Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, July 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है कूर्मासन

by newzgossip
2 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है कूर्मासन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बफैलो हंप का सबसे प्रमुख कारण हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम

खाना बनाते समय तेल की मात्रा नियंत्रित करना जरुरी

खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता, कमर दर्द, कब्ज और थकान जैसी समस्या योग एक आसान और बेहद असरदार उपाय बनकर सामने आता है, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में अद्वितीय भूमिका निभाता है। इस आसन में शरीर की स्थिति एक कछुए जैसी दिखाई देती है, जो भीतर सिमटकर शांत हो जाता है, ठीक उसी तरह यह अभ्यास करने वाले के मन को भी शांति प्रदान करता है। योग के अनेक आसनों में कूर्मासन एक विशेष आसन है, जिसे अंग्रेजी में टॉरटॉइज़ पोज़ या कछुआ मुद्रा कहा जाता है। ‘कुर्म’ का अर्थ कछुआ और ‘आसन’ का अर्थ मुद्रा होता है, और यह अपनी शांत करने वाली प्रकृति के लिए जाना जाता है।

कूर्मासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठकर दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा फैलाएं। अब पैरों को थोड़ा दूर करें और घुटनों को हल्का मोड़ लें। धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की ओर झुकाएं और अपने हाथों को घुटनों के नीचे से बाहर की ओर निकालें। फिर शरीर को और नीचे ले जाएं और छाती व ठुड्डी को जमीन के करीब लाने का प्रयास करें। कुछ देर इसी स्थिति में सामान्य सांस लेते रहें। इसके बाद, धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। कूर्मासन के शारीरिक लाभ अनगिनत हैं।

यह आसन पीठ और रीढ़ की हड्डी को गहरा खिंचाव देता है, जिससे पूरे शरीर में लचीलापन बढ़ता है। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं, उनके लिए यह खासतौर पर फायदेमंद है क्योंकि यह कमर और पीठ की जकड़न को प्रभावी ढंग से कम करता है। नियमित अभ्यास से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। यह पाचन तंत्र के लिए भी अत्यधिक लाभकारी माना जाता है, क्योंकि पेट पर पड़ने वाले हल्के दबाव से पाचन सुधरता है और गैस, कब्ज व अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। साथ ही, यह अग्नाशय (पैंक्रियास) को सक्रिय कर इंसुलिन संतुलन को बेहतर कर सकता है, जिससे मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

शारीरिक लाभों के साथ-साथ कूर्मासन मानसिक शांति भी प्रदान करता है। यह मन को शांत करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक दबाव घटता है, जिससे व्यक्ति अधिक शांत, केंद्रित और संतुलित महसूस करता है। हालांकि, यह आसन कई फायदे देता है, लेकिन कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं। अगर किसी को घुटनों, कमर, कंधे या रीढ़ की हड्डी में तीव्र दर्द है, तो यह आसन करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। गर्भवती महिलाएं और गठिया या सायटिका के मरीज भी इसका अभ्यास करने से बचें।

Tags: body and the mind healthyHow to keep your body fithow to keep your mind healthykhabrein jara hat keKurmasanaKurmasana benefits
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बफैलो हंप का सबसे प्रमुख कारण हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम
Khabrein Jara Hat Ke

बफैलो हंप का सबसे प्रमुख कारण हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम

5 hours ago
खाना बनाते समय तेल की मात्रा नियंत्रित करना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

खाना बनाते समय तेल की मात्रा नियंत्रित करना जरुरी

1 day ago
खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति
Khabrein Jara Hat Ke

खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति

2 days ago
बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बन सकती है कई बीमारियों का कारण
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में मीठे ड्रिंक्स की आदत बन सकती है कई बीमारियों का कारण

2 days ago
शादी का कार्ड छपवाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखें
ASTROLOGY

शादी का कार्ड छपवाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखें

2 days ago
स्वस्थ जीवनशैली के लिए खाना पकाते समय बरतें सावधानी
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ जीवनशैली के लिए खाना पकाते समय बरतें सावधानी

4 days ago
मौत से पहले इसीलिए चलने लगती है ‘उल्टी सांस’
Khabrein Jara Hat Ke

मौत से पहले इसीलिए चलने लगती है ‘उल्टी सांस’

4 days ago
समुद्र में कोबुदाई मछली ऐसी जो 10 साल बाद कर लेती है लिंग परिवर्तन
Khabrein Jara Hat Ke

समुद्र में कोबुदाई मछली ऐसी जो 10 साल बाद कर लेती है लिंग परिवर्तन

4 days ago
दुनिया के कुछ देशों में आज भी नहीं चल रहा है वर्ष 2026
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के कुछ देशों में आज भी नहीं चल रहा है वर्ष 2026

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In