Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाते ही होती है कार्रवाई लगता है भारी जुर्माना

-बर्नबी शहर में पार्कों, समुद्र किनारों या खेल मैदानों में सिगरेट पीने पर है रोक

by newzgossip
5 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
सिगरेट के धुएं का छल्ला बनाते ही होती है कार्रवाई लगता है भारी जुर्माना
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध

Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात

आपने अपने शहर में, दफ्तर, स्कूल-कॉलेज में या कई जगह नो-स्मोकिंग के बोर्ड देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शहर की कल्पना की है जहां हर जगह सिगरेट की कश पर नजर रखी जाती हो। आपने सिगरेट के धुएं का एक छल्ला बनाया नहीं कि कानूनी कार्यवाही की जद में आ गए आप पर कार्रवाई भी हो और जुर्माना भी। जी हां कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित बर्नबी शहर अपनी हरियाली के लिए मशहूर तो है, लेकिन आज इसकी सबसे बड़ी पहचान एंटी-स्मोकिंग कानून है। यहां की हवा में निकोटिन की जगह कुदरत की ताजगी घुली है। क्योंकि, यहां के सार्वजनिक पार्कों, समुद्र के किनारों या खेल मैदानों तक में सिगरेट पीने पर सख्त पाबंदी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा का बर्नबी शहर वैंकूवर का पड़ोसी है, लेकिन अपनी स्वास्थ्य नीतियों में यह काफी आगे निकल चुका है। यहां का प्रशासन पब्लिक हेल्थ को लेकर कोई समझौता नहीं करता। शहर प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर स्मोकिंग पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। बर्नबी के सभी सार्वजनिक पार्कों, बीच, खेल के मैदानों और गोल्फ कोर्स को पूरी तरह स्मोक-फ्री घोषित किया है। यहां आप बेंच पर बैठकर सिगरेट नहीं पी सकते। सख्त नियम लागू करते हुए पूरे शहर में 6 मीटर का बफर जोन बनाया गया है।

इस नियम के मुताबिक किसी भी सार्वजनिक या व्यावसायिक इमारत के दरवाजे, खिड़की या हवा आने वाले रास्ते के 6 मीटर के दायरे में धूम्रपान करना कानूनन अपराध है। कई देशों में ई-सिगरेट को छूट मिलती है, लेकिन बर्नबी में वेपिंग और तंबाकू वाली सिगरेट, दोनों पर एक ही कानून लागू होता है। इस शहर के बारे में कई दिलचस्प तथ्य हैं। बर्नबी एक बहुत ही मल्टी-कल्चरल शहर है। यहां की करीब 50फीसदी से ज्यादा आबादी कनाडा के बाहर पैदा हुई है, जिसकी वजह से यहां आपको दुनिया भर का खाना और संस्कृति देखने को मिलती है। इस शहर में रिहाइश के नियम भी काफी सख्त हैं।

बर्नबी शहर की लगभग 25फीसदी जमीन पार्कों और प्राकृतिक क्षेत्रों के लिए आरक्षित है। सिटी काउंसिल का तर्क है कि सिगरेट के फिल्टर न केवल गंदगी फैलाते हैं, बल्कि ये माइक्रोप्लास्टिक का सबसे बड़ा स्रोत हैं जो गलने में 10 साल से ज्यादा का समय लेते हैं। इसके अलावा सेकंड हैंड स्मोकिंग यानी दूसरों के धुएं से होने वाले नुकसान को रोकना इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य है।

बर्नबी शहर की सड़कों पर नो-स्मोकिंग नियमों का पालन कराने के लिए अफसर तैनात रहते हैं। यहां जुर्माना काफी भारी है। नियम तोड़ने पर 100 से लेकर 500 कनाडाई डॉलर तक की पेनल्टी लग सकती है। हालांकि, कई लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन मानते हैं, लेकिन प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि आपकी पसंद वहां खत्म हो जाती है, जहां से दूसरे की सेहत को खतरा शुरू होता है।

बर्नबी जैसे छोटे लेकिन व्यवस्थित शहरों का मॉडल भारत के लिए एक बड़ा सबक है। दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु जैसे शहरों में जहां आबादी का घनत्व बहुत ज्यादा है, वहां पूरे शहर को स्मोक-फ्री करना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन छोटे स्तर पर पब्लिक पार्कों और कमर्शियल हब्स को पूरी तरह धुंआ-मुक्त बनाकर इसकी शुरुआत की जा सकती है।

बर्नबी जैसे शहर ने साबित कर दिया है कि इच्छाशक्ति हो तो हवा को फिर से साफ बनाया जा सकता है। यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को स्वस्थ फेफड़े देने का एक वादा है। बर्नबी दुनिया का अकेला ऐसा शहर नहीं है जो धुएं के खिलाफ जंग लड़ रहा हो। मेक्सिको और भूटान जैसे कई देश भी इसी राह पर हैं जहां राइट टू क्लीन एयर को प्रमुखता दी जा रही है।

Tags: Action is takenheavy fine imposedkhabrein jara hat kemoment a smoke ring is blownNo smoking rulesmoke ring is blown
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

Ghee Side Effects: रोजाना ज्यादा घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल पर पड़ सकता है असर, जानें कितनी सावधानी जरूरी

2 hours ago
Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध
Khabrein Jara Hat Ke

Cherry Benefits: यूरिक एसिड बढ़ने पर चेरी कितनी फायदेमंद? जानें गाउट और जोड़ों के दर्द से इसका संबंध

2 hours ago
Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात
Khabrein Jara Hat Ke

Soap-Shampoo Rules: क्या अब साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी दिखेगा वेज-नॉनवेज निशान? जानें पूरी बात

3 hours ago
Adidas-Puma Story: दो भाइयों की दुश्मनी ने बांट दिया पूरा शहर, दोस्ती और शादियां तक हुईं बंद
Khabrein Jara Hat Ke

Adidas-Puma Story: दो भाइयों की दुश्मनी ने बांट दिया पूरा शहर, दोस्ती और शादियां तक हुईं बंद

3 hours ago
पृथ्वी पर इतना पानी कहां से आया? क्या इसे कोई एस्ट्रॉयड लाया, बना हुआ है रहस्य
Khabrein Jara Hat Ke

Sea Water: 0 डिग्री सेल्सियस पर भी क्यों नहीं जमता समुद्र का पानी? जानें विज्ञान का रहस्य

3 hours ago
Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब
Khabrein Jara Hat Ke

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

2 days ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

2 days ago
रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

2 days ago
Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम
Khabrein Jara Hat Ke

Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In