Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

by newzgossip
1 day ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि अगर गाजर और चुकंदर को एक साथ मिलाकर जूस बनाया जाए, तो शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। यह जूस पोषण से भरपूर, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए अमृत के समान माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक यह रस रक्त धातु को पुष्ट करता है, शरीर में ओज बढ़ाता है और पित्त को संतुलित रखने में मदद करता है। आधुनिक शोध भी इसे ‘नेचुरल ब्लड बूस्टर ड्रिंक’ के रूप में मानते हैं। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन, फोलेट, नाइट्रेट और एंटीऑक्सिडेंट शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने, खून की गुणवत्ता सुधारने और विटामिन सी के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं।

यही कारण है कि यह जूस एनीमिया, थकान और कमजोरी से जूझ रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। गाजर और चुकंदर का यह संयोजन लिवर को भी डिटॉक्स करने में सहायक है। दोनों सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। वहीं, इस जूस में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। चुकंदर के एंटीऑक्सिडेंट त्वचा के रुखेपन को कम करते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाते हैं। यह जूस बालों को पोषण देता है और पूरे शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है।

हालांकि, हर व्यक्ति इस जूस को बिना सोच-समझ के नहीं पी सकता। मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि गाजर और चुकंदर दोनों ही ब्लड शुगर लेवल बढ़ाने का काम करते हैं। जिन लोगों को किडनी स्टोन यानी पथरी की समस्या है, उन्हें भी इससे बचना चाहिए, क्योंकि चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है।

इसी तरह गर्भवती महिलाओं और लो बीपी से परेशान लोगों को इसे नियमित रूप से पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। कुल मिलाकर गाजर और चुकंदर का रस स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है, लेकिन शरीर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन करना बेहतर होता है। सर्दियों के मौसम में गाजर और चुकंदर सबसे ज़्यादा मिलने वाली सब्जियां हैं, जिन्हें सलाद से लेकर जूस तक कई तरीकों से खाया जाता है।

Tags: beetroot juicebenefits of beetroot juiceBenefits of carrot juicecarrot and beetroot juicecarrot juicehealth and life style
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

6 hours ago
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

6 days ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

1 week ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

2 weeks ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

2 weeks ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

3 weeks ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

3 weeks ago
घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का
HEALTH

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

3 weeks ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

4 weeks ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In