Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, September 19, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में प्रभावशाली है मारीच्यासन

by newzgossip
4 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में प्रभावशाली है मारीच्यासन
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे

Mahasu Devta Temple: न्याय के देवता का वो धाम, जहां सदियों से सुनाई जाती है अनोखी कहानी; जानें इतिहास और रहस्य

जिम में वर्कआउट के दौरान सही कपड़ों का चुनाव क्यों है जरूरी? जानें ढीले या टाइट कपड़ों में क्या है बेहतर

आधुनिक जीवनशैली में रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बनाए रखना और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में मारीच्यासन एक प्रभावशाली योगासन है। यह न केवल रीढ़ की हड्डी के लिए अत्यंत लाभदायक है, बल्कि शरीर के आंतरिक अंगों की गहराई से डिटॉक्स करने और उनके कार्य को सुधारने में भी मदद करता है। मारीच्यासन का नाम एक महान वैदिक ऋषि मारीचि के नाम पर रखा गया है, जिन्हें ब्रह्मा के मानस पुत्रों में से एक माना जाता है।

संस्कृत भाषा में मारीच्यासन शब्द मारीच से बना है, जिसका अर्थ प्रकाश की किरण (सूर्य या चंद्रमा की किरण) होता है, और आसन का अर्थ बैठने की मुद्रा या योग की स्थिति होता है, जो इस आसन के आंतरिक शुद्धि और ज्ञान के प्रकाश से जुड़ने के प्रतीक को दर्शाता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी मारीच्यासन के महत्व पर जोर दिया है, इसे एक बैठकर किया जाने वाला ट्विस्टिंग (मेरुदंड को मोड़ने वाला) आसन बताया है, जो ऋषि मारीचि के ज्ञान और अभ्यास को प्रतिबिंबित करता है। इस आसान को करना बेहद सरल है और इसे नियमित अभ्यास से कोई भी कर सकता है।

इसका अभ्यास करने के लिए, सबसे पहले योगा मैट पर दंडासन की मुद्रा में बैठ जाएं। इस मुद्रा में दोनों पैर सामने की ओर सीधे फैलाए रहते हैं और रीढ़ सीधी रहती है। अब अपना दाहिना घुटना मोड़ें और दाहिने पैर को अपनी बाईं जांघ के पास, फर्श पर रखें। दाहिना पैर शरीर के जितना करीब होगा, उतना बेहतर। इसके बाद, सांस लेते हुए अपनी बाईं हाथ को ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए दाहिनी जांघ के बाहर रखें।

फिर, अपनी कमर को सीधा रखते हुए, दाईं ओर मुड़ें और पीछे की तरफ देखने का प्रयास करें। यदि संभव हो, तो दोनों हाथों को पीठ के पीछे पकड़ने का प्रयास करें, जिससे ट्विस्ट और गहरा हो सके। इस मुद्रा में 5-10 गहरी सांसें लें और प्रत्येक साँस के साथ ट्विस्ट को थोड़ा और गहरा करें। फिर धीरे-धीरे प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं और दूसरी तरफ (बाएं पैर और दाहिने हाथ के साथ) इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

शुरुआत में, इस आसन का अभ्यास धीरे-धीरे और किसी अनुभवी योग शिक्षक की देखरेख में करना उचित है। सांस पर पूरा ध्यान देना और जल्दबाजी न करना इस आसन के पूर्ण लाभ प्राप्त करने की कुंजी है। मारीच्यासन का नियमित अभ्यास शरीर को कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाता है और रीढ़ के कशेरुकाओं को सक्रिय करता है, जिससे पीठ दर्द से राहत मिलती है और पोस्चर में सुधार होता है। ट्विस्टिंग गति आंतरिक अंगों को धीरे से संपीड़ित और मालिश करती है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है।

यह पेट के कई महत्वपूर्ण अंगों जैसे लिवर, किडनी, प्लीहा (स्प्लीन), पेट, अग्न्याशय (पैंक्रियास), छोटी आंत, पित्ताशय (गॉलब्लैडर) और प्रजनन तंत्र को सक्रिय करता है। परिणामस्वरूप, पाचन क्रिया में सुधार होता है, विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर की आंतरिक सफाई होती है। इसके अलावा, यह आसन तनाव को कम करने, चिंता को दूर करने और मन को शांत रखने में भी अत्यधिक प्रभावी है। नियमित योग से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता भी बढ़ती है, जिससे शरीर लचीला और मन शांत रहता है। सही तरीके से सांस लेना और आसन करते समय मन को वर्तमान पल में केंद्रित करना इस आसन का सबसे बड़ा रहस्य है।

Tags: how to making the spine flexiblekhabrein jara hat keMarichyasanaMarichyasana is effective
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे

19 hours ago
Mahasu Devta Temple: न्याय के देवता का वो धाम, जहां सदियों से सुनाई जाती है अनोखी कहानी; जानें इतिहास और रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

Mahasu Devta Temple: न्याय के देवता का वो धाम, जहां सदियों से सुनाई जाती है अनोखी कहानी; जानें इतिहास और रहस्य

19 hours ago
जिम में वर्कआउट के दौरान सही कपड़ों का चुनाव क्यों है जरूरी? जानें ढीले या टाइट कपड़ों में क्या है बेहतर
Khabrein Jara Hat Ke

जिम में वर्कआउट के दौरान सही कपड़ों का चुनाव क्यों है जरूरी? जानें ढीले या टाइट कपड़ों में क्या है बेहतर

19 hours ago
छठ महापर्व का अभिन्न प्रसाद ठेकुआ: बिहार की पहचान और आस्था का प्रतीक
Khabrein Jara Hat Ke

छठ महापर्व का अभिन्न प्रसाद ठेकुआ: बिहार की पहचान और आस्था का प्रतीक

2 days ago
लोगों को 15 मिनट तक किताबें पढ़ने के लिए पैसे देगी सिंगापुर सरकार
Khabrein Jara Hat Ke

लोगों को 15 मिनट तक किताबें पढ़ने के लिए पैसे देगी सिंगापुर सरकार

2 days ago
बिच्छू महीनों तक भूखा रहकर भी कैसे जिंदा रहता है? जानिए इस जीव की हैरान करने वाली खूबियां
Khabrein Jara Hat Ke

बिच्छू महीनों तक भूखा रहकर भी कैसे जिंदा रहता है? जानिए इस जीव की हैरान करने वाली खूबियां

3 days ago
Palm Oil Health Risks: ज्यादा पाम ऑयल वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का सेवन कितना नुकसानदायक?
Khabrein Jara Hat Ke

Palm Oil Health Risks: ज्यादा पाम ऑयल वाले पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का सेवन कितना नुकसानदायक?

3 days ago
5,000 साल पुरानी ट्रॉय की कहानी आज भी जीवंत
Khabrein Jara Hat Ke

5,000 साल पुरानी ट्रॉय की कहानी आज भी जीवंत

3 days ago
बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके
Khabrein Jara Hat Ke

बालों को हमेशा कसकर बांधकर रखना पड़ सकता है भारी, जानें बालों को होने वाले नुकसान और बचाव के तरीके

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In