना गया है। वहीं, रात 9:30 से 10 बजे के बीच सोने का समय सबसे उत्तम है।

Tags: Eliminate stress and worrieslife styleTips for deep sleepworries for deep sleep
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In