Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

ये है दुनिया की सबसे शापित गुड़िया, इसे जिसने भी रखा, उसकी जिंदगी हो गई बर्बाद

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
ये है दुनिया की सबसे शापित गुड़िया, इसे जिसने भी रखा, उसकी जिंदगी हो गई बर्बाद
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स कैसे करें? जानें फाइबर, पानी और हेल्दी डाइट के फायदे

सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के 7 शानदार फायदे

मकरासन के फायदे: पीठ दर्द, तनाव और अनिद्रा से राहत पाने का आसान तरीका

आपको हॉलीवुड की फिल्म एनाबेल का नाम तो जरूर पता होगा, जिसमें एक गुड़िया की कहानी दिखाई जाती है। लेकिन आज हम आपको दुनिया की ऐसी शापित गुड़िया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे ना जाने कितने ही लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई. इस गुड़िया को जिस किसी ने भी अपने पास रखा. उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस शापित गुड़िया की पूरी कहानी…

यह गुड़िया फ्लोरिडा में रहने वाले बच्चे रॉबर्ट यूजीन ओटो को 1906 में उसके नौकर ने दी थी. बताया जाता है कि वह नौकर काला जादू जानता था. वह रॉबर्ट यूजीन के परिवार को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता था. उस नौकर ने आपसी रंजिश के चलते उस गुडिया पर काला जादू कर उसे गुड़िया को रॉबर्ट को दे दिया।

इस गुड़िया को पाकर छोटा-सा रॉबर्ट काफी खुश हुआ. जल्द ही उसने इस गुड़िया को अपना बेस्ट फ्रेंड मान लिया. वह पूरा दिन गुड़िया को अपने पास ही रखता. यहां तक कि उसी के साथ खेलता और रात को भी उसी के साथ सोता था. कहा जाता है कि रॉबर्ट इस गुड़िया को हर हफ्ते शॉपिंग के लिए भी लेकर जाता और उसके कमरे में गुड़िया के लिए अलग से कुछ अलमारियां भी बनी हुई थीं. इन अलमारियों में गुड़िया के लिए रॉबर्ट ने कपड़े खरीद कर रखे थे. रॉबर्ट रोज गुड़िया को नए-नए कपड़े पहनाता था।

रॉबर्ट गुड़िया के लिए इस हद तक पागल था कि वह उसे असल इंसान मानने लगा. तभी उसने ध्यान दिया कि घर से धीरे-धीरे चीजें गायब हो रही हैं. अक्सर रॉबर्ट का कमरा उथल-पुथल हालत में पाया जाता था. जब रॉबर्ट अपने माता पिता से कहता था कि उस गुड़िया ने कमरे में सब उथल पुथल कर दिया है, तो उसकी बात पर कोई भी यकीन नहीं करता था. माता-पिता ने रॉबर्ट को इसके लिए कई बार डांटा भी. लेकिन हर बार रॉबर्ट का सिर्फ एक ही जवाब होता कि ये सब वो गुड़िया करती है।

तभी एक दिन रात के समय रॉबर्ट ने देखा कि गुड़िया उसके साथ न सोकर सामने बैठी है और उसे लगातार घूर रही है. यह देखते ही रॉबर्ट के पसीने छूट गए. उसने देखा कि कमरे में रखी कुर्सियां अपने आप हवा में उड़ने लगी हैं. दरवाजा अपने आप कभी खुल रहा है तो कभी बंद हो रहा था. यह सब देखते ही रॉबर्ट के मुंह से चीख निकल गई. रॉबर्ट की चीख सुनकर उसके माता-पिता फौरन कमरे में आए. उन्हें लगा कि शायद घर में कोई चोर घुस आया है. या फिर कोई किडनैपर उनके बच्चे को किडनैप करने की कोशिश कर रहा है. जैसे वे भागकर रॉबर्ट के कमरे में गए तब तक सब शांत हो चुका था. रॉबर्ट कमरे के एक कोने में डरा-सहमा से बैठा हुआ था. वहीं, कमरे में चीजें यहां वहां बिखरी हुई थीं. और गुड़िया भी उसी बैठ पर बैठी हुई थी।

पड़ोसियों ने देखा हैरान करने वाला सच
ये सब होने के बाद ना जाने रॉबर्ट को क्या हुआ, उसका प्यार गुड़िया के लिए और ज्यादा बढ़ गया. वह दिन भर उस गुड़िया के साथ अकेले में बातें करता रहता. उनके पड़ोसियों ने भी बताया कि उन्होंने कई बार रॉबर्ट को उस गुड़िया से बात करते हुए देखा है. वह गुड़िया भी उस बच्चे से बात करती है. यही नहीं, उन लोगों ने उस गुड़िया को घर के अंदर घूमते हुए भी देखा है, जब उस घर में कोई नहीं होता।

कमरे से आती थी अजीबोगरीब आवाजें
अब रॉबर्ट के माता-पिता को उसके कमरे से रोज अजीबोगरीब आवाज आने लगी. यह आवाज किसी बड़े व्यक्ति के जैसी होती थी. आवाज सुनकर जैसे ही रॉबर्ट के माता-पिता उसके कमरे में जाते तो उन्हें कमरे में सिर्फ रॉबर्ट और गुड़िया मिलती. जब वे उस आवाज के बारे में रॉबर्ट से पूछते तो वह सीधे उस गुड़िया की तरफ इशारा कर देता. उसने बताया कि कई बार गुड़िया गुस्सा हो जाती है और कमरे में रखा फर्नीचर फेंकने लगती है. इसी बीच, रॉबर्ट के खिलौने भी अब टूटी फूटी हालत में मिलने लगे. जब दोबारा रॉबर्ट से इस बारे में पूछा गया तो फिर उसने गुड़िया की तरफ इशारा कर दिया।

ऐसी डरावनी घटनाएं लगातार होती गईं. रॉबर्ट के घर ही नहीं, बल्कि अब उनके पड़ोसियों के साथ भी अजीबोगरीब घटनाएं होने लगीं. उनके घर का सामान भी अब इसी हालत में बिखरा हुआ मिलने लगा. धीरे-धीरे इस गुड़िया के बारे में पूरे शहर में पता लग गया. जब खबर ज्यादा फैलने लगी तो रॉबर्ट के माता-पिता भी परेशान हो गए।

फिर एक दिन रॉबर्ट के माता-पिता ने उस गुड़िया को एक बॉक्स में डालकर घर के एक कोने में रख दिया, जिसके बाद इस तरह की घटनाओं का सिलसिला थम गया. इसके बाद रॉबर्ट भी धीरे-धीरे बड़ा हुआ और पढ़ाई के लिए वह न्यूयॉर्क चला गया. फिर पढ़ाई पूरी करके वह पैरिस आया. यहां उसकी एक गर्लफ्रेंड बनी, जिससे उसने शादी कर ली. दोनों शादी करने के बाद वापस अमेरिका आ गए. रॉबर्ट ने पुराने घर से सारी चीजें उठाईं और पत्नी के साथ एक नए घर में शिफ्ट हो गया. जो चीजें रॉबर्ट ने घर से उठाई थीं, उनमें वह गुड़िया शामिल थी।

रॉबर्ट तब भी उस गुड़िया को भूला नहीं था. उसने नए घर में गुड़िया के लिए एक कमरा तक बना दिया. उस कमरे में खूब सारे खिलौने भी रखे थे. रॉबर्ट पत्नी को कहता कि ये खिलौने उस गुड़िया के लिए रखे हैं. जब पत्नी को ये सब पता चला तो कुछ ही समय में वह भी रॉबर्ट की हरकतों से परेशान हो गई. उसने लगने लगा जैसे पति के नाम पर उसे कोई बच्चा मिल गया है. उसने रॉबर्ट से विनती की कि उस गुड़िया को कमरे से बाहर न निकाले. जब भी रॉबर्ट गुड़िया से मिलने जाता तो उसकी पत्नी कहती कि वह कमरा बंद करके उस गुड़िया से मिले।

इसी बीच फिर से गुड़िया की वही हरकतें देखने को मिलने लगीं. वह कभी दूसरे कमरे में तो कभी किसी खिड़की पर बैठी दिखती. खिड़की में गुड़िया को इस तरह बैठा देख वहां से गुजरने वाले लोग भी परेशान होने लगे. यहां तक कि रॉबर्ट के रिश्तेदार भी उसे कहने लगे कि जब वे उसके घर आते हैं तो उन्हें वहां किसी के चलने की आवाजें आती हैं. जबकि रॉबर्ट को इस तरह की कभी कोई आवाज सुनाई नहीं देती. कहा जाता है कि रॉबर्ट गुड़िया की इन हरकतों का आदी हो चुका था. इसलिए उसे ये सब चीजें नॉर्मल लगती थीं।

ऐसे ही समय बीतता गया. फिर 1974 में रॉबर्ट की मृत्यु हो गई. इसके बाद इस घर को एक दूसरे परिवार ने खरीद लिया. उस परिवार में रहने वाली एक छोटी बच्ची ने जब गुड़िया को देखा तो उसे बॉक्स से निकालकर अपने पास रख लिया. एक बार फिर से घर में डरावनी चीजें होने लगीं. उस बच्ची ने बताया कि ये गुड़िया जिंदा है और उसे जान से मार देना चाहती है।

इन घटनाओं से डरकर उस बच्ची के माता-पिता ने 1994 में उस गुड़िया को फ्लोरिडा के ईस्ट मार्टेलो म्यूजियम में डोनेट कर दिया. लेकिन यहां भी गुड़िया की डरावनी हरकतों का सिलसिला जारी रहा. दरअसल, गुड़िया को म्यूजियम के अंदर एक शीशे के डिब्बे में रखा था।

कई बार गुड़िया को छोड़ म्यूजियम की बाकी सारी चीजें यहां वहां बिखरी मिलतीं. रात के समय तो म्यूजियम से बच्चे के रोने की आवाजें तक आने लगीं. म्यूजियम के पास रहने वाले लोगों ने इसी शिकायत म्यूजियम वालों से की. बाद में म्यूजियम के लोगों ने गुड़िया के लिए एक अलग से स्पेशल कैबिन बनाया जिसमें आज भी वह गुड़िया मौजूद है।

‘द सन’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जाता है कि जो भी शख्स इस गुड़िया की इजाजत के बिना इसकी फोटो खींचता है, उस शख्स को ये गुड़िया शाप दे देती है और उस शख्स की जिंदगी में डरावनी घटनाओं का आगमन हो जाता है।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक खबर के मुताबिक, TripAdvisor यूजर हॉवर्ड आरके को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था. हॉवर्ड ने बताया कि साल 2009 में उन्होंने रॉबर्ट द डॉल की परमिशन के बिना उसकी फोटो लेनी चाही. उन्होंने गुड़िया की 50 से ज्यादा फोटो लीं. लेकिन जब उन्होंने कैमरा चेक किया तो सारी तस्वीरें डिलीट हो चुकी थीं. हॉवर्ड ने बताया कि वे लोग दोबारा म्यूजियम में गए. उन्होंने उसका वीडियो बनाया. तब भी उन्होंने गुड़िया से परमिशन नहीं मांगी. जब घर आकर देखा तो डिस्क ब्लैंक थी।

हॉवर्ड ने बताया, ”उसके बाद मेरे साथ घर में अजीबोगरीब घटनाएं होने लगीं. रात को डरावनी आवाजें आती थीं. ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा. मैं बस यहीं कहूंगा कि जिसे भी गुड़िया के साथ फोटो खिंचवानी हो, पहले वह गुड़िया से परमिशन ले और फिर उसकी फोटो ले।

Tags: Florida dollRobert dollworld's most cursed doll
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स कैसे करें? जानें फाइबर, पानी और हेल्दी डाइट के फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स कैसे करें? जानें फाइबर, पानी और हेल्दी डाइट के फायदे

8 hours ago
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के 7 शानदार फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने के 7 शानदार फायदे

8 hours ago
मकरासन के फायदे: पीठ दर्द, तनाव और अनिद्रा से राहत पाने का आसान तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मकरासन के फायदे: पीठ दर्द, तनाव और अनिद्रा से राहत पाने का आसान तरीका

8 hours ago
चीन में बच्चों के नाम कुत्ता, सुअर और लोहे का खंभा क्यों रखते थे माता-पिता? जानें अजीब परंपरा का रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में बच्चों के नाम कुत्ता, सुअर और लोहे का खंभा क्यों रखते थे माता-पिता? जानें अजीब परंपरा का रहस्य

1 day ago
परिघासन के फायदे: कमर की जकड़न दूर करने से लेकर पाचन सुधारने तक, जानें सही तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

परिघासन के फायदे: कमर की जकड़न दूर करने से लेकर पाचन सुधारने तक, जानें सही तरीका

1 day ago
कलयुग के अंत में कैसा होगा इंसान? शिव पुराण की भविष्यवाणियां जानकर चौंक जाएंगे
Khabrein Jara Hat Ke

कलयुग के अंत में कैसा होगा इंसान? शिव पुराण की भविष्यवाणियां जानकर चौंक जाएंगे

2 days ago
क्या सच में इंसानों ने बनाया था रामसेतु? जानें रामायण से जुड़े रहस्य और वैज्ञानिक तथ्य
Khabrein Jara Hat Ke

क्या सच में इंसानों ने बनाया था रामसेतु? जानें रामायण से जुड़े रहस्य और वैज्ञानिक तथ्य

2 days ago
कामदेव की चुनौती और श्रीकृष्ण का महारास! पढ़ें शरद पूर्णिमा की पौराणिक कथा
Khabrein Jara Hat Ke

कामदेव की चुनौती और श्रीकृष्ण का महारास! पढ़ें शरद पूर्णिमा की पौराणिक कथा

2 days ago
6 घंटे से कम सोना पड़ सकता है भारी! बढ़ सकता है डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कितनी नींद है जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

6 घंटे से कम सोना पड़ सकता है भारी! बढ़ सकता है डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कितनी नींद है जरूरी

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In