Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित

by newzgossip
22 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
चूहे ऊंचाई से गिरने के बाद भी यूं ही नहीं बच जाते हैं जीवित
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

क्या आप जानते है, चूहे जैसे छोटे जीव कई सौ फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी जीवित रह सकते हैं, वहीं एक इंसान कुछ फीट की ऊंचाई से गिरकर भी गंभीर रुप से घायल हो जाता है। आखिर इसके पीछे का विज्ञान क्या है। आम धारणा होती है कि किसी जीव का वजन जितना अधिक होगा, गुरुत्वाकर्षण उसे उतनी ही ताकत से नीचे खींचेगा और गिरने पर चोट भी उतनी ही गंभीर होगी। हालांकि विज्ञान के अनुसार गिरने के दौरान केवल गुरुत्वाकर्षण ही महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि जीव के आकार और हवा के प्रतिरोध की भी बड़ी भूमिका होती है। भौतिक विज्ञान के अनुसार जब कोई वस्तु नीचे गिरती है तो उस पर मुख्य रूप से दो बल काम करते हैं।

पहला गुरुत्वाकर्षण, जो वस्तु को नीचे खींचता है और दूसरा वायु प्रतिरोध, जो उसकी गति को कम करता है। गिरना शुरू करते समय गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव अधिक होता है, लेकिन जैसे-जैसे वस्तु की गति बढ़ती है, हवा का प्रतिरोध भी बढ़ता जाता है। एक स्थिति ऐसी आती है जब नीचे खींचने वाला बल और हवा का प्रतिरोध संतुलित हो जाते हैं। इस स्थिति में वस्तु एक निश्चित अधिकतम गति से गिरती है, जिसे टर्मिनल वेग कहा जाता है।

ब्रिटिश वैज्ञानिक जे.बी.एस. हाल्डेन ने 1926 में इस विषय पर लिखे अपने प्रसिद्ध निबंध में चूहे का उदाहरण दिया था। उनके अनुसार अगर किसी चूहे को करीब 900 मीटर गहरी खदान में गिराया जाए तो जमीन बहुत कठोर न होने की स्थिति में वह नीचे पहुंचने के बाद मामूली झटका खाकर चल सकता है।

इसके विपरीत इंसान या घोड़े जैसे बड़े जीव के लिए इतनी ऊंचाई से गिरना बेहद गंभीर या जानलेवा हो सकता है। छोटे जीवों को उनके शरीर के आकार के कारण वायु प्रतिरोध का अधिक लाभ मिलता है। करीब 20 ग्राम वजन वाला चूहा लगभग 26 मीटर गिरने के बाद अपनी टर्मिनल गति हासिल कर सकता है। इसके बाद वह 30 मीटर या 500 मीटर से गिरे, उसकी अधिकतम गति लगभग समान रह सकती है। यही वजह है कि चूहे के मामले में ऊंचाई बढ़ने से गिरने की गति अनिश्चित रूप से नहीं बढ़ती। हालांकि जमीन का स्वरूप भी बेहद महत्वपूर्ण है। कठोर सतह पर गिरने से चूहे को गंभीर चोट लग सकती है।

इसी तरह बिल्लियों के गिरने पर भी उनके शरीर का आकार और हवा का प्रतिरोध महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूसरी ओर बड़े जीवों का वजन और गिरने की गति अधिक होने के कारण जमीन से टकराते समय उन पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इंसान की बात करें तो करीब 85 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति की टर्मिनल गति लगभग 44 मीटर प्रति सेकंड यानी करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। शरीर की स्थिति के आधार पर यह गति और अधिक भी हो सकती है।

Tags: fall from a heightkhabrein jara hat kesurvive a fall from a height
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ की मजबूती और वजन नियंत्रित रखने में सहायक है शलभासन

3 minutes ago
रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली
Khabrein Jara Hat Ke

रेनडियर का दूध पीता हैं मंगोलिया का दुखा समुदाय, अनोखी है जीवनशैली

10 minutes ago
आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने
Khabrein Jara Hat Ke

आसमान छूते जलप्रपात: दुनिया के 10 सबसे ऊंचे और मनमोहक झरने

15 minutes ago
कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान
Khabrein Jara Hat Ke

कुछ ही हफ्तों बाद गायब हो गया ‘तैरता द्वीप’, लोग हैरान

19 minutes ago
चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां
Khabrein Jara Hat Ke

चीन के नास्त्रेदमस की 2027 के लिए पांच डरावनी भविष्यवाणियां

1 day ago
शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर और मन को संतुलित रखता है महामुद्रा योग

1 day ago
बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार को ना लें हल्के में: एक्सपर्ट
Khabrein Jara Hat Ke

बार-बार सीने में जलन, खट्टी डकार को ना लें हल्के में: एक्सपर्ट

1 day ago
सुबह नाश्ते में मसालेदार चीजें ना खायें
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह नाश्ते में मसालेदार चीजें ना खायें

1 day ago
मेसी की कमाई के सामने दूर-दूर तक नहीं टिकते क्रिकेटर
Khabrein Jara Hat Ke

मेसी की कमाई के सामने दूर-दूर तक नहीं टिकते क्रिकेटर

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In