Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, November 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

अब अमेरिका में रहकर नहीं मिलेगा ग्रीन कार्ड, पहले छोड़ना पड़ेगा देश

by newzgossip
6 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
अब अमेरिका में रहकर नहीं मिलेगा ग्रीन कार्ड, पहले छोड़ना पड़ेगा देश
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

अमेरिका में ग्रीन कार्ड का सपना देख रहे लाखों लोगों के लिए ट्रंप प्रशासन ने एक बड़ा झटका दे दिया है। अब सिर्फ ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन भरने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ग्रीन कार्ड चाहिए तो पहले अमेरिका छोड़ना पड़ेगा। ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को इमिग्रेशन नीति में बड़ा बदलाव करते हुए ऐलान किया कि अब अमेरिका में रह रहे गैर-नागरिक देश के भीतर रहकर ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे। उन्हें अपने देश लौटकर अमेरिकी दूतावास के जरिए आवेदन करना होगा और वहीं इंतजार करना होगा। अब तक अमेरिका में रह रहे कई लोग, जिनमें अमेरिकी नागरिकों के पति-पत्नी, उनके बच्चे, स्टूडेंट वीजा या टेम्पररी वर्क वीजा पर आए लोग शामिल थे, एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस के जरिए अमेरिका के भीतर रहकर ही ग्रीन कार्ड हासिल कर सकते थे। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस रास्ते पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है।

प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका अब कानून की मूल भावना पर लौट रहा है। उनके मुताबिक, जो लोग अस्थायी वीजा पर अमेरिका आते हैं, उनकी यात्रा ग्रीन कार्ड प्रक्रिया की पहली सीढ़ी नहीं होनी चाहिए। अगर उन्हें स्थायी निवास चाहिए, तो उन्हें अपने देश लौटकर वहीं से आवेदन करना होगा। इस फैसले का असर बेहद व्यापक होने वाला है।

आंकड़ों के मुताबिक, करीब 12 लाख लीगल इमिग्रेंट्स ऐसे हैं जिनके ग्रीन कार्ड आवेदन पेंडिंग हैं और वे इस नए नियम की चपेट में आ सकते हैं, जिसके चलते उन्हें अपने देश लौटना पड़ सकता है। सिर्फ पिछले कुछ समय में ही 7.82 लाख से ज्यादा लोगों ने अमेरिका के भीतर रहकर एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस के जरिए ग्रीन कार्ड हासिल किया था, लेकिन अब यह रास्ता लगभग बंद हो गया है।

ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि इससे इमिग्रेशन सिस्टम ज्यादा निष्पक्ष और कुशल होगा। प्रशासन का कहना है कि कई लोग टूरिस्ट, स्टूडेंट या अस्थायी वीजा लेकर अमेरिका आते हैं और फिर उसी को ग्रीन कार्ड पाने का शॉर्टकट बना लेते हैं, सरकार अब इसी लूपहोल को बंद करना चाहती है। दूसरी तरफ, विरोधी इसे लीगल इमिग्रेंट्स पर एक बड़ा वार बता रहे हैं। कूटनीतिक विशेषज्ञों और सांसदों ने चेतावनी दी है कि इस फैसले से अमेरिका के वैज्ञानिक, रिसर्चर, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट और स्किल्ड प्रोफेशनल दूसरे देशों का रुख कर सकते हैं, जिसका सीधा फायदा चीन और रूस जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को मिल सकता है।

आलोचकों का यह भी कहना है कि यह फैसला अमेरिका के पहले से बोझिल इमिग्रेशन सिस्टम को और उलझा देगा, क्योंकि जो लोग सालों से अमेरिका में रहकर इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब फिर से शुरुआत करनी होगी। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि क्या अब सुरक्षा एजेंसियां ऐसे ग्रीन कार्ड आवेदकों को डिपोर्ट करने के लिए टारगेट करेंगी, जिस पर फिलहाल सरकार ने कोई साफ जवाब नहीं दिया है।

Tags: Green CardGreen card in USkhabrein jara hat keyou will first have to leave the country
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

8 hours ago
आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

8 hours ago
बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

8 hours ago
बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे

8 hours ago
बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त

8 hours ago
बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

8 hours ago
मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

1 day ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

1 day ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In