Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

अदरक पाउडर के साथ गुनगुना पानी पीना बेहद लाभकारी

by newzgossip
7 months ago
in HEALTH
0
अदरक पाउडर के साथ गुनगुना पानी पीना बेहद लाभकारी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

मानसून के मौसम में यदि खानपान और दिनचर्या पर ध्यान न दिया जाए तो मौसमी बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। आयुर्वेदाचार्यों का मानना है कि इस समय अदरक पाउडर के साथ गुनगुना पानी पीना बेहद लाभकारी है, क्योंकि यह पाचन क्रिया को सक्रिय रखता है और वात दोष का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

वहीं, इस मौसम में दही और हरी पत्तेदार सब्जियों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। पत्तेदार सब्जियों को पूरी तरह साफ करना कठिन होता है, क्योंकि मिट्टी, कीड़े और लार्वा अक्सर पत्तों में छिपे रह जाते हैं। नमी के कारण ये जल्दी सड़ भी जाते हैं, जिससे इनके खराब होने और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

वात दोष को शांत करने के लिए अभ्यंग, यानी तेल से शरीर की मालिश, इस मौसम में एक प्रभावी उपाय है। यह न केवल जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत देती है, बल्कि त्वचा और स्नायु तंत्र को भी पोषण प्रदान करती है। पित्त को नियंत्रित रखने और शरीर को हल्का करने के लिए हल्का विरेचन भी लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसे केवल आयुर्वेदिक वैद्य की सलाह के बाद ही अपनाना चाहिए, ताकि लिवर और किडनी पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

आयुर्वेद में पंचकर्म को वर्षा ऋतु में विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। यह उपचार न केवल बीमार व्यक्तियों के लिए बल्कि स्वस्थ लोगों के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से शुद्ध करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के शोधन और संतुलन प्रक्रियाओं के माध्यम से दोषों को नियंत्रित किया जाता है, जिससे मौसम बदलने पर शरीर आसानी से अनुकूल हो पाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्षा ऋतु के इस अंतिम चरण में यदि आहार में सादगी, जीवनशैली में संतुलन और आयुर्वेदिक उपायों का समावेश किया जाए, तो मौसमी रोगों से बचाव के साथ-साथ लंबे समय तक स्वास्थ्य और ऊर्जा बनाए रखी जा सकती है। बता दें कि मानसून का मौसम अब अपने अंतिम चरण में है, जिसे आयुर्वेद में ‘वर्षा ऋतु’ कहा जाता है। इस समय शरीर में वात दोष का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द, पीठ दर्द, थकान और स्नायु संबंधी विकार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। साथ ही पित्त का संचय भी शुरू हो जाता है, जो लिवर, पित्ताशय और मूत्र मार्ग से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है।

Tags: Drinking lukewarm waterginger powderginger powder is very beneficialhealth and life stylelukewarm water with ginger
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग
HEALTH

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

4 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का
HEALTH

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In