Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, May 30, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को कार में छोड़ने की गलती ना करे, हो सकता है जानलेवा

by newzgossip
6 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
बच्चों को कार में छोड़ने की गलती ना करे, हो सकता है जानलेवा
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

गर्मियों में ताजा पका भोजन सबसे सुरक्षित 

सीढ़ियां चढ़ना शरीर को सक्रिय बनाने में करता है मदद

मत्स्यासन के अभ्यास से मिलेगा संतुलन और लचीलापन

खड़ी कार अगर पूरी तरह से बंद है तो उसके भीतर किसी को नहीं बैठना चाहिए। खासकर बच्चों को तो ऐसे कार के अंदर छोडना ही नहीं चाहिए। अगर बच्चों को कार में छोड़ना ही पड़े तो उसका कांच लगभग आधा खोलकर रखें। जब भीषण गर्मी का दिन हो तब तो ऐसी भूल बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है।

कई बार लोग यह सोचकर बच्चों को कुछ मिनटों के लिए कार में अकेला छोड़ देते हैं कि इससे कोई खतरा नहीं होगा लेकिन, यही छोटी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार धूप में खड़ी बंद कार महज 10 से 15 मिनट के भीतर ही हीट चैंबर में बदल जाती है। कार के अंदर तापमान बाहर की तुलना में कई गुना ज्यादा हो जाता है। ऐसे माहौल में बच्चों का शरीर तेजी से गर्म होता है और वे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन या दम घुटने जैसी गंभीर स्थिति का शिकार हो सकते हैं। इसके पीछे के कारण बताते हुए एक्सपर्ट ने बताया कि कार के शीशे सूरज की किरणों को अंदर आने देते हैं लेकिन, गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते। इसे ग्रीनहाउस इफेक्ट कहा जाता है। जब कार धूप में खड़ी रहती है, तो सूरज की गर्म किरणें शीशों के जरिए आसानी से अंदर पहुंच जाती हैं। इसके बाद कार की सीट, डैशबोर्ड और अन्य हिस्से गर्म होकर हीट पैदा करने लगते हैं।

बंद शीशों और दरवाजों की वजह से यह गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। नतीजा यह होता है कि कार के अंदर लगातार तापमान बढ़ता जाता है और कुछ ही देर में अंदर का माहौल बाहर की तुलना में कई गुना ज्यादा गर्म हो जाता है। अगर बाहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है तो तो कार के अंदर का तापमान कुछ ही मिनटों में 50 से 60 डिग्री तक पहुंच सकता है।

एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों के लिहाज से यह सबसे अधिक खतरनाक इसीलिए हो जाता है क्योंकि छोटे बच्चों में शरीर को ठंडा रखने की क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती। ऐसे में कार के भीतर गर्मी बढ़ने पर उनका शरीर जल्दी प्रतिक्रिया देने लगता है। बच्चे इस गर्मी को झेल नहीं पाते हैं। शुरुआत में पसीना आना, बेचैनी, तेज सांस चलना और चक्कर जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। स्थिति गंभीर होने पर बच्चा बेहोश भी हो सकता है और समय पर मदद नहीं मिलने पर जान जाने का खतरा भी रहता है। इसलिए बच्चों या पालतू जानवरों को कभी भी बंद कार में अकेला न छोड़ें, चाहे समय कुछ मिनटों का ही क्यों न हो।

एक्सपर्ट के अनुसार गर्मी के दिनों में कुछ सावधानियां अपनाकर कार के अंदर बढ़ने वाले तापमान से काफी हद तक बचा जा सकता है। सबसे जरूरी है कि कार को हमेशा पेड़ की छांव या ऐसी जगह पार्क करें, जहां सीधी धूप कम पड़ती हो। अगर मजबूरी में धूप में गाड़ी खड़ा करना पड़े, तो शीशों को थोड़ा सा खुला छोड़ सकते हैं, ताकि अंदर की गर्म हवा बाहर निकलती रहे। हालांकि, इससे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

इसके अलावा कार स्टार्ट करने से पहले कुछ देर के लिए सभी शीशे खोल देना चाहिए ताकि अंदर जमा गर्म हवा बाहर निकल जाए। कई लोग कार के शीशों पर विशेष सन-फिल्म या हीट प्रोटेक्शन फिल्म भी लगवाते हैं। ये सूरज की गर्म किरणों को काफी हद तक रोकने में मदद करती है। अगर संभव हो तो हल्के रंग की कार चुनना भी बेहतर होता है, क्योंकि गहरे रंग की गाड़ियां ज्यादा गर्मी सोखती हैं।

Tags: Do not make the mistakeDont leave child alone in the carkhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

गर्मियों में ताजा पका भोजन सबसे सुरक्षित 
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मियों में ताजा पका भोजन सबसे सुरक्षित 

13 minutes ago
सीढ़ियां चढ़ना शरीर को सक्रिय बनाने में करता है मदद
Khabrein Jara Hat Ke

सीढ़ियां चढ़ना शरीर को सक्रिय बनाने में करता है मदद

23 hours ago
मत्स्यासन के अभ्यास से मिलेगा संतुलन और लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

मत्स्यासन के अभ्यास से मिलेगा संतुलन और लचीलापन

23 hours ago
अब 25 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगी वेटिंग टिकट, रेलवे ने वेटिंग टिकट के नियम में किया बड़ा बदलाव
Khabrein Jara Hat Ke

यात्रियों के लिए काम की खबर: स्लीपर टिकट पर भी मिल सकती है एसी कोच में सीट

23 hours ago
क्यूबा के तरकश में ऐसा पुराना तीर जो अमेरिका के घमंड को कर चुका तार-तार
Khabrein Jara Hat Ke

क्यूबा के तरकश में ऐसा पुराना तीर जो अमेरिका के घमंड को कर चुका तार-तार

2 days ago
श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से हीरे के आभूषण और सोना गायब
Khabrein Jara Hat Ke

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से हीरे के आभूषण और सोना गायब

2 days ago
नारी सौंदर्य का अभिन्न अंग रहे हैं आभूषण, हर आभूषण का होता है नैतिक संदेश
Khabrein Jara Hat Ke

नारी सौंदर्य का अभिन्न अंग रहे हैं आभूषण, हर आभूषण का होता है नैतिक संदेश

3 days ago
रुस के ओकुनेवो को अब लोग कहने लगे “साइबेरिया का मिनी इंडिया”
Khabrein Jara Hat Ke

रुस के ओकुनेवो को अब लोग कहने लगे “साइबेरिया का मिनी इंडिया”

3 days ago
गूलर का फल एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से होता है भरपूर
Khabrein Jara Hat Ke

गूलर का फल एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से होता है भरपूर

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In