Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, July 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

सदियों पुरानी ‘झूलती मीनारें’ आज भी वैज्ञानिकों के लिए बनी हैं रहस्य

-एक मीनार के ऊपरी हिस्से को हल्के से हिलाओ, तो दूसरी मीनार में होती है कंपन

by newzgossip
2 hours ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
सदियों पुरानी ‘झूलती मीनारें’ आज भी वैज्ञानिकों के लिए बनी हैं रहस्य
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

मुस्लिम देश में दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक, बाली में हैं सबसे ज्यादा हिंदू

महंगाई से तंग आकर कपल ने पाया शांति का ठिकाना, दुनिया की सबसे सस्ती जगह पर बिता रहे हैं जीवन

भूकंप से कुछ सेकंड पहले अलर्ट भेज सकता है गूगल का ये फीचर

भारत की ऐतिहासिक धरोहरें अपनी भव्यता के साथ कई ऐसे रहस्यों को भी समेटे हुए हैं, जिनका आकर्षण आज भी लोगों और शोधकर्ताओं के लिए बना हुआ है। इन्हीं अनोखी धरोहरों में से एक तेलंगाना के करीमनगर जिले में एलगंदल किले के निकट स्थित सदियों पुरानी दो मीनार मस्जिद है। यह ऐतिहासिक इमारत केवल कुतुब शाही और आसफ जाही शासनकाल की स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण ही नहीं है, बल्कि अपनी अनूठी इंजीनियरिंग के कारण भी विशेष पहचान रखती है। इसकी संरचना और तकनीक को देखकर विशेषज्ञ भी आश्चर्यचकित हैं। चारमीनार की तरह यह इमारत भी अपने समय की बेहतरीन कारीगरी और वास्तु कौशल का शानदार नमूना है, जिसे देखने देश-विदेश से हजारों पर्यटक यहां आते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने संरक्षित यह ऐतिहासिक मस्जिद प्रसिद्ध एलगंदल किले से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी दो ऊंची और आकर्षक मीनारें हैं। मीनारों के अंदर बेहद संकरी और घुमावदार सीढ़ियां बनाई गई हैं, जिन्हें बड़े ही सटीक ढंग से तराशे गए पत्थरों से तैयार किया गया है। इन सीढ़ियों से ऊपर पहुंचने पर बने झरोखों से एलगंदल किले के साथ आसपास का प्राकृतिक दृश्य बेहद मनमोहक दिखाई देता है।

हालांकि, इस मस्जिद की सबसे अनोखी पहचान इसकी रहस्यमयी ‘झूलती मीनारें’ हैं। बताया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति एक मीनार के ऊपरी हिस्से को हल्के से हिलाता है, तो कुछ ही क्षणों में दूसरी मीनार में भी कंपन होने लगता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि दोनों मीनारों को जोड़ने वाला मुख्य ढांचा पूरी तरह स्थिर बना रहता है। माना जाता है कि यह तकनीक उस समय भूकंप के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से विकसित की गई थी। यह अद्भुत संरचना उस दौर के शिल्पकारों और इंजीनियरों की उच्च वैज्ञानिक समझ, तकनीकी दक्षता और निर्माण कौशल का प्रमाण है।

रिपोर्ट के मुताबिक काकतीय शासकों, कुतुब शाही सुल्तानों और हैदराबाद के निजामों के शासनकाल की साक्षी रही यह ऐतिहासिक मस्जिद आज भी इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और शोधकर्ताओं के लिए अध्ययन का अहम विषय है। प्रशासन ने इसे संरक्षित स्मारक का दर्जा दिया है, ताकि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अद्भुत स्थापत्य कला और प्राचीन वैज्ञानिक सोच को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखा जा सके। यह धरोहर आज भी भारतीय वास्तुकला की उत्कृष्ट परंपरा और प्राचीन इंजीनियरिंग की अनूठी मिसाल के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है।

Tags: ‘Shaking Minarets’khabrein jara hat keShaking Minarets’ remain a mysteryThe centuries-old ‘Shaking Minarets’
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

मुस्लिम देश में दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक, बाली में हैं सबसे ज्यादा हिंदू
Khabrein Jara Hat Ke

मुस्लिम देश में दिखती है भारतीय संस्कृति की झलक, बाली में हैं सबसे ज्यादा हिंदू

1 hour ago
महंगाई से तंग आकर कपल ने पाया शांति का ठिकाना, दुनिया की सबसे सस्ती जगह पर बिता रहे हैं जीवन
Khabrein Jara Hat Ke

महंगाई से तंग आकर कपल ने पाया शांति का ठिकाना, दुनिया की सबसे सस्ती जगह पर बिता रहे हैं जीवन

2 hours ago
भूकंप से कुछ सेकंड पहले अलर्ट भेज सकता है गूगल का ये फीचर
Khabrein Jara Hat Ke

भूकंप से कुछ सेकंड पहले अलर्ट भेज सकता है गूगल का ये फीचर

2 hours ago
दुनिया के सबसे वीआईपी फोन नंबर्स का अनमोल संग्रह, मालिक के नाम दर्ज हैं 4 गिनीज रिकॉर्ड!
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के सबसे वीआईपी फोन नंबर्स का अनमोल संग्रह, मालिक के नाम दर्ज हैं 4 गिनीज रिकॉर्ड!

2 hours ago
चीनी लड़कियां शौक से मार खाने आती हैं ट्रेनिंग सेंटर
Khabrein Jara Hat Ke

चीनी लड़कियां शौक से मार खाने आती हैं ट्रेनिंग सेंटर

15 hours ago
Venezuela: आसमान के अनोखे दृश्य को प्राकृतिक आपदा से जोड़कर देख रहे लोग
Khabrein Jara Hat Ke

Venezuela: आसमान के अनोखे दृश्य को प्राकृतिक आपदा से जोड़कर देख रहे लोग

2 days ago
सिंगापुर, लंदन और दुबई में बढ़ा लग्जरी वॉल्ट का क्रेज, अरबों की दौलत अब हाईटेक बंकरों में सुरक्षित
Khabrein Jara Hat Ke

सिंगापुर, लंदन और दुबई में बढ़ा लग्जरी वॉल्ट का क्रेज, अरबों की दौलत अब हाईटेक बंकरों में सुरक्षित

2 days ago
भारतीय भोजन में हैं प्रोटीन के कई बेहतरीन विकल्प: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

भारतीय भोजन में हैं प्रोटीन के कई बेहतरीन विकल्प: विशेषज्ञ

3 days ago
कार के भीतर लंबे समय तक रहना पैदा कर सकता है गंभीर खतरा
Khabrein Jara Hat Ke

कार के भीतर लंबे समय तक रहना पैदा कर सकता है गंभीर खतरा

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In