Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

by newzgossip
40 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं कैंसर के लक्षण
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

नागों के वो देवता जिन्हें हिंदू-मुस्लिम दोनों पूजते हैं, पाकिस्तान में भी गहरी आस्था; जानिए गोगाजी की पूरी कहानी

अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान

वैज्ञानिकों ने जाना उल्लू के बच्चों की सुरक्षा का राज

आमतौर पर महिलाएं पेट दर्द और अनियमित पीरियड्स की समस्या को हल्के में लेती है। यही समस्या कुछ समय बाद गंभीर रुप धारण कर लेती है। मुंबई में एक पच्चीस साल की महिला पेट दर्द, अनियमित पीरियड्स, भूख कम लगना और बिना वजह वजन घटने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच में उसकी दाईं ओवरी में एक बड़ा ट्यूमर दिखाई दिया, जिसके बाद शुरुआत में ओवेरियन कैंसर होने की आशंका जताई गई। हालांकि आगे की जांच में पता चला कि ओवरी का ट्यूमर असली बीमारी नहीं था, बल्कि कैंसर की शुरुआत पेट से हुई थी और वहां से फैलकर ओवरी तक पहुंच गया था।

वहीं दूसरा मामला सैंतीस साल की दो बच्चों की मां का है। उन्हें पेट दर्द, पीरियड्स में गड़बड़ी, वजन कम होना और मल त्याग की आदतों में बदलाव जैसी परेशानी थी। जांच में दोनों ओवरी में बड़े ट्यूमर मिले। बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि ये ट्यूमर भी पेट के कैंसर के कारण ओवरी तक फैले थे। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी को क्रूकेनबर्ग ट्यूमर कहा जाता है। यह मेटास्टेटिक ओवेरियन कैंसर का एक दुर्लभ और आक्रामक रूप है। इसमें कैंसर की शुरुआत ओवरी में नहीं होती, बल्कि सबसे ज्यादा मामलों में पेट से होती है और वहां से कैंसर की कोशिकाएं एक या दोनों ओवरी तक पहुंच जाती हैं।

कुछ मामलों में इसकी शुरुआत बड़ी आंत, अपेंडिक्स, पैंक्रियाज या ब्रेस्ट से भी हो सकती है। क्रूकेनबर्ग ट्यूमर सभी ओवेरियन ट्यूमर के केवल एक से दो प्रतिशत मामलों में पाया जाता है। यह बीमारी ज्यादातर प्रजनन आयु की महिलाओं में देखी जाती है, हालांकि किसी भी उम्र में हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, जब तक यह ओवरी में पहुंचकर पता चलता है, तब तक कैंसर शरीर में फैल चुका होता है। इसी वजह से इसका इलाज ज्यादा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस बीमारी के लक्षण ओवेरियन कैंसर और कई सामान्य पेट के साथ ही स्त्री रोग संबंधी समस्याओं जैसे ही हो सकते हैं।

इनमें लगातार पेट दर्द, पेट फूलना, पीरियड्स का अनियमित होना, भूख कम लगना, बिना वजह वजन घटना, थोड़ा खाने पर ही पेट भर जाना और मल त्याग की आदतों में बदलाव शामिल हैं। अगर किसी महिला में ओवेरियन मास के साथ लगातार पेट दर्द, भूख कम लगना, तेजी से वजन घटना या मल त्याग में बदलाव जैसे लक्षण हों, तो सिर्फ ओवेरियन कैंसर ही नहीं, बल्कि पेट या आंत के कैंसर की भी जांच की जानी चाहिए।

डॉक्टरों के अनुसार, क्रूकेनबर्ग ट्यूमर सबसे ज्यादा पच्चीस से चालीस साल की महिलाओं में पाया जाता है। इसकी पहचान अक्सर देर से होती है। शुरुआती लक्षण किसी सामान्य बीमारी जैसे लगते हैं और पेट का कैंसर बिना साफ संकेतों के आगे बढ़ता रहता है। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन से ओवरी में ट्यूमर का पता लगाया जा सकता है, लेकिन केवल इन जांचों से यह तय नहीं हो सकता कि कैंसर की शुरुआत कहां से हुई। इसके लिए डॉक्टर एंडोस्कोपी, टिश्यू बायोप्सी और विशेष पैथोलॉजी जांच की मदद लेते हैं। यदि जरूरत हो तो ओवरी के ट्यूमर को हटाने या मरीज की परेशानी कम करने के लिए सर्जरी की जाती है, लेकिन इलाज का मुख्य फोकस उस अंग पर होता है, जहां से कैंसर की शुरुआत हुई हो।

Tags: Irregular Periodskhabrein jara hat keStomach painsymptoms of cancer
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

नागों के वो देवता जिन्हें हिंदू-मुस्लिम दोनों पूजते हैं, पाकिस्तान में भी गहरी आस्था; जानिए गोगाजी की पूरी कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

नागों के वो देवता जिन्हें हिंदू-मुस्लिम दोनों पूजते हैं, पाकिस्तान में भी गहरी आस्था; जानिए गोगाजी की पूरी कहानी

8 minutes ago
अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान
Khabrein Jara Hat Ke

अविवाहित युवाओं को डेनमार्क में कराया जाता दालचीनी स्नान

20 minutes ago
वैज्ञानिकों ने जाना उल्लू के बच्चों की सुरक्षा का राज
Khabrein Jara Hat Ke

वैज्ञानिकों ने जाना उल्लू के बच्चों की सुरक्षा का राज

27 minutes ago
जहां 118 नदियां समाती हैं, पर एक बूंद भी बाहर नहीं निकलती, किर्गिस्तान की अद्भुत इसिक-कुल झील
Khabrein Jara Hat Ke

जहां 118 नदियां समाती हैं, पर एक बूंद भी बाहर नहीं निकलती, किर्गिस्तान की अद्भुत इसिक-कुल झील

32 minutes ago
संतुलित मात्रा में चाय पीने से नहीं होता कैल्शियम कम: एक्सपर्ट
Khabrein Jara Hat Ke

संतुलित मात्रा में चाय पीने से नहीं होता कैल्शियम कम: एक्सपर्ट

44 minutes ago
सही मुद्रा में खड़े होने की आदत विकसित करता है ताड़ासन
Khabrein Jara Hat Ke

सही मुद्रा में खड़े होने की आदत विकसित करता है ताड़ासन

49 minutes ago
दुनिया के सबसे लंबे विषैले सांप के रूप में जाना जाता है किंग कोबरा
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के सबसे लंबे विषैले सांप के रूप में जाना जाता है किंग कोबरा

53 minutes ago
अपने जीवन की इन बातों को हमेशा छिपाकर रखें
Khabrein Jara Hat Ke

चाणक्य नीति: पुरुषों को इन चार महिलाओं से रहना चाहिए सावधान

1 hour ago
बच्चों को गलत संगत से इस प्रकार दूर रखें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को गलत संगत से इस प्रकार दूर रखें

1 hour ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In