Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home भारत

मंत्रोच्चार व पूजा विधान से होगा संसद भवन का लोकार्पण

सेंगोल स्थापना के लिए मौजूद रहेंगे डिजाइनर जौहरी व तमिलनाडु के पुजारी

by newzgossip
3 years ago
in भारत
0
मंत्रोच्चार व पूजा विधान से होगा संसद भवन का लोकार्पण
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

नई दिल्ली: नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 28 मई को लोकार्पित करेंगे। नए संसद भवन के उद्घाटन का शुभारंभ वैदिक रीति से मंत्रोच्चार और पूजा से होगा। समारोह में देश तमाम दिग्गज नेता शरीक होंगे। वहीं विपक्ष ने पीएम मोदी की जगह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नए संसद के उद्घाटन की मांग रखी है।

नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन दो चरणों में किया जाएगा। समारोह से पहले की रस्में सुबह शुरू होंगी और संसद में गांधी प्रतिमा के पास एक पंडाल में आयोजित होने की संभावना है। पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और सरकार के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। दूसरा चरण दोपहर में राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूजा के बाद गणमान्य लोग नए भवन में लोकसभा के कक्ष और राज्यसभा कक्ष के परिसर का निरीक्षण करेंगे। संभावना है कि कुछ अनुष्ठानों के बाद लोकसभा कक्ष में स्पीकर की कुर्सी के ठीक बगल में पवित्र सेंगोल स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए इसे डिजाइन करने वाले मूल जौहरी सहित तमिलनाडु के पुजारी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि नए संसद भवन के परिसर में एक प्रार्थना समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

नए संसद भवन के लोकार्पण का यह है पूरा टाइम टेबल
पहला चरण: 8 बजे सुबह के करीब शुरू होने वाले कार्यक्रम का पहला चरण करीब 9:30 बजे समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ पूजा होगी।

-9 बजे के बाद नेता भवन का निरीक्षण करेंगे।

-9.30 बजे के करीब लोकसभा में सेंगोल को रिती-रिवाज के साथ स्थापित किया जाएगा। इसमें शंकराचार्य समेत तमिलनाडु के मठ के 20 पंडित मौजूद रहेंगे।

दूसरा चरण: 12 बजे के बाद दूसरा चरण लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश भाषण देंगे, जो राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ की ओर से एक लिखित बधाई संदेश पढ़ेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लिखित संदेश भी पढ़ा जाएगा। इसके बाद नई संसद के निर्माण की प्रक्रिया, भवन और उसके महत्व के बारे में दो लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी। फिल्म दिखाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन होगा।

समारोह में राज्यसभा में विपक्ष के नेता के भाषण के लिए एक स्लॉट भी रखा गया है। हालांकि, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के रविवार को समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने कई विपक्षी दलों के साथ उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की घोषणा की है। पीएम मोदी इस अवसर पर एक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे और इस अवसर पर अपना भाषण भी देंगे। अंत में लोकसभा महासचिव धन्यवाद प्रस्ताव देंगे।

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में 25 दल होंगे शामिल व 21 का बहिष्कार
विपक्ष के बहिष्कार के आह्वान के बीच, केंद्र को 25 राजनीतिक दलों की एक पक्की सूची मिली है जो नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो एनडीए का हिस्सा नहीं हैं। बहुजन समाज पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास), वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल और तेलुगू देशम पार्टी समारोह में शामिल होने वाले सात गैर-राजग दल हैं। इन दलों के लोकसभा में 50 सांसद हैं।

भाजपा के अलावा शिवसेना, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, जननायक जनता पार्टी, अन्नाद्रमुक, आईएमकेएमके, आजसू, आरपीआई, मिजो नेशनल फ्रंट, तमिल मनीला कांग्रेस, आईटीएफटी (त्रिपुरा), बोडो पीपुल्स पार्टी, पीएमके, एमजीपी, अपना दल और एजीपी के नेता समारोह में शामिल होंगे।

देश के दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल
नए संसद भवन के मुख्य वास्तुकार बिमल पटेल और भवन का निर्माण करने वाली कंपनी टाटा के मालिक प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा को भी नए भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं, कई फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों सहित कुछ प्रमुख हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

नए संसद भवन में बैठ सकेंगे 888 लोकसभा सदस्य
संसद का पुराना भवन 1927 में बनकर तैयार हुआ था और अब लगभग 100 साल पुराना होने जा रहा है। इस भवन में आवश्यकतानुसार स्थानाभाव था, इसलिए नए भवन की जरूरत पहले से ही थी। अब नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में पहले के 550 की जगह 888 सदस्य और राज्यसभा में 250 की जगह 384 सदस्य बैठ सकेंगे। दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा के चैंबर में ही आयोजित किया जाएगा। पूरा संसद भवन तीन मंजिला है, जो 64 हजार 500 वर्ग मीटर के दायरे में फैला है। भवन के निर्माण की लागत 1200 करोड़ रुपये आई है।

भवन पर देवनागरी में संसद संकुल व अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा होगा
खबर है कि सिक्के के एक तरह अशोक स्तंभ नजर आएगा, जिसके साथ सत्यमेव जयते लिखा होगा। वही दूसरी तरफ देवनागरी में भारत लिखा होगा। साथ ही अंग्रेजी में इंडिया भी अंकित होगा। खास बात है कि सिक्के पर नया संसद परिसर भी नजर आएंगे। देवनागरी में संसद संकुल और अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा होगा। 35 ग्राम के इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी तांबा, 5 फीसदी निकल और 5 फीसदी ही जिंक शामिल होगा।

Tags: New ParliamentNews Parliament Housepm modi
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

1 week ago
अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

2 weeks ago
गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
Khabrein Jara Hat Ke

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

3 weeks ago
मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में
Khabrein Jara Hat Ke

मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में

2 months ago
दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 

2 months ago
हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी
भारत

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी

3 months ago
एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल
Khabrein Jara Hat Ke

एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल

5 months ago
रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन
भारत

रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन

5 months ago
उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास
STATE

उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In