Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, June 7, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

भूल जाएंगे शिमला-मनाली, भारत की छह जगहें आप बिताएं गर्मियों की छुट्टियां

-ठंडी हवाएं, हरियाली और शांत माहौल शहरों भागदौड़ से दूर ले जाते हैं

by newzgossip
3 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
भूल जाएंगे शिमला-मनाली, भारत की छह जगहें आप बिताएं गर्मियों की छुट्टियां
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ

इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोगों का मन पहाड़ों की ठंडी वादियों में घूमने का होता है। ठंडी हवाएं, हरियाली और शांत माहौल लोगों को शहरों की गर्मी और भागदौड़ से दूर खींच ले जाते हैं। वैसे तो गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा शिमला और मनाली जाना पसंद करते हैं लेकिन छुट्टियों के सीजन में यहां भीड़, ट्रैफिक जाम और महंगे होटल लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं। ऐसे में कई बार ट्रिप का मजा फीका पड़ जाता है।

अगर आप किसी शांत और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो देश में कई ऑफबीट हिल स्टेशन हैं। यहां ठंडा मौसम, नेचर की खूबसूरती और सुकून भरा माहौल एक साथ मिलेंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश की तीर्थन वैली में बसा जिभी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां चारों तरफ चीड़ के जंगल, लकड़ी के कॉटेज और खूबसूरत झरने देखने को मिलते हैं। अगर आप नेचर के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। यहां जलोरी पास और सेरोलसर लेक जैसी जगहें घूमने लायक हैं।

हिमाचल की गोद में रावी नदी के किनारे बसा चंबा अपनी पुरानी संस्कृति और खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। यहां का प्राचीन मंदिर, ट्रेडिशनल आर्किटेक्चर और स्थानीय त्योहार लोगों को काफी पसंद आता है। यह जगह अभी भी ज्यादा भीड़-भाड़ से दूर है, इसलिए यहां शांत वातावरण है। कुमाऊं क्षेत्र में स्थित मुनस्यारी एडवेंचर और ट्रैकिंग पसंद करने वालों लोगों का फेवरेट जगह है। यहां से पंचाचूली पर्वत की खूबसूरत चोटियां दिखाई देती हैं। गर्मियों में भी यहां का मौसम ठंडा रहता है। हरे-भरे मैदान और ताजी हवा इस जगह को और खास बनाते हैं।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का इकलौता हिल स्टेशन चिकलधरा हरियाली और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। यहां खूबसूरत व्यू पॉइंट्स, कॉफी के बागान और मेलघाट टाइगर रिजर्व लोगों को आकर्षित करते हैं। यह जगह गर्मियों में ठंडक का एहसास कराती है। अराकू वैली अपनी कॉफी प्लांटेशन और आदिवासी संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहां का ट्रेन सफर बेहद खूबसूरत माना जाता है, जिसमें पहाड़, सुरंगें और हरियाली देखने को मिलती है। झरने और गुफाएं इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

दार्जिलिंग के पास स्थित कालिम्पोंग शांत माहौल और नेचर की खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां मठ, फूलों के बाजार और खूबसूरत व्यू पॉइंट लोगों को काफी पसंद आते हैं। दार्जिलिंग की तुलना में यहां कम भीड़ होती है, इसलिए आप यहां छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप इस गर्मी शिमला और मनाली की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो ये ऑफबीट हिल स्टेशन आपके लिए शानदार विकल्प हैं। यहां आप प्रकृति के करीब रहकर सुकून भरी छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

Tags: 6 Places in India to visitForget Shimla and Manalikhabrein jara hat keSpend Your Summer Vacation
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में घमौरियों की समस्या को ना करें नजरंदाज: विशेषज्ञ

28 minutes ago
इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें
Khabrein Jara Hat Ke

इंटरनेट गेम्स के नशे से बच्चों को बचायें

38 minutes ago
बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को इस प्रकार सिखाएं कामकाज

49 minutes ago
बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

बेहतर प्रदर्शन के लिए बच्चों को लालच देना ठीक नहीं

53 minutes ago
कटिचक्रासन के नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई शारीरिक लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

कटिचक्रासन के नियमित अभ्यास से मिलते हैं कई शारीरिक लाभ

24 hours ago
दुनिया भर के टकलों ने लंदन में मनाया खुलकर जश्न
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर के टकलों ने लंदन में मनाया खुलकर जश्न

1 day ago
कार को ठंडा करने करे एयर रीसर्कुलेशन बटन का इस्तेमाल
Khabrein Jara Hat Ke

कार को ठंडा करने करे एयर रीसर्कुलेशन बटन का इस्तेमाल

2 days ago
पांगोंग झील का अद्भुत नजारा कर देता है मंत्रमुग्ध
Khabrein Jara Hat Ke

पांगोंग झील का अद्भुत नजारा कर देता है मंत्रमुग्ध

2 days ago
मां कुटेटी देवी मंदिर में मिलती श्रद्धालुओं को मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा
Khabrein Jara Hat Ke

मां कुटेटी देवी मंदिर में मिलती श्रद्धालुओं को मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In