Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

खूबसूरत साड़ी ही काफी नहीं, सुंदर दिखने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

by newzgossip
3 years ago
in LIFE STYLE
0
खूबसूरत साड़ी ही काफी नहीं, सुंदर दिखने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

सिर्फ खूबसूरत साड़ी खरीद लेने भर से बात नहीं बनती। इस पारंपरिक भारतीय परिधान की खूबसूरती का काफी दारोमदार ब्लाउज पर भी है। अब सवाल यह है कि ब्लाउज कैसा बनवाया जाए? ब्लाउज बनवाने के लिए माप देते वक्त किन-किन बातों को ध्यान में रखा जाए-

फिटिंग पर दें ध्यान
किसी भी साड़ी या लहंगे जैसी ड्रेस की लुक का सारा दारोमदार उसके साथ पहने जाने वाले ब्लाउज की लुक पर निर्भर करता है। मान लीजिए आपने बेहद खूबसूरत लहंगा खरीदा है, लेकिन अगर उसके साथ के ब्लाउज की फिटिंग ठीक नहीं है, तो उस लहंगे की चमक फीकी पड़ जाएगी। हर बॉडी शेप के हिसाब से अलग-अलग कट के ब्लाउज बनाए जाते हैं। इसलिए अपनी कद-काठी के हिसाब से ही अपने लिए सही स्टाइल का चुनाव करें, साथ ही इस बात पर भी विशेष ध्यान दें कि ब्लाउज के नीचे लाइनिंग (अस्तर) कैसा लगाया जा रहा है। लाइनिंग का ब्लाउज की फिटिंग पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अपने ब्लाउज में हमेशा इतना अतिरिक्त कपड़ा जरूर रखवाएं कि जरूरत के हिसाब से भविष्य में उसे ढीला या कसा जा सके।

अगर आपका लहंगा और दुपट्टा, दोनों बहुत भारी हैं तो बेहतर होगा कि ब्लाउज हल्का ही रखें। पूरे ब्लाउज पर काम करवाने की बजाय सिर्फ गले और बाजुओं पर खूबसूरत काम (डिटेलिंग) करवाएं, क्योंकि दुपट्टा लेने के बाद सिर्फ गले और बाजू का हिस्सा ही नजर आता है और ब्लाउज जितना हल्का होगा, उतना ही पहनने में भी आरामदायक रहेगा। दरअसल, ब्लाउज पर जरूरत से ज्यादा काम करवाने से कपड़ा लटकने लगता है और फिटिंग भी ठीक नहीं आती। नतीजतन या तो ब्लाउज का गला लटकने लगता है या फिर बाजुएं चुस्त फिटिंग की नहीं बन पाती, जो देखने में बहुत भद्दा लगता है।

दुपट्टा लें कुछ इस तरह
आपके ब्लाउज की पूरी लुक का पसंद किया जाना बहुत हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप दुपट्टा कैसे लेने वाली हैं। मान लीजिए, ब्लाउज आपने बहुत हैवी वर्क का बनवा लिया है और उतना ही काम दुपट्टे पर भी है, तो संभव है कि दुपट्टा ब्लाउज में उलझता रहे। यह देखने में बहुत अटपटा सा लगेगा। या फिर वेलवेट के दुपट्टे के साथ वेलवेट का ही हैवी वर्क वाला ब्लाउज, कुछ खास नहीं लगेगा, क्योंकि ब्लाउज का सारा काम तो दुपट्टे के नीचे ही छिप जाएगा। इसलिए दुपट्टा हमेशा ऐसे पहनें कि ब्लाउज की खूबसूरती निखर कर आए। वैसे आजकल हैवी ब्लाउज के साथ नेट के चौड़े बॉर्डर वाले दुपट्टे बहुत चलन में हैं।

फाइनल लुक से पहले
आपने अपनी पसंद का लहंगा भी खरीद लिया और अपने मन पसंद स्टाइल का ब्लाउज भी सिलवा लिया और उसके साथ की मैचिंग ज्वेलरी भी तैयार है। लेकिन अपने खास मौके पर अपनी इस पोशाक को पहनने से पहले एक बार पूरी ड्रेस को ज्वेलरी के साथ पहनकर ट्राई करना बेहद जरूरी है, ताकि आप इस बात का अंदाजा लगा सकें कि चुन्नी किस तरह से पहननी है। आपकी ज्वेलरी आपकी ड्रेस के साथ अच्छी लग रही है या नहीं और आपका ब्लाउज पहनने में आरामदायक है या नहीं? मतलब यह है कि कहीं से ब्लाउज ज्यादा कसा हुआ तो नहीं है या कहीं एक तरफ से ज्यादा लटक तो नहीं रहा? नीचे झुकने पर गला कहीं लटक तो नहीं रहा और सबसे बड़ी बात यह है कि अपना डिजाइनर ब्लाउज पहनने के बाद क्या आप आराम से सांस ले पा रही हैं? क्योंकि कई बार महिलाएं अपने वजन को छुपाने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा कसा हुआ ब्लाउज बनवा लेती हैं और अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि हमेशा एक सिंपल फैब्रिक में मैचिंग ब्लाउज आड़े वक्त के लिए जरूर बनवा कर रखें, ताकि कोई दिक्कत होने पर आप असमंजस की स्थिति से तुरंत बच सकें।

Tags: beauty tipsBlouselife styleSari
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In