Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, July 25, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

आकर्ण धनुरासन से बढ़ता है शरीर में लचीलापन, दर्द में मिलती है राहत

by newzgossip
1 day ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
आकर्ण धनुरासन से बढ़ता है शरीर में लचीलापन, दर्द में मिलती है राहत
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

क्या सांप के काटने के इलाज का खर्च हेल्थ इंश्योरेंस से कवर होता है?

गले लगाने से घटता है तनाव! इंसानों की तरह चिंपैंजी भी अपनाते हैं ‘हग थेरेपी’

भैंसों पर सवार होकर गश्त लगाते हैं मराजो द्वीप पर पुलिसकर्मी

शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ते मानसिक तनाव के कारण आजकल पीठ दर्द, कंधों में जकड़न तथा शरीर की अकड़न जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन समसस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है आकर्ण धनुरासन। विशेषज्ञ आकर्ण धनुरासन को एक प्रभावी योगाभ्यास मानते हैं, जो शरीर की लचक बढ़ाने के साथ मानसिक एकाग्रता और संतुलन विकसित करने में भी सहायक हो सकता है।

विशेषज्ञों ने इस आसन को शरीर में शक्ति, संतुलन और लचीलापन विकसित करने वाला महत्वपूर्ण योगासन बताया है। आकर्ण धनुरासन का नाम संस्कृत के तीन शब्दों ‘आ’, ‘कर्ण’ और ‘धनुष’ से मिलकर बना है। इसका अर्थ है कान तक धनुष की प्रत्यंचा खींचने जैसी मुद्रा बनाना। इस आसन में शरीर की स्थिति धनुष की आकृति जैसी दिखाई देती है, जिससे रीढ़, कंधे, जांघ और कूल्हों की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है।

नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस योगासन का नियमित अभ्यास पीठ, कंधों और छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे रीढ़ की हड्डी अधिक लचीली और स्वस्थ बनी रहती है, जिससे पीठ दर्द और अकड़न जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

इसके अलावा पैरों, जांघों और कूल्हों की मांसपेशियों में अच्छा खिंचाव आता है, जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है। आकर्ण धनुरासन का प्रभाव पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। अभ्यास के दौरान पेट के अंगों पर हल्का दबाव बनने से पाचन क्रिया सक्रिय होती है और कब्ज जैसी समस्याओं में लाभ मिल सकता है। योग विशेषज्ञों का कहना है कि यह आसन मानसिक तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और मन को शांत रखने में भी सहायक हो सकता है।

नियमित अभ्यास से व्यक्ति की एकाग्रता और मानसिक दृढ़ता में भी सुधार देखा जा सकता है। हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस आसन का अभ्यास शुरुआत में प्रशिक्षित योग शिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए। अभ्यास के दौरान शरीर पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए और अपनी क्षमता के अनुसार ही मुद्रा बनानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को रीढ़, गर्दन या कमर से जुड़ी गंभीर चोट, स्लिप डिस्क या अन्य गंभीर समस्या है, तो उसे चिकित्सक या योग विशेषज्ञ की सलाह के बिना यह आसन नहीं करना चाहिए।

Tags: Akarna DhanurasanaAkarna Dhanurasana increases body flexibilitykhabrein jara hat kerelief from pain
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

क्या सांप के काटने के इलाज का खर्च हेल्थ इंश्योरेंस से कवर होता है?
Khabrein Jara Hat Ke

क्या सांप के काटने के इलाज का खर्च हेल्थ इंश्योरेंस से कवर होता है?

9 hours ago
गले लगाने से घटता है तनाव! इंसानों की तरह चिंपैंजी भी अपनाते हैं ‘हग थेरेपी’
Khabrein Jara Hat Ke

गले लगाने से घटता है तनाव! इंसानों की तरह चिंपैंजी भी अपनाते हैं ‘हग थेरेपी’

10 hours ago
भैंसों पर सवार होकर गश्त लगाते हैं मराजो द्वीप पर पुलिसकर्मी
Khabrein Jara Hat Ke

भैंसों पर सवार होकर गश्त लगाते हैं मराजो द्वीप पर पुलिसकर्मी

1 day ago
आलू पर हरे रंग के निशान दिखाई दें तो उसे ना करे नजरंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

आलू पर हरे रंग के निशान दिखाई दें तो उसे ना करे नजरंदाज

1 day ago
सूखी तुलसी के चमत्कारी उपाय लायें सुख समृद्धि
ASTROLOGY

सूखी तुलसी के चमत्कारी उपाय लायें सुख समृद्धि

2 days ago
घर में पारिवारिक तस्वीरों को सही दिशा में लगायें
Khabrein Jara Hat Ke

घर में पारिवारिक तस्वीरों को सही दिशा में लगायें

2 days ago
एलियन जैसा जीव प्रतीत होता है कैबेज ट्री मॉथ
Khabrein Jara Hat Ke

एलियन जैसा जीव प्रतीत होता है कैबेज ट्री मॉथ

2 days ago
बिजली के तार पर बैठने से कबूतर को करंट क्यों नहीं लगता? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
Khabrein Jara Hat Ke

बिजली के तार पर बैठने से कबूतर को करंट क्यों नहीं लगता? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

3 days ago
पुरानी लोहे की अलमारी को घरेलू नुस्खों से चमकाएं, बिना पेंट और महंगे क्लीनर के दिखेगी नई जैसी
Khabrein Jara Hat Ke

पुरानी लोहे की अलमारी को घरेलू नुस्खों से चमकाएं, बिना पेंट और महंगे क्लीनर के दिखेगी नई जैसी

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In