Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, October 31, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home STATE

बेटे की कब्र के पास दफनाए गए अतीक और अशरफ, तीनों हमलावरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तुर्किये मेड जिगाना पिस्टल से अतीक को गोली मारी, 7 लाख कीमत, एक साथ 15 राउंड फायरिंग; भारत में बैन फिर शूटर्स को कैसे मिली?

by newzgossip
4 years ago
in STATE, UTTAR PRADESH
0
बेटे की कब्र के पास दफनाए गए अतीक और अशरफ, तीनों हमलावरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से

प्रयागराज/लखनऊ: प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या के बाद रविवार को दोनों का शव कसारी-मसारी स्थित उनके पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया गया। अतीक के बेटे असद की कब्र के पास दोनों की कब्र खुदवाई गई। उधर तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। लेकिन देशभर में यह सवाल बना हुआ है कि इस हत्या कांड की साजिश के पीछे कौन है?

गौरतलब है कि शनिवार, रात के 10:35 बजे प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावरों लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य ने 18 सेकेंड में 20 राउंड गोलियां चलाकर माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी। एक भी सेकेंड रुके बिना ये फायरिंग एके-47 से नहीं बल्कि एक ऑटोमैटिक पिस्टल से की गई थी। दरअसल, ये विदेशी पिस्टल थी, जिसे जिगाना कहते हैं। करीब 10 महीने पहले इसी पिस्टल से पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी।

अतीक के दोनों छोटे बेटे और अशरफ की बेटी और पत्नी कब्रिस्तान में रहीं मौजूद
अतीक और अशरफ के शवों को मुस्लिम रीति-रिवाज से दफनाया गया। कब्रिस्तान में अतीक के दोनों छोटे बेटों को बाल सुधार गृह से लाया गया। उनके साथ अतीक का बहनोई और दो रिश्तेदार भी कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। अशरफ की बेटी और पत्नी जैनब भी कब्रिस्तान में मौजूद रहीं। कब्रिस्तान में किसी को भी एंट्री नहीं दी गई। सिर्फ चुनिंदा रिश्तेदारों को जाने दिया गया। कब्रिस्तान से करीब 300 मीटर दूर सभी को रोक दिया गया। मीडियाकर्मियों को कब्रिस्तान के बाहर तक जाने दिया गया।

हमलावरों के पास कहां से आई जिगाना पिस्टल
भारत में चोरी-छिपे अवैध रूप से जिगाना पिस्टल की खरीद-बिक्री होती है। दावा किया जा रहा है कि इस पिस्टल की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। हालांकि भारतीय बाजार में अवैध रूप से पाकिस्तान और दूसरे देशों से ये हथियार लाए जाते हैं। इसकी वजह से कीमत बढ़ जाती है। भारत में 5 से 7 लाख रुपए में इस हथियार के मिलने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अतीक और उसके भाई अशरफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर्स लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के पास इतने महंगे हथियार कहां से आए? महंगी जिगाना पिस्टल मिलने के बाद ये माना जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने में किसी बड़ी गैंग का हाथ हो सकता है।

तीनों आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री रही है। पुलिस के मुताबिक शूटर सनी पहले सुंदर भाटी के लिए पहले काम करता था। वह सबसे पहले हमीरपुर जेल में सुंदर भाटी से मिला था। इसके बाद दोनों में करीबी बढ़ी और सनी उसकी गैंग में शामिल हो गया। रिपोट्र्स में सनी को ये पिस्टल भाटी गैंग से मिलने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले मूसेवाला की हत्या में भी जिगाना का इस्तेमाल हुआ था और लॉरेंस गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। ऐसे में साफ है कि बड़े गैंग की मदद लिए बिना तीनों बदमाशों तक ये पिस्टल पहुंचना मुश्किल है।

अतीक और अशरफ हत्याकांड में एफआईआर दर्ज
अतीक और अशरफ हत्याकांड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत एफआईआर दर्ज की है। आम्र्स एक्ट की धारा 3,7, 25, 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अतीक और अशरफ को मारने वाले आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। आरोपियों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी हैं। आरोपियों का कहना है कि हम अतीक गैंग का सफाया करना चाहते थे। हम प्रदेश में अपना नाम कमाना चाहते हैं। दोनों को मारने के लिए हम पत्रकार बनकर आए थे। हम हत्या करके भाग नहीं पाए।

सिर-गर्दन और छाती में गोली
रविवार दोपहर बाद अतीक और अशरफ का पोस्टमार्टम किया गया। जिसकी रिपोर्ट आने पर यह बात सामने आई कि शूटआउट के दौरान उसके शरीर में कुल 8 गोलियां लगी हैं। इनमें से 1 सिर में, 1 गर्दन में, 1 छाती में और 1 कमर में लगी है। वहीं अभी अशरफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जिन्हें चकिया के कब्रिस्तान ले जाया जा रहा है।

तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति का गठन
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के संबंध में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति का गठन किया गया है। समिति दो महीने में सरकार को रिपोर्ट देगी। समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद एचसी के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे, जिसमें सेवानिवृत्त आईपीसी अधिकारी सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं।

तीनों अपराधियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों अपराधियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड है। ये तीनों आरोपी यूपी के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। अतीक हत्याकांड में शामिल सनी हमीरपुर, अरुण उर्फ कालिया कासगंज और लवलेश तिवारी बांदा जिले का रहने वाला है।

सनी सिंह के खिलाफ 15 केस दर्ज
सिंह हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे का रहने वाला है। वो कुरारा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 281 है। उसके खिलाफ करीब 15 केस दर्ज हैं। उसके भाई पिंटू ने बताया कि वो बीते 10 साल से अपने घर नहीं आया है। सनी के पिता जगत सिंह और मां की मौत हो चुकी है।

अरुण के खिलाफ कई मामले
अतीक-अशरफ हत्याकांड में कासगंज का अरुण उर्फ कालिया भी शामिल था। वो सोरों थाना क्षेत्र के बघेला पुख्ता का रहने वाला है। अरुण के पिता का नाम हीरालाल बताया जा रहा है। वो छह साल से बाहर रह रहा था। उसके माता-पिता की मौत करीब 15 पहले हो चुकी थी। अरुण ने जीआरपी थाने में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ही वो फरार है।

पहले भी जेल जा चुका है लवलेश
लवलेश तिवारी इससे पहले एक मामले में जेल भी जा चुका है। लवलेश के खिलाफ चार पुलिस केस हैं। इनमें पहले मामले में उसे एक महीने की सजा हुई थी। दूसरा मामला लड़की को थप्पड़ मारने का था, उसमें डेढ़ साल की जेल हुई थी। तीसरा मामला शराब से जुड़ा हुआ था, इसके अलावा एक और मामला है।

प्रयागराज के होटल में रुके थे हत्यारे
इसके साथ ही अतीक के हत्यारों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। हत्यारे यूपी के अलग-अलग जिलों से आए हुए थे, इसलिए उन्होंने प्रयागराज में रुकने के लिए होटल लिया था। उन्होंने 48 घंटों से होटल में अपना ठिकाना बनाया हुआ था, जिस होटल में वो रुके थे, वहां पुलिस अब छानबीन कर रही है। इसमें पता चला है कि एक हत्यारा वारदात को अंजाम देने के दौरान हैंगिंग बैग लेकर आया था। हत्यारों का सामान अब भी होटल में होने की संभावना है। पुलिस आज सुबह से ही होटल में छापेमारी कर रही है।

Tags: Ateeq AhmedAtiq and AshrafUP Crime NewsUP News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!
DELHI

दिल्ली का शंकर विहार मेट्रो स्टेशन इतना खास क्यों है? आम लोग क्यों नहीं कर सकते यहां एंट्री!

1 week ago
हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल के काकती गांव में रहते हैं सिर्फ 6 लोग, 300 साल पुराने पुश्तैनी घर और कठिन जीवन की अनोखी कहानी

2 weeks ago
डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से
Khabrein Jara Hat Ke

डाकू सुल्ताना के नाम पर पड़ा गांव का नाम, बुजुर्ग आज भी सुनाते हैं उसके दिलचस्प किस्से

4 weeks ago
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों के लिए केसरिया जंपसूट, बिना ड्रेस के नहीं मिलेगी एंट्री
STATE

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों के लिए केसरिया जंपसूट, बिना ड्रेस के नहीं मिलेगी एंट्री

1 month ago
बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व

1 month ago
झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी

1 month ago
मध्य प्रदेश की ये नदियां कई राज्यों की हैं जीवनरेखा, जानिए कहां से निकलती हैं और कहां जाकर मिलती हैं
Khabrein Jara Hat Ke

मध्य प्रदेश की ये नदियां कई राज्यों की हैं जीवनरेखा, जानिए कहां से निकलती हैं और कहां जाकर मिलती हैं

2 months ago
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग
Khabrein Jara Hat Ke

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग

8 months ago
हिमाचल प्रवेश-शुल्क ढाई गुना बढ़ा, शिमला और अन्य जिलों में वाहनों को देना होगा अधिक शुल्क
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल प्रवेश-शुल्क ढाई गुना बढ़ा, शिमला और अन्य जिलों में वाहनों को देना होगा अधिक शुल्क

8 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In