Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

सर्दियों में जल्दी अंधेरा छाने के कारण बदल जाती है पाचन क्रिया

by newzgossip
4 months ago
in HEALTH
0
सर्दियों में जल्दी अंधेरा छाने के कारण बदल जाती है पाचन क्रिया
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

हैल्थ विशेषज्ञ की माने तो ठंड के मौसम में रात का खाना जल्दी खाना न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि नींद, मूड और संपूर्ण स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसका मुख्य कारण है शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी ‘सर्कैडियन रिदम’जो सूरज की रोशनी और अंधेरे के साथ तालमेल बनाकर काम करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि हमें अपने भोजन के समय में भी बदलाव कर लेना चाहिए।

वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दियों में अंधेरा जल्दी छाने के कारण यह लय बदल जाती है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए रात का खाना जल्दी करना शरीर के लिए अधिक लाभकारी माना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ‘क्रोनोन्यूट्रीशन’ पर हुई नई रिसर्च बताती है कि सेहत को बनाए रखने में भोजन की गुणवत्ता जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण भोजन का सही समय भी है।

शोध में पाया गया कि शाम 6 बजे खाने की तुलना में देर रात 10 बजे खाना खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और शरीर की फैट बर्निंग क्षमता कम हो जाती है। यह असर तब भी देखा गया जब खाने की मात्रा और सोने का समय समान ही रखा गया। कई अध्ययनों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि दिन के पहले हिस्से में अधिक कैलोरी लेना और रात में हल्का, जल्दी खाना करना वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करता है।

वैज्ञानिक बताते हैं कि शाम को जल्दी खाना खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अपनी प्राकृतिक लय में कार्य करता है। इससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है, हार्मोन संतुलित रहते हैं और कैलोरी बर्निंग की गति भी समय पर पूरी होती है। इसका लाभ नींद की गुणवत्ता में भी देखने को मिलता है, साथ ही टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। सर्दियों में कम धूप मिलने से शरीर की सर्कैडियन रिदम प्रभावित होती है, जिसके कारण मूड स्विंग और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसे ‘सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर’ कहा जाता है। इसी वजह से कई लोग देर रात स्नैकिंग या खाना खाने लगते हैं, जो पाचन व नींद को और खराब कर देता है।

विशेषज्ञों की राय है कि रात का खाना शाम 5:30 से 7:00 बजे के बीच कर लेना सबसे बेहतर है, या कम से कम सोने से दो-तीन घंटे पहले अवश्य खा लेना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि चूंकि दिन के समय शरीर अधिक सक्रिय होता है, इसलिए नाश्ता और दोपहर का भोजन पौष्टिक और पर्याप्त होना चाहिए। इसके साथ ही भोजन के समय को अपनी दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों के अनुसार ढालना चाहिए। खिलाड़ियों या रात में काम करने वालों की ज़रूरतें अलग हो सकती हैं, लेकिन आम लोगों के लिए देर रात भोजन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Tags: alters digestionbody metabolismEarly darkness in winterhealth and life stylewinter alters digestion
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग
HEALTH

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

4 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का
HEALTH

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In