Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, June 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक

by newzgossip
1 day ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच

नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ

भद्रासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर और मन दोनों को मजबूती प्रदान करता है तथा नियमित अभ्यास से कई शारीरिक समस्याओं में राहत मिल सकती है। यह जानकारी दी है आयुष मंत्रालय ने। सोशल मीडिया पर मंत्रालय ने अपने संदेश में बताया कि भद्रासन घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाने में सहायक माना जाता है। इसके साथ ही यह पेट में होने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है और विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।

मंत्रालय ने लोगों से इस योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि यह शरीर में स्थिरता और मानसिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पोस्ट के साथ साझा किए गए वीडियो में बताया गया कि भद्रासन को अंग्रेजी में ‘द ऑस्पिशियस पोज’ कहा जाता है।

योग विशेषज्ञों के अनुसार यह आसन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और शांति को भी बढ़ावा देता है। नियमित अभ्यास से घुटनों और कूल्हों की हड्डियों को मजबूती मिलती है तथा घुटनों के दर्द में भी राहत महसूस की जा सकती है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि भद्रासन पेट से जुड़ी असुविधाओं को दूर करने में मददगार हो सकता है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और असहजता को कम करने में भी इसे उपयोगी माना जाता है।

इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान भी यह आसन लाभदायक बताया गया है, हालांकि इस दौरान विशेषज्ञ की सलाह के साथ ही इसका अभ्यास करना चाहिए। हालांकि आयुष मंत्रालय ने कुछ लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। मंत्रालय के अनुसार गठिया के गंभीर रोगियों और साइटिका से पीड़ित लोगों को भद्रासन का अभ्यास करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। इससे पहले मंत्रालय ने ताड़ासन के लाभों पर भी प्रकाश डाला था और कहा था कि योग केवल कठिन आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरल और सहज अभ्यासों के माध्यम से भी शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाया जा सकता है।

Tags: benefits of BhadrasanaBhadrasanakhabrein jara hat kestrengthen the hipsstrengthen the knees
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में मिला शिकारी डायनासोर का करोडों साल पुराना जीवाश्म

4 minutes ago
पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच
Khabrein Jara Hat Ke

पीओके में क्यों है प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अलग झंडा? जानिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का पूरा सच

10 minutes ago
नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

नियमित योगाभ्यास से माइग्रेन की तीव्रता को कर सकते हैं कम: विशेषज्ञ

18 minutes ago
बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सही समय पर सिखाई गई आदतें बनाती हैं जिम्मेदार

24 minutes ago
आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला
Khabrein Jara Hat Ke

आयरलैंड में लगता है लाल बाल वालों का अनूठा मेला

1 day ago
गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़
Khabrein Jara Hat Ke

गुड्डे से शादी, गुड्डे पर बेवफाई का आरोप: ब्राजील की महिला की अनोखी कहानी में नया मोड़

1 day ago
दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया की सबसे ऊंची और रहस्यमयी मानव बस्ती

3 days ago
हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान
Khabrein Jara Hat Ke

हार्ट अटैक से पहले के संकेत पहचान कर बचाई जा सकती है जान

3 days ago
खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट
Khabrein Jara Hat Ke

खाद्य पदार्थ को ज्यादा जलाना स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं: न्यूट्रिशनिस्ट

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In