Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, August 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है पश्चिमोत्तानासन

by newzgossip
46 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है पश्चिमोत्तानासन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, ये हो सकते हैं लक्षण

सावन में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना माना जाता है शुभ

सावन में शिव पूजा के लिए सही बेलपत्र का उपयोग करें

दिनभर ऑफिस में बैठकर रहने की आदत लोगों को पेट संबंधित समस्याओं की ओर धकेल रही है। लगातार बैठे रहने से न केवल पाचन तंत्र धीमा पड़ता है, बल्कि पेट के आसपास चर्बी भी बढ़ने लगती है। योगाचार्यों ने इस समस्या से निपटने का उपाय पश्चिमोत्तानासन को बताया है। पश्चिमोत्तानासन एक अत्यंत सरल और प्रभावी योगासन माना जाता है।

इस आसन का नाम पश्चिम (शरीर का पिछला हिस्सा) और उत्तान (खिंचाव) शब्दों से मिलकर बना है, जो इसकी क्रिया को स्पष्ट करता है। पश्चिमोत्तानासन को करते समय शरीर आगे की तरफ झुकता है, जिससे पेट के अंगों पर हल्का लेकिन गहरा दबाव पड़ता है। यह दबाव पाचन क्रिया को सक्रिय करता है, जिससे पाचन शक्ति बेहतर होती है, कब्ज जैसी सामान्य शिकायतें दूर होती हैं और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ साइटिका जैसी समस्याओं की संभावना को भी कम करता है। इसके नियमित अभ्यास से मोटापा, अपच और यहाँ तक कि कुछ त्वचा रोगों को भी दूर करने में सहायता मिलती है। यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर दिनभर की थकान को दूर करता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार करता है। योग शास्त्रों में पश्चिमोत्तानासन को लंबी उम्र और बेहतर सेहत का राजा बताया गया है।

इस आसन के निरंतर अभ्यास से शरीर में खून का संचार बेहतर होता है, जिससे कोशिकाओं तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुँचती है। यह शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है, जिससे मन शांत और स्थिर रहता है। यह एक ऐसा योगासन है जिसे लगभग हर उम्र के साधक अपनी क्षमतानुसार कर सकते हैं।

पश्चिमोत्तानासन को सही तरीके से करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, विशेषकर शुरुआती अभ्यासकर्ताओं को शरीर पर अधिक दबाव डालने से बचना चाहिए। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर दोनों पैर सीधे फैलाकर बैठ जाएं। पैरों को एक साथ और घुटनों को सीधा रखें। गहरी सांस लें और अपनी रीढ़ को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें।

अपने हाथों से पैरों के अंगूठों को छूने का प्रयास करें, या जितना संभव हो, अपनी पिंडली या टखनों को पकड़ें। कोशिश करें कि आपका सिर घुटनों के पास आए। इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुकें, अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें, फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं। मंत्रालय ने अपनी पोस्ट में यह भी चेतावनी दी है कि जिन लोगों के पेट में अल्सर की समस्या है, उन्हें यह आसन करने से बचना चाहिए।

Tags: Benefits of PaschimottanasanaHow to do Paschimottanasanakhabrein jara hat kePaschimottanasanasolution to stomach problemsstomach problems
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, ये हो सकते हैं लक्षण
HEALTH

महिलाओं में बढ़ रही दिल की बीमारियां, ये हो सकते हैं लक्षण

7 minutes ago
सावन में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना माना जाता है शुभ
Khabrein Jara Hat Ke

सावन में नाग-नागिन का जोड़ा दिखना माना जाता है शुभ

11 minutes ago
सावन में शिव पूजा के लिए सही बेलपत्र का उपयोग करें
Khabrein Jara Hat Ke

सावन में शिव पूजा के लिए सही बेलपत्र का उपयोग करें

14 minutes ago
गर्मी से बचने उत्तर कोरिया की सरकार ने दी डॉग मीट सूप पीने की सलाह
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी से बचने उत्तर कोरिया की सरकार ने दी डॉग मीट सूप पीने की सलाह

23 minutes ago
जर्मनी के हाइडेलबर्ग ने दर्शन को बनाया आम जनजीवन का हिस्सा
Khabrein Jara Hat Ke

जर्मनी के हाइडेलबर्ग ने दर्शन को बनाया आम जनजीवन का हिस्सा

29 minutes ago
अकड़न, पीठ और कमर दर्द में राहत देता है व्याघ्रासन
Khabrein Jara Hat Ke

अकड़न, पीठ और कमर दर्द में राहत देता है व्याघ्रासन

1 day ago
रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

रात में चावल खाने से वजन बढ़ने का कोई सीधा संबंध नहीं: विशेषज्ञ

1 day ago
111 साल की चीनी महिला वांग ने बताए लंबी उम्र के अनोखे राज
Khabrein Jara Hat Ke

111 साल की चीनी महिला वांग ने बताए लंबी उम्र के अनोखे राज

1 day ago
वैज्ञानिकों ने खतरनाक ज्वालामुखी के नीचे खोजे दो सक्रिय मैग्मा चैंबर
Khabrein Jara Hat Ke

वैज्ञानिकों ने खतरनाक ज्वालामुखी के नीचे खोजे दो सक्रिय मैग्मा चैंबर

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In