Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home भारत

बैंकों में जमा 35 हजार करोड़ का कोई वारिस नहीं, बैंकों ने RBI को लौटाया

- 10 साल से अधिक समय से ऑपरेट नहीं करने पर निष्क्रिय हो जाता खाता

by newzgossip
3 years ago
in भारत
0
बैंकों में जमा 35 हजार करोड़ का कोई वारिस नहीं, बैंकों ने RBI को लौटाया
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

नई दिल्‍ली: सरकारी बैंकों के 10.24 करोड़ खातों में 35,012 करोड़ रुपये फरवरी 2023 तक जमा थे, जिनको पिछले 10 साल से ऑपरेट नहीं किया गया है। इस लावारिस डिपॉजिट को बैंकों ने रिजर्व बैंक में ट्रांसफर कर दिया गया है। अनक्लेम्ड डिपॉजिट वह रकम है जो 10 साल से अधिक समय से ऑपरेट नहीं की गई है. मार्च 2022 तक 48,262 करोड़ रुपये बैंकों में लावारिस डिपॉजिट के तौर पर थे। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

भारतीय रिजर्व बैंक लावारिस डिपॉजिट को डिपॉजिटर्स एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड में डाल देता है। फरवरी 2023 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास 8,086 करोड़ रुपए, पंजाब नेशनल बैंक के पास 5,340 करोड़ रुपए, केनरा बैंक के पास 4,558 करोड़ रुपए और बैंक ऑफ बड़ौदा के पास 3,904 करोड़ रुपए की अनक्लेम्ड डिपॉजिट थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार अगर कोई उपभोक्ता अपने खाते से 10 साल तक कोई लेन-देन नहीं करता है तो उस खाते में जमा रकम अनक्लेम्ड हो जाती है। जिस खाते से लेन-देन नहीं किया जा रहा है, वह निष्क्रिय हो जाता है। अनक्लेम्‍ड राशि बचत खाता, चालू खाता, फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट खाते में हो सकती है। किसी बैंक एकाउंट के निष्क्रिय होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे एकाउंट होल्‍डर द्वारा बैंक खाते को भूल जाना या खाताधारक की मौत हो जाना, परिवार वालों को मृतक के एकाउंट के बारे में जानकारी न होना, गलत पता या फिर खाते में नॉमिनी दर्ज ना होना।

अनक्‍लेम्‍ड डिपॉजिट्स के बारे में जानकारी आमतौर पर बैंक वेबसाइट्स पर ही मिल जाती है। एकाउंट पैन कार्ड, जन्‍मतिथि, नाम और पते से यह जानकारी ली जा सकती है कि क्‍या एकाउंट होल्‍डर के खाते में अनक्‍लेम्‍ड राशि पड़ी है। बैंक सामान्‍य पूछताछ और जरूरी दस्‍तावेज लेकर निष्क्रिय एकाउंट में पड़ी राशि को ब्‍याज सहित लौटा देते हैं।

खाताधारक जरूरी कागजात दोबारा जमा कर ले सकते हैं राशि
खाताधारक बैंक से संपर्क करके जरूरी कागजात दोबारा जमा करवाकर बैंक खातें में पड़ी राशि निकलवा सकता है, अगर खाताधारक की मृत्‍यु हो गई है तो नॉमिनी आसानी से अनक्‍लेम्‍ड राशि पर दावा कर सकता है। नॉमिनी को खाताधारक का मृत्‍यु प्रमाण-पत्र देना होगा, साथ ही उसे अपने केवाईसी डॉक्‍यूमेंट भी देने होंगे। अगर जॉइन्ट एकाउंट है तो बैंक जिस एकाउंट होल्‍डर की मौत हो चुकी है, उसका नाम काट देगा और जीवित एकाउंट होल्‍डर को सारे अधिकार दे देगा।

अगर किसी एकाउंट में नॉमिनी दर्ज नहीं है तो फिर अनक्‍लेम्‍ड खाते से पैसे निकलवाने के लिए जो व्‍यक्ति बैंक से संपर्क करेगा, उसे छोटी रकम की निकासी के लिए उत्‍तराधिकार प्रमाण-पत्र और बड़ी रकम निकाले के लिए सक्‍सेशन सर्टिफिकेट बैंक में देना होगा। अगर एकाउंट होल्‍डर की कोई वसीयत है, तो उसकी भी जांच की जाएगी। आमतौर पर बैंक क्‍लेम दाखिल करने के 15 दिन के अंदर इसका निपटारा कर देता है।

Tags: bank accountBank newsDepositors Education & Awareness FundRBI
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

7 days ago
अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

2 weeks ago
गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
Khabrein Jara Hat Ke

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

3 weeks ago
मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में
Khabrein Jara Hat Ke

मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में

2 months ago
दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 

2 months ago
हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी
भारत

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी

3 months ago
एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल
Khabrein Jara Hat Ke

एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल

5 months ago
रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन
भारत

रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन

5 months ago
उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास
STATE

उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In