Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

आज की व्यस्त जीवन शैली से बढ़ रही है इन बीमारी के रोगियां की तादाद

by newzgossip
4 years ago
in HEALTH
0
आज की व्यस्त जीवन शैली से बढ़ रही है इन बीमारी के रोगियां की तादाद
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
व्यस्त जीवनशैली और खानपान के कारण फेफड़े के रोगियों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। हर साल लाखों लोग फेफड़े सम्‍बन्धित बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं लेकिन केवल ये दो कारण ही इस बीमारी के लिए जिम्‍मेदार नहीं हैं। इस बीमारी के बारे में सबसे खास बात यह है कि कई मरीजों को इस बीमारी के बारे में शुरूआत में पता भी नहीं चल पाता है। लोग सामान्‍यतया खांसी, सीने में दर्द, कफ, बलगम आदि को सामान्‍य बीमारी की तरह लेते हैं। कई बार तो यही टीबी और फेफड़ों के कैंसर का कारण भी बनता है। इससे जुड़े लक्षणों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

लगातार खांसी 

फेफड़ों की समस्‍या होने पर लगातार खांसी आती है। खांसी एक प्रतिरक्षा प्रणाली है जो म्‍यूकस, यानी जहरीले पदार्थों और बाहरी तत्‍वों से श्‍वसन यानी रेस्पिरेटरी नली को साफ करती है लेकिन यदि खांसी अधिक आये तो यह फेफड़ों की बीमारी के संकेत हैं। लगातार खांसी आने की वजह से बुखार, डिस्पिनिया, म्‍यूकस में खून आदि की समस्‍या हो सकती है।

RelatedPosts

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

सांस लेने में खरखराहट

फेफड़े सांस लेने में मदद करते हैं। यदि सांस लेने के दौरान खरखराहट या जोर-जोर से आवाज आने लगे तो यह फेफड़ों की बीमारी के संकेत हैं। जब श्‍वसन मार्ग संकुचित होता है, ऊतकों में सूजन या अत्‍यधिक स्राव या म्‍यूकस आदि के कारण सांस लेने में समस्‍या आती है तब यह स्थिति होती है। इसे वीजिंग भी कहते हैं जो फेफड़ों की बुरी स्थिति की ओर संकेत करता है। 

खांसी के साथ खून आना

फेफड़ों की बीमारी होने पर खांसी के साथ खून भी आ सकता है। खून के थक्‍के, म्‍यूकस के साथ खून, या फिर सिर्फ खून आ सकता है। यह अत्‍यधिक खांसी के कारण हो सकता है जो फेफड़ों की गंभीर बीमारी की ओर संकेत कर सकता है। इसे हीमोपटाइसिस कहते हैं जो कि फेफड़े की गंभीर बीमारी के प्रमुख लक्षणों में से एक है। 

सांस लेने में समस्‍या

सांस लेने में समस्‍या को रेस्पिरेटरी फेल्‍योर भी कहते हैं, यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी का एक महत्‍वपूर्ण संकेत है। एक्‍यूट रेस्पिरेटरी फेलियोर अत्‍यधिक संक्रमण, फेफड़ों की सूजन, धड़कन के ठहरने या फेफड़े की गंभीर बीमारी के कारण हो सकता है। फेफड़े जब खून को पर्याप्‍त मात्रा में ऑक्‍सीजन नहीं पहुंचा पाते और कार्बन डाइऑक्‍साइड को सामान्‍य तौर पर हटा नहीं पाते तो गंभीर समस्‍या होती है, जिसके परिणाम स्‍वरूप सांस लेने में समस्‍या होती है।   

छाती में दर्द 

फेफड़ों की बीमारी होने पर सामान्‍यत: छाती में दर्द होना होता है। यह छाती की मांसपेशियों और हडि्डयों में किसी समस्‍या की ओर संकेत करता है। यह समस्‍या छोटी और गंभरी भी हो सकती है। कुछ मामलों में इसके कारण आदमी की जान भी जा सकती है। यदि छाती में दर्द के साथ खांसी और बुखार भी हो, तो यह संक्रमण की ओर संकेत करता है। 

त्‍वचा का बदलना

इसका असर पुरुषों की त्‍वचा पर भी पड़ता है, इसकी वजह से व्‍यक्ति की त्‍वचा नीली या बैंगनी रंग की हो जाती है। इस स्थिति को साइनोसिस कहते हैं। यह स्‍पष्‍टतौर पर होठों और नाखून के इर्द-गिर्द दिखाई पड़ता है। यह स्थिति तब आती है जब खून को पर्याप्‍त मात्रा में ऑक्‍सीजन नहीं मिल पाता है। साइनोसिस अचानक से दिखाई दे सकता है जो तेज गति या धीमी गति से फेफड़े की गंभीर बीमारी की ओर संकेत करता है। 

सूजन की समस्‍या

फेफड़ों की बीमारी के कारण हाथों, पैरों और एड़ी में सूजन हो सकती है हालांकि सामान्‍यतया सूजन दिल की बीमारी के कारण होती है। इसके साथ छोटी सांस भी आती है। अक्‍सर दिल और फेफड़े दोनों समस्‍याओं के लक्षण एक जैसे होते हैं क्‍योंकि ये दोनों बीमारियां एक-दूसरे अंगों को प्रभावित करती हैं।  

फेफड़े की बीमारी केवल बूढ़े लोगों को ही नहीं प्रभावित करती है, वास्‍तव में फेफड़े की बीमारी और फेफड़े के संक्रमण नवजात बच्‍चे से लेकर हर उम्र तक के व्‍यकित्‍ को हो सकती है। नवजातों की मृत्‍यु का सबसे बड़ा कारण फेफड़ों की बीमारियां हैं।

Tags: busy life style diseasecoughhealthlungs
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे
HEALTH

भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे

1 month ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago
लिवर सिरोसिस से बचने के लिए ठीक रखें खानपान
HEALTH

लिवर सिरोसिस से बचने के लिए ठीक रखें खानपान

1 month ago
बढती उम्र के नेचुरल बदलावों की वजह से होता है बेली फैट
HEALTH

बढती उम्र के नेचुरल बदलावों की वजह से होता है बेली फैट

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In