Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, November 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

लगातार बैठे रहने से बढता है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा

by newzgossip
6 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
लगातार बैठे रहने से बढता है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

लंबे समय तक बैठकर काम करना, फास्ट फूड का अधिक सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को तेजी से बढ़ा रही है। यदि समय रहते खानपान और दिनचर्या में सुधार नहीं किया गया, तो आगे चलकर यह दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल बढ़ना केवल अधिक तेल या फैट खाने पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि व्यक्ति किस प्रकार का फैट अपने भोजन में शामिल कर रहा है। शरीर को कुछ हेल्दी फैट्स की आवश्यकता होती है, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने में मदद करते हैं।

इसी कारण आहार में एवोकाडो, अखरोट, बादाम और ऑलिव ऑयल जैसे विकल्पों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आज की व्यस्त जीवनशैली में अधिकांश लोग घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, जिससे शरीर की सक्रियता कम हो जाती है। लगातार बैठे रहने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों के अनुसार हर व्यक्ति को कम से कम एक घंटे में पांच मिनट जरूर टहलना चाहिए, ताकि रक्त संचार बेहतर बना रहे और शरीर सक्रिय रहे।

विशेषज्ञों ने बताया कि खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करके भी कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। रिफाइंड ऑयल की जगह सरसों का तेल, नारियल तेल और देसी घी का सीमित मात्रा में उपयोग अधिक लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा रात में अलसी का पाउडर लेना और सुबह भीगी हुई लहसुन की 3 से 4 कलियों का सेवन करना भी फायदेमंद बताया गया है। जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है, वे भोजन के बाद लहसुन खा सकते हैं।

आयुर्वेद में मेथी दाना, दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा भी कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए उपयोगी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार रात का भोजन हल्का और पौष्टिक होना चाहिए, क्योंकि डिनर का असर सीधे पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। ओट्स, दलिया, पालक, लौकी, तोरई और दूसरी हरी सब्जियां खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं।

वहीं खीरा, टमाटर और गाजर जैसे सलाद पाचन को बेहतर बनाते हैं। रात में मूंग दाल, मसूर दाल, पनीर, टोफू, उबले चने और स्प्राउट्स जैसे हल्के प्रोटीन युक्त भोजन को बेहतर विकल्प माना जाता है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि तला-भुना खाना, फास्ट फूड, अधिक नमक और चीनी, रेड मीट तथा प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए स्वस्थ हृदय और बेहतर जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सक्रिय जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।

बता दें कि बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और अनियमित खानपान का असर अब लोगों की सेहत पर तेजी से दिखाई देने लगा है। पहले हाई कोलेस्ट्रॉल को बढ़ती उम्र की समस्या माना जाता था, लेकिन अब कम उम्र के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

Tags: high cholesterolkhabrein jara hat keProlonged sitting can be harmfulrisk of high cholesterol
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

7 hours ago
आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

7 hours ago
बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

7 hours ago
बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे

7 hours ago
बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त

8 hours ago
बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

8 hours ago
मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

1 day ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

1 day ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In