Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

आखिर ज्यादा गर्मी पड़ते ही कैसे आने लगती है आंधी और बारिश

by newzgossip
9 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
आखिर ज्यादा गर्मी पड़ते ही कैसे आने लगती है आंधी और बारिश
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

मैक्सिको सिटी में खुलेआम होता है एक्सोटिक मीट का व्यापार

खट्टे और तीक्ष्ण फल पित्त बढ़ाते हैं और अग्नि को करते हैं कमजोर: आयुर्वेद

सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट

चिलचिलाती गर्मी के बाद अचानक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों का एक समूह उत्तरी दिल्ली से दक्षिण-दक्षिणपूर्व की ओर बढ़ा, जिससे धूल भरी तेज आंधी चली और हवा की रफ्तार बढ़ गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे का कारण था वहां की अधिक गर्मी और उमस की स्थिति, जहां हीट इंडेक्स 50.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उस दिन अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य औसत से थोड़ा अधिक था। वहीं, हवा में नमी भी 34 से 64 प्रतिशत के बीच बदलती रही। अब सवाल उठता है कि आखिर ज्यादा गर्मी पड़ते ही आंधी और बारिश कैसे आने लगती है? उत्तर भारत में इस बार यह पैटर्न लगातार देखने को मिल रहा है।

इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि जब जमीन और हवा का तापमान तेजी से बढ़ता है, तो गर्म हवा ऊपर उठने लगती है। गरम हवा ऊपर जाने पर ठंडी और नमी वाली हवा उसकी जगह लेने आती है। इस प्रक्रिया से हवा का चक्र पूरा होता है। जैसे-जैसे गर्म हवा ऊपर उठती है, वह ठंडी होने लगती है और उसमें मौजूद नमी संघनित होकर बादलों का रूप ले लेती है। अगर हवा में नमी की मात्रा ज्यादा हो और हवा की गति तेज हो, तो ये बादल गरज और बारिश वाले बन जाते हैं। इन्हें कालबैसाखी या प्री-मॉनसून थंडरस्टॉर्म कहा जाता है। इस सिस्टम में अचानक तेज हवाएं चलती हैं, धूलभरी आंधी आती है और गरज-चमक के साथ हल्की या तेज बारिश भी होती है।

इस साल उत्तर भारत में यह घटना अधिक देखी जा रही है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ अधिक बार सक्रिय हो रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक ठंडा मौसम प्रणाली है जो ईरान-अफगानिस्तान से आती है। जब यह गरम और नमी वाली हवा से टकराती है, तो तेज आंधी और बारिश होती है। अप्रैल-मई में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जिससे गर्म हवा तेज़ी से ऊपर उठी। साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी की आपूर्ति बनी रही, जिससे हर दो-तीन दिन में आंधी और बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर तो ओले भी गिरे। हालांकि, हर दो-तीन दिन में आंधी और बारिश होना इस मौसम के हिसाब से सामान्य नहीं माना जाता, लेकिन इस साल मई में यह असामान्य रूप से हो रहा है। जलवायु परिवर्तन और पश्चिमी विक्षोभ की बढ़ती फ्रीक्वेंसी इसका प्रमुख कारण मानी जा रही है।

मई माह में आमतौर पर उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बहुत गर्मी और लू चलती है, और गर्मी के कारण हवा में नमी बढ़ने से स्थानीय स्तर पर आंधी-तूफान की संभावना होती है। पर इस बार पिछले कुछ हफ्तों में उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार आंधी-तूफान और सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जिससे तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है। दक्षिण और मध्य भारत में भी इस मई में असामान्य बारिश देखी गई है। कई इलाकों में 26 मई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है।

Tags: Climate changeMonsoonstorm and rainWeather alertWeather ReportWestern Disturbance
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

मैक्सिको सिटी में खुलेआम होता है एक्सोटिक मीट का व्यापार
Khabrein Jara Hat Ke

मैक्सिको सिटी में खुलेआम होता है एक्सोटिक मीट का व्यापार

26 minutes ago
खट्टे और तीक्ष्ण फल पित्त बढ़ाते हैं और अग्नि को करते हैं कमजोर: आयुर्वेद
Khabrein Jara Hat Ke

खट्टे और तीक्ष्ण फल पित्त बढ़ाते हैं और अग्नि को करते हैं कमजोर: आयुर्वेद

35 minutes ago
सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट
Khabrein Jara Hat Ke

सिर्फ 30 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग रख सकती है शरीर को फिट

41 minutes ago
आसमान में दिखने वाली रंग बिरंगी ऑरोरा लाइट्स का क्या है रहस्य, जानिए
Khabrein Jara Hat Ke

आसमान में दिखने वाली रंग बिरंगी ऑरोरा लाइट्स का क्या है रहस्य, जानिए

22 hours ago
रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाता है मार्जरी आसन, लेकिन अभ्यास शुरू करने से पहले ले विशेषज्ञ की सलाह
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाता है मार्जरी आसन, लेकिन अभ्यास शुरू करने से पहले ले विशेषज्ञ की सलाह

22 hours ago
शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता है हाइपरटेंशन, ऐसे करें बचाव
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता है हाइपरटेंशन, ऐसे करें बचाव

22 hours ago
Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम
Khabrein Jara Hat Ke

Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम

3 days ago
फिर चर्चा में मंगल ग्रह की प्राचीन पहेलियां
Khabrein Jara Hat Ke

फिर चर्चा में मंगल ग्रह की प्राचीन पहेलियां

3 days ago
दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार
Khabrein Jara Hat Ke

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In