Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

इस शहर में 12 के बाद सीधे आता है 14, जानें 13 के गायब होने का अजब-गजब रहस्य

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
इस शहर में 12 के बाद सीधे आता है 14, जानें 13 के गायब होने का अजब-गजब रहस्य
156
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध

Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्टील सिटी के नाम से पहचान रखने वाले भिलाई में 1…2…3…की गिनती में 12 के बाद सीधे 14 आता है। दरअसल एक समय यहां 13 नंबर का डर इस कदर था कि इसका इस्तेमाल ही बंद कर दिया गया. नंबरों में 12 के बाद सीधे 14 उपयोग होने लगा. जबकि 13 की जगह 12ए का उपयोग किया जाने लगा. इसके कई उदाहरण आज भी भिलाई में देखने को मिल जाते हैं. मसलन सिविक सेंटर के भिलाई होटल में 13 नंबर का कमरा नहीं है. 13 की जगह कमरा नंबर 12ए लिखा जाता है. इसके बाद 14 नंबर का कमरा आता है. इसी तरह रशियन कॉम्प्लेक्स में 13 नंबर की स्ट्रीट व मकान नहीं है।

भिलाई के इतिहास पर आधारित किताब ”वोल्गा से शिवनाथ तक” में भिलाई में एक समय 13 नंबर के डर के पीछे के रहस्य की विस्तार से जानकारी दी गई है. किताब के लेखक व वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जाकिर हुसैन बताते हैं- किताब के लिए तथ्य संग्रहित करने के दौरान कई रशियन लोगों से मेरी मुलाकात हुई, जो भिलाई स्टील प्लांट को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे. इनमें से लगभग सभी ने 13 नंबर के डर के बारे में जानकारी दी. इसके बाद मैंने तथ्यों का संग्रहण कर मैंने इसे किताब में शामिल किया।

रशियन की मौत से जुड़ा है मामला
”वोल्गा से शिवनाथ तक” में दिए गए तथ्यों के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट निर्माण के लिए आई पायनियर टीम के सदस्य और सोवियत संघ के पहले चीफ इंजीनियर एनजी क्रोटेन्कोव्ह की मौत हादसे में हो गई थी. फिशिंग के दौरान वे मरोदा टैंक में डूब गए थे. लेकिन इस हादसे ने सोवियत इंजीनियरों के एक अंधविश्वास को ऐसा मजबूत कर दिया कि उसे आज 70 बरस बाद भी तोड़ा न जा सका. ये अलग बात है कि अब तो ज्यादातर लोग भूल ही चुके हैं कि वो ’13’ नंबर का भूत आखिर क्या था. चूंकि यह परंपरा भिलाई के शुरूआती दौर की पड़ी हुई है, इसलिए आज भी भिलाई स्टील प्लांट के कई भवनों और दस्तावेजों में भी अधिकांश जगह ’13’ नंबर लापता है।

जाकिर बताते हैं कि बहुत लोगों को मालूम है कि यूरोपियन मान्यता में ’13’ नंबर को अशुभ माना जाता है, लेकिन इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि यह अधविश्वास छत्तीसगढ़ के भिलाई में सबसे ज्यादा लागू होता है. आज भी भिलाई में आप 32 बंगलें में 13 नंबर का बंगला अथवा भिलाई निवास (होटल) में 13 नंबर का कमरा ढूंढें तो आपको कहीं नहीं मिलेगा. इसके पीछे जो एकमात्र वजह रूसी चीफ इंजीनियर एनजी क्रोटेंकोव्ह की शनिवार 17 नवंबर 1956 को मरोदा टैंक में डूबने से हुई मौत है. क्रोटेंकोव्ह तब 32 बंगले के बंगला नंबर 13 मेें रहते थे. चूंकि वह शनिवार का दिन था और क्रोटेन्कोव्ह 13 नंबर के ही बंगले में रहते थे, लिहाजा अपने अंधविश्वास के चलते सोवियत इंजीनियरों ने मान लिया कि क्रोटेन्कोव्ह की मौत के लिए शनिवार का दिन और अंक 13 भी जिम्मेदार है।

जाकिर कहते हैं- ‘चूंकि उस दौर में रूसी लोगों का भिलाई में पूरा दखल था. नतीजतन जब भिलाई निवास, 32 बंगला और इस्पात भवन का निर्माण हुआ तो उसमें 13 नंबर को जगह ही नहीं दी गई. यहां 12 नंबर के बाद 13 की जगह 12ए नंबर लिखा गया. इसी तरह रशियन काम्पलेक्स में भी बंगले और सड़क में 13 की जगह 12ए लिखा गया.’

किताब के मुताबिक भिलाई स्टील प्रोजेक्ट के शुरूआती दौर में डायरेक्टर (परचेस एंड सेल) और बाद में हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड (एचएसएल)के चेयरमैन रहे हितेन भाया इस बारे में बताते हैं- क्राटेंकोव्ह की मौत के बाद आलम यह था कि 32 बंगले में सारे बंगले अफसरों को अलॉट हो गए लेकिन 13 नंबर को 12ए करने के बावजूद उसमें कोई रहना नहीं चाह रहा था, तब हम लोग उसमें सबसे पहले रहने गए. हमारे लिए यह बंगला कभी अनलकी नहीं रहा, यहीं रहते हुए मुझे तरक्की के मौके मिले. इसी बंगले में रहते हुए मुझे हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड रांची में सेक्रेट्री बनाया गया और वहां जाने के बाद मैं चेयरमैन तक बना।

किताब के मुताबिक इस बंगले में रहे बीएसपी के एक अन्य अधिकारी एसके सामंता की पत्नी तृप्ति सामंता की भी राय हितेन भाया से मिलती है. वह कहती हैं- यूरोपियन भले ही 13 नंबर को अनलकी मानते हैं लेकिन, हमारे लिए तो यह लकी बंगला है. क्योंकि उनके पति का जन्मदिवस भी इसी तिथि को पड़ता है. 32 बंगले की तरह भिलाई निवास (होटल) में भी यह अधंविश्वास आज भी चलता है. 12 नंबर के बाद का कमरा आज भी दस्तावेजों में 12 ए में है, इसके बावजूद इसमें कोई गैर भारतीय तो रूकना ही नहीं चाहता है. यहां कार्यरत कर्मचारी खुद इस बात की तस्दीक करते हैं. बीएसपी में सेवा देने आए एक रूसी अफसर जेल्तकोव अलेक्जेंडर इस संदर्भ में कहते हैं कि- हम लोगों यह अंधविश्वास इतना गहरा है कि हम रूसी लोग आज भी अपनी जबान में 13 का उच्चारण नहीं करना चाहते हैं. रूसी जबान में 13 को त्रिनात्सूत कहा जाता है, लेकिन हम लोग इसे चार्वता ज्युश्रा ही कहते है. उसका मतलब होता है 14 में से एक कम।

Tags: Ajab Gajab Newsajab gajab numbersHat ke Khbareinkhabrein jara hat kesuperstitions about 13 numbersuperstitions about numbersTrending NewsViral NewsWeird News
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

21 hours ago
Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध
Khabrein Jara Hat Ke

Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध

21 hours ago
Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात
Khabrein Jara Hat Ke

Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात

21 hours ago
Adidas-Puma Story: दो भाइयों की दुश्मनी ने बांट दिया पूरा शहर, दोस्ती और शादियां तक हुईं बंद
Khabrein Jara Hat Ke

Adidas-Puma Story: दो भाइयों की दुश्मनी ने बांट दिया पूरा शहर, दोस्ती और शादियां तक हुईं बंद

21 hours ago
पृथ्वी पर इतना पानी कहां से आया? क्या इसे कोई एस्ट्रॉयड लाया, बना हुआ है रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

Sea Water: 0 डिग्री सेल्सियस पर भी क्यों नहीं जमता समुद्र का पानी? जानें विज्ञान का रहस्य

21 hours ago
Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब
Khabrein Jara Hat Ke

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

3 days ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

3 days ago
रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

3 days ago
Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम
Khabrein Jara Hat Ke

Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In