Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

Chhath Puja: कौन हैं छठ माता और क्यों की जाती है इनकी पूजा

by newzgossip
4 years ago
in धर्म
0
Chhath Puja: कौन हैं छठ माता और क्यों की जाती है इनकी पूजा
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

Chhathi Maiya Story: रोशनी के त्योहार दिवाली के समापन के साथ ही छठ महापर्व की तैयारियों की शुरुआत हो जाती है. चार दिवासीय लोक आस्था के इस महापर्व के लिए लोग दूर-दूर से अपने गांव चले आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ माता कौन हैं और इनकी सूर्य के साथ पूजा क्यों की जाती है. सूर्य से इनका क्या संबंध है. छठ पूजा क्यों मनाई जाती है, चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन हैं छठी मैया और क्या है उनका महत्व-

छठ पर्व षष्ठी का अपभ्रंश है. कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाने के 6 दिन बाद कार्तिक शुक्ल को मनाए जाने के कारण इसे छठ कहा जाता है। यह चार दिनों का त्योहार है और इसमें साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है. इस त्योहार में गलती की कोई जगह नहीं होती. इस व्रत को करने के नियम इतने कठ‍िन हैं, इस वजह से इसे महापर्व औ महाव्रत के नाम से संबोधित किया जाता है।

कौन हैं छठी मइया?
मान्यता है कि छठ देवी सूर्य देव की बहन हैं और उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए जीवन के महत्वपूर्ण अवयवों में सूर्य व जल की महत्ता को मानते हुए, इन्हें साक्षी मान कर भगवान सूर्य की आराधना तथा उनका धन्यवाद करते हुए मां गंगा-यमुना या किसी भी पवित्र नदी या पोखर (तालाब) के किनारे यह पूजा की जाती है। षष्ठी मां यानी कि छठ माता बच्चों की रक्षा करने वाली देवी हैं. इस व्रत को करने से संतान को लंबी आयु का वरदान मिलता है।

मार्कण्डेय पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि सृष्ट‍ि की अध‍िष्ठात्री प्रकृति देवी ने अपने आप को छह भागों में विभाजित किया है. इनके छठे अंश को सर्वश्रेष्ठ मातृ देवी के रूप में जाना जाता है, जो ब्रह्मा की मानस पुत्री हैं। वो बच्चों की रक्षा करने वाली देवी हैं. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को इन्हीं देवी की पूजा की जाती है। श‍िशु के जन्म के छह दिनों बाद इन्हीं देवी की पूजा की जाती है. इनकी प्रार्थना से बच्चे को स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घ आयु का आशीर्वाद मिलता है। जानकारों की मानें तो पुराणों में इन्हीं देवी का नाम कात्यायनी बताया गया है, जिनकी नवरात्रि की षष्ठी तिथ‍ि को पूजा की जाती है।

जानिए क्यों की जाती है छठ पूजा, क्या है इसका महत्व

छठ व्रत कथा
छठ व्रत कथा के अनुसार प्रियव्रत नाम के एक राजा थे. उनकी पत्नी का नाम मालिनी था. दोनों की कोई संतान नहीं थी. इस बात से राजा और उसकी पत्नी बहुत दुखी रहते थे. उन्होंने एक दिन संतान प्राप्ति की इच्छा से महर्षि कश्यप द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया. इस यज्ञ के फलस्वरूप रानी गर्भवती हो गईं। नौ महीने बाद संतान सुख को प्राप्त करने का समय आया तो रानी को मरा हुआ पुत्र प्राप्त हुआ. इस बात का पता चलने पर राजा को बहुत दुख हुआ. संतान शोक में वह आत्म हत्या का मन बना लिया. लेकिन जैसे ही राजा ने आत्महत्या करने की कोशिश की उनके सामने एक सुंदर देवी प्रकट हुईं।

देवी ने राजा को कहा कि मैं षष्टी देवी हूं. मैं लोगों को पुत्र का सौभाग्य प्रदान करती हूं. इसके अलावा जो सच्चे भाव से मेरी पूजा करता है, मैं उसके सभी प्रकार के मनोरथ को पूर्ण कर देती हूं. यदि तुम मेरी पूजा करोगे तो मैं तुम्हें पुत्र रत्न प्रदान करूंगी. देवी की बातों से प्रभावित होकर राजा ने उनकी आज्ञा का पालन किया।

राजा और उनकी पत्नी ने कार्तिक शुक्ल की षष्टी तिथि के दिन देवी षष्टी की पूरे विधि-विधान से पूजा की. इस पूजा के फलस्वरूप उन्हें एक सुंदर पुत्र की प्राप्ति हुई. तभी से छठ का पावन पर्व मनाया जाने लगा। छठ व्रत के संदर्भ में एक अन्य कथा के अनुसार जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गए, तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा. इस व्रत के प्रभाव से उसकी मनोकामनाएं पूरी हुईं और पांडवों को राजपाट वापस मिल गया।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Newzgossip.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Tags: chhat pujachhat puja 2022chhath matachhath pujachhati maiyaaDHARAM
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं
धर्म

प्रदोष व्रत कथा से पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

3 weeks ago
इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा
धर्म

इन 4 राशियों पर रहती है बजरंगबली की विशेष कृपा

2 months ago
हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र
धर्म

हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है, जानिए कौन से स्थान हैं पवित्र

3 months ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

4 months ago
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण
धर्म

एकादशी का महत्व और चावल का सेवन ना करने के कारण

4 months ago
दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता
धर्म

दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के कुएं का पानी बदलता है रंग, रावण से जुड़ी है मान्यता

4 months ago
शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद
धर्म

शिव परिवार की पूजा करने से एक साथ कई देवी-देवताओं का प्राप्त होता है आशीर्वाद

4 months ago
सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित
धर्म

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी भगवान को है समर्पित

5 months ago
मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट
धर्म

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन से टल जाते हैं संकट

5 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In