Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

सर्दियों में शरीर को शक्ति और मजबूती देती है सेमफली

by newzgossip
2 months ago
in HEALTH
0
सर्दियों में शरीर को शक्ति और मजबूती देती है सेमफली
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

साधारण दिखने वाली सेमफली को आयुर्वेद में अत्यंत गुणकारी माना गया है। यह वात और पित्त दोष को संतुलित करती है, शरीर को शक्ति और मजबूती देती है। सेमफली में मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में ताजी हरी सब्जियों की बहार आ जाती है। मेथी, पालक, बथुआ और हरी प्याज की सब्जियाँ खाने का स्वाद बढ़ा देती हैं। इसी मौसम में मिलने वाली सेमफली अपने पोषण और औषधीय गुणों के कारण स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित होती है।

सेमफली की खेती भारत के लगभग हर हिस्से में होती है और सर्दियों में इसकी ताजी फसल उपलब्ध होती है। इसका स्वाद हल्का मीठा और रस से भरपूर होता है, जबकि इसके बीज भी मुलायम और पोषण से भरपूर होते हैं। सेमफली का सेवन पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है। इसे घी और जीरे के साथ हल्का पकाकर खाने से इसके गुण बरकरार रहते हैं।

सेमफली त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए और सी मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों को रोकते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाते हैं। इसके साथ ही बालों को मजबूत बनाने में भी सेमफली सहायक होती है। इसके लिए इसे घी और हल्दी के साथ पकाकर सेवन करना लाभकारी है।

हड्डियों के लिए सेमफली अत्यंत उपयोगी है। इसमें मौजूद कैल्शियम दूध से भी अधिक होता है, जो जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी से राहत देता है। इसे अजवाइन और घी के साथ पकाकर खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।

साथ ही, अगर शरीर में खून की कमी हो, तो रोजाना सेमफली का सेवन करने से आयरन और फोलेट की पूर्ति होती है, जो रक्त निर्माण और नई कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। सेमफली हृदय स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसमें पोटैशियम और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो हृदय की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे उबालकर नींबू और नमक के साथ खाने से दिल स्वस्थ रहता है।

Tags: Beans are very beneficial for bonesBeans give powerBeans give power in winterBeans give strengthhealth
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

2 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे
HEALTH

भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे

1 month ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago
लिवर सिरोसिस से बचने के लिए ठीक रखें खानपान
HEALTH

लिवर सिरोसिस से बचने के लिए ठीक रखें खानपान

1 month ago
बढती उम्र के नेचुरल बदलावों की वजह से होता है बेली फैट
HEALTH

बढती उम्र के नेचुरल बदलावों की वजह से होता है बेली फैट

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In