Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, November 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

सोने के बहाने डॉलर की अकड़ कम करना हो सकता है पीएम का दांव

by newzgossip
6 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
सोने के बहाने डॉलर की अकड़ कम करना हो सकता है पीएम का दांव
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक, इन दिनों हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सोना खरीदने और विदेश घूमने से मना क्यों किया? दरअसल, मौजूदा समय में पश्चिम-एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। चूंकि भारत अपनी जरूरत का 85प्रतिशत से ज्यादा तेल आयात करता है और इसका भुगतान डॉलर में करना पड़ता है, इसलिए तेल खरीदना अब देश के लिए बहुत महंगा सौदा साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री जानते हैं कि तेल अनिवार्य है क्योंकि ट्रक चलेंगे तभी अनाज पहुंचेगा और फैक्ट्रियां चलेंगी तभी अर्थव्यवस्था की पहिया घूमेगा। इसलिए उन्होंने उन चीजों पर कटौती की अपील की है जिन्हें टाला जा सकता है, जैसे सोना और पर्यटन।

प्रधानमंत्री ने लगातार दो दिनों तक जनता से अगले एक साल के लिए सोने से दूरी बनाने, पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेल की खपत कम करने के साथ-साथ विदेश यात्राओं को फिलहाल टालने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री के इस बयान के अब गहरे आर्थिक और रणनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। असल में, यह पूरी कवायद भारत के विदेशी मुद्रा भंडार और रुपये की गिरती कीमत को संभालने की एक बड़ी कोशिश है।

भारत में सोने का मोह जगजाहिर है। आंकड़ों के अनुसार, वित्त-वर्ष 2025-26 के दौरान भारत ने करीब 6,11,830 करोड़ रुपये का 721 टन से अधिक सोना आयात किया। औसतन भारत हर घंटे 82 किलो सोना विदेशों से खरीदता है। जब हम इतनी भारी मात्रा में सोना या अन्य विलासिता की चीजें खरीदते हैं, तो बाजार में डॉलर की मांग बढ़ती है और रुपया कमजोर होता है। वर्तमान में रुपया डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर को पार कर चुका है। यदि यह गिरावट जारी रही, तो डॉलर 100 रुपये तक पहुंच सकता है, जिससे देश में भीषण महंगाई का खतरा पैदा हो जाएगा।

प्रधानमंत्री की यह अपील करेंट अकाउंट डेफिसिट को काबू में रखने और डॉलर पर भारत की निर्भरता कम करने के लिए है। वर्क-फ्रॉम-होम और कारपूलिंग जैसी सलाहों के पीछे का मकसद भी यही है कि इंटरनेट का उपयोग कर पेट्रोल-डीजल की खपत घटाई जाए, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत हो सके। सरल शब्दों में कहें, तो सरकार चाहती है कि वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का असर मध्यम वर्ग की थाली पर न पड़े और भारतीय अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों के बावजूद आत्मनिर्भर और मजबूत बनी रहे।

Tags: Curbing the Dollar's ArroganceDo not buy gold for one year.Gold Could Be the PM's Gambitkhabrein jara hat kePM Modi AppealReduce petrol and diesel consumption.The appeal made by the Prime Minister
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

7 hours ago
आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

7 hours ago
बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

7 hours ago
बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे

7 hours ago
बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त

8 hours ago
बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

8 hours ago
मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

1 day ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

1 day ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In