Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, February 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

by newzgossip
2 days ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

आयु्र्वेद के अनुसार, सही मात्रा और संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को स्थिर बनाए रखता है, जिससे पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है और शरीर ऊर्जा से भरपूर रहता है। हालांकि अधिकांश लोग अपनी भूख की बजाय आदत या रुचि के अनुसार भोजन करते हैं और अक्सर तय सीमा से अधिक खा लेते हैं। इस आदत के कारण शरीर बोझिल महसूस करता है, आलस और नींद का अहसास होता है, पेट भारी हो जाता है और गैस या कब्ज जैसी परेशानियां उत्पन्न होती हैं।

आयुर्वेद में भोजन की मात्रा का विशेष महत्व बताया गया है। आमाशय का आधा भाग ठोस भोजन के लिए, चौथाई भाग पेय के लिए और चौथाई भाग रिक्त रखा जाना चाहिए। ठोस भोजन में अनाज, दाल, चावल और सब्जियां शामिल होती हैं। पेय में गुनगुना पानी, छाछ या हल्का सूप लिया जा सकता है। रिक्त स्थान भोजन को पचाने, अग्नि को स्थिर रखने और शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करने के लिए आवश्यक माना गया है।

संतुलित भोजन करने से न केवल शरीर स्थिर रहता है, बल्कि मन भी शांत रहता है और लगभग चार घंटे बाद प्राकृतिक रूप से भूख महसूस होती है। आयुर्वेद के अनुसार भूख लगने पर सीमित मात्रा में भोजन करना शरीर के लिए औषधि का काम करता है। यह सभी अंगों तक पोषक तत्वों को सही तरीके से पहुंचाता है और शरीर की कार्यप्रणाली को संतुलित करता है।

खाने का समय और मात्रा भी शरीर के विज्ञान के अनुसार तय की जाती है, जिससे पाचन प्रणाली और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों मजबूत बने रहते हैं। विशेष रूप से रात का भोजन हल्का होना चाहिए, क्योंकि यह समय शरीर अपनी कोशिकाओं की मरम्मत और ऊर्जा संचय में बिताता है। भारी या देर रात का भोजन पाचन तंत्र पर दबाव डालता है और शरीर सुस्त महसूस करता है। हल्का और सुपाच्य भोजन न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक ताजगी और ऊर्जा भी बनाए रखता है।

इस प्रकार, आयुर्वेद के सिद्धांत बताते हैं कि संतुलित भोजन, समय पर सेवन और शरीर की प्राकृतिक जरूरतों का सम्मान जीवन और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। यदि इन नियमों का पालन किया जाए, तो शरीर मजबूत, मन प्रसन्न और पाचन तंत्र सक्रिय रहता है। सही मात्रा में भोजन करने की यह आदत लंबी उम्र, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक शांति प्रदान करती है। आधुनिक जीवन की तेज रफ्तार में यह प्राकृतिक और सरल तरीका हमें स्वस्थ, ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक जीवन जीने में मदद करता है। बता दें कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अक्सर भोजन को केवल पेट भरने का साधन समझ बैठते हैं, जबकि आयुर्वेद में इसे जीवन और स्वास्थ्य के लिए एक अनुशासन माना गया है।

Tags: balanced dietBenefits of balanced dietbody's metabolism stablehealth and life styleMetabolism
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 day ago
घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का
HEALTH

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

3 days ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

6 days ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

1 week ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

1 week ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

4 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

4 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

4 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In