Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, August 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर

by newzgossip
1 day ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
44 साल से वीरान है कनाडा का रहस्यमयी भूतिया शहर
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पादहस्तासन से मिलती है तनाव, अकडन और बदहजमी में राहत

ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ

गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के समुद्री किनारे पर एक ऐसा रहस्यमयी शहर मौजूद है, जो इस आम सोच को पूरी तरह झुठला देता है। हम बात कर रहे हैं कितसॉल्ट शहर की, जहां पिछले 44 सालों से कोई नहीं रहता। बावजूद इसके, इस शहर में चमचमाते मकान, शॉपिंग सेंटर, बैंक, रेस्टोरेंट, अस्पताल और एक थिएटर भी मौजूद है।

सड़कें एकदम चकाचक हैं, गार्डन की घास नियमित रूप से कटी हुई है, और सबसे रहस्यमय बात यह कि रात होते ही पूरे शहर की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें अपने आप जगमगाने लगती हैं। सवाल यह उठता है कि जब यहां कोई रहता ही नहीं, तो ये लाइटें आखिर कैसे घरों और सड़कों को रौशन करती हैं? इस रहस्य का जवाब देने से पहले हमें इस शहर के अनोखे इतिहास को समझना होगा। दरअसल, अमेरिका की एक बड़ी माइनिंग कंपनी ने मोलिब्डेनम नाम की एक धातु के खनन के लिए, जो लोहे और स्टील को मजबूत व जंग-रोधी बनाने के काम आती है, जंगलों और पहाड़ों के बीच 1979 में इस हाई-टेक शहर को रातों-रात बसाया था। इसे बसाने के लिए उस दौर में पानी की तरह पैसा बहाया गया था।

इसमें 100 से ज्यादा मकान, 7 बड़े अपार्टमेंट, एक अस्पताल, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, केबल टीवी नेटवर्क और एक अत्याधुनिक सीवेज सिस्टम बनाया गया था। पूरे उत्तर अमेरिका से इंजीनियर और मजदूर भारी सैलरी के लालच में यहां आकर बसे, और देखते ही देखते यह शहर 1,200 से अधिक लोगों से गुलजार हो गया था। लेकिन इसकी रौनक ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकी। पहला परिवार बसने के महज 18 महीने बाद ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मोलिब्डेनम की कीमतें अचानक गिर गईं, जिसका मुख्य कारण उस समय आई वैश्विक मंदी थी।

घाटा इतना बढ़ गया कि खदानों को रातों-रात बंद करना पड़ा। काम बंद होते ही, यहां रहने वाले लोग धीरे-धीरे शहर छोड़कर चले गए और साल 1982 तक यह पूरा का पूरा शहर खाली हो गया। जिस शहर को बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे, वह देखते ही देखते वीरान हो गया। इसके बाद साल 2005 में भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति कृष्णन सुथंतिरन की नजर इस खाली पड़े शहर पर पड़ी। उन्होंने इसे लगभग 58 करोड़ रुपये में खरीद लिया। तब से लेकर अब तक, वे इस शहर की देखभाल पर लगभग 200 करोड़ से अधिक खर्च कर चुके हैं।

कृष्णन सुथंतिरन का प्लान इस रहस्यमयी शहर को आने वाले समय में लिक्विफाइड नेचुरल गैस उद्योग का एक बड़ा केंद्र बनाकर दोबारा जिंदा करने का है, जिससे इस भूतिया शहर में फिर से जान आ सके। कृष्णन सुथंतिरन ने इस शहर को साफ-सुथरा और नया बनाए रखने के लिए एक समर्पित टीम तैनात कर रखी है। यह टीम रोजाना यहां की सड़कों की सफाई करती है, घास काटती है और मकानों के रख-रखाव का ध्यान रखती है।

Tags: Canada's mysterious ghost townCanada's mysterious townghost townkhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पादहस्तासन से मिलती है तनाव, अकडन और बदहजमी में राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पादहस्तासन से मिलती है तनाव, अकडन और बदहजमी में राहत

3 hours ago
ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ
HEALTH

ये 5 अच्छी आदतें अपनाकर किडनी को रख सकते हैं स्वस्थ

4 hours ago
गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

गैस नहीं, हार्ट अटैक भी हो सकता है! इन लक्षणों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

4 hours ago
घुंघराले बालों की देखभाल: आसान आदतें जो लाती हैं खूबसूरती
Khabrein Jara Hat Ke

घुंघराले बालों की देखभाल: आसान आदतें जो लाती हैं खूबसूरती

4 hours ago
स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ जीवन जीने के लिए रोजाना योग बेहद जरुरी: मंत्रालय

1 day ago
साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा
Khabrein Jara Hat Ke

साल 2028 में पृथ्वी पर आएंगे एलियंस, टाइम ट्रेवलर का दावा

2 days ago
मूंगफली के तेल का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद
Khabrein Jara Hat Ke

मूंगफली के तेल का संतुलित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद

2 days ago
पाचन सुधारने के लिए पश्चिमोत्तानासन प्रभावी योगासन
Khabrein Jara Hat Ke

पाचन सुधारने के लिए पश्चिमोत्तानासन प्रभावी योगासन

2 days ago
उंगलियां, कोहनी और घुटने के काले पडने के ये हो सकते हैं संकेत
Khabrein Jara Hat Ke

उंगलियां, कोहनी और घुटने के काले पडने के ये हो सकते हैं संकेत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In