Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, July 6, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास? अमेरिका टॉप पर चीन-भारत समेत कई देश बढ़ा रहे भंडार

-ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच केंद्रीय बैंक तेजी से बढ़ा रहे गोल्ड रिजर्व

by newzgossip
3 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास? अमेरिका टॉप पर चीन-भारत समेत कई देश बढ़ा रहे भंडार
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दुनिया की खूनी नदियां: कहीं प्राकृतिक वजह तो कहीं प्रदूषण से लाल हुआ पानी

स्मार्ट कुकिंग की आदतें अपनाकर बनाए भोजन को और स्वास्थ्यवर्धक

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य का नया मंत्र: अध्ययन

सोना हमेशा से आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक माना जाता रहा है। परिवारों से लेकर देशों तक, सभी इसे संकट के समय सबसे सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं। 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के कई देश अपने सोने के भंडार (गोल्ड रिजर्व) को लगातार बढ़ा रहे हैं, ताकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर पर निर्भरता से बचा जा सके।

इस सूची में सबसे ऊपर संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके पास करीब 8,133 टन सोना मौजूद है। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार माना जाता है, जिसका बड़ा हिस्सा सुरक्षित भंडारण केंद्र ‘फोर्ट नॉक्स’ में रखा गया है।

दूसरे स्थान पर जर्मनी है, जिसके पास लगभग 3,350 टन सोना है। यह यूरोप का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। इसके बाद इटली (2,452 टन) और फ्रांस (2,437 टन) का स्थान आता है।

पांचवें स्थान पर रूस है, जिसके पास लगभग 2,330 टन सोना है। हालांकि टॉप-5 में शामिल नहीं होने के बावजूद चीन तेजी से अपने सोने के भंडार को बढ़ा रहा है। वर्तमान में चीन के पास करीब 2,313.5 टन सोना है और पिछले कई महीनों से वह लगातार खरीदारी कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही तो चीन जल्द ही टॉप-5 में शामिल हो सकता है।

भारत भी सोना खरीदने वाले प्रमुख देशों में शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास लगभग 880 टन सोना है। भारत लगातार अपने विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए सोने की खरीद बढ़ा रहा है। हाल के महीनों में भारत ने भी लगातार खरीदारी की है, ताकि डॉलर पर निर्भरता कम की जा सके और आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो।

दक्षिण एशिया में देखें तो पाकिस्तान के पास लगभग 64.77 टन सोना है, जो भारत की तुलना में काफी कम है। वहीं बांग्लादेश के पास लगभग 14.28 टन सोना मौजूद है। हाल के महीनों में कई देश सोना खरीदने की होड़ में दिख रहे हैं। विशेष रूप से पोलैंड ने फरवरी 2026 में अकेले लगभग 20 टन सोना खरीदा है। उसका लक्ष्य अपने विदेशी मुद्रा भंडार का 20 प्रतिशत हिस्सा सोने में बदलना है।

इसके अलावा उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान भी लगातार अपने स्वर्ण भंडार में इजाफा कर रहे हैं। दोनों देशों ने हाल ही में कई टन सोना खरीदकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

कुल मिलाकर, 2026 में वैश्विक स्तर पर सोने की मांग फिर से तेजी से बढ़ी है। केंद्रीय बैंक डॉलर के प्रभाव को कम करने और आर्थिक अस्थिरता से बचाव के लिए सोने को सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में गोल्ड रिजर्व की यह दौड़ और तेज होने की संभावना है।

Tags: China and Indiaexpanding their reservesGold Reservekhabrein jara hat keThe US tops the listWhich country holds the most gold
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दुनिया की खूनी नदियां: कहीं प्राकृतिक वजह तो कहीं प्रदूषण से लाल हुआ पानी
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया की खूनी नदियां: कहीं प्राकृतिक वजह तो कहीं प्रदूषण से लाल हुआ पानी

16 hours ago
स्मार्ट कुकिंग की आदतें अपनाकर बनाए भोजन को और स्वास्थ्यवर्धक
Khabrein Jara Hat Ke

स्मार्ट कुकिंग की आदतें अपनाकर बनाए भोजन को और स्वास्थ्यवर्धक

16 hours ago
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य का नया मंत्र: अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य का नया मंत्र: अध्ययन

16 hours ago
लो ब्लड प्रेशर बनता है अल्जाइमर का कारण : अध्ययन
Khabrein Jara Hat Ke

लो ब्लड प्रेशर बनता है अल्जाइमर का कारण : अध्ययन

16 hours ago
मोबाइल के कारण बच्चों की भाषा सीखने की क्षमता हो सकती प्रभावित
Khabrein Jara Hat Ke

मोबाइल के कारण बच्चों की भाषा सीखने की क्षमता हो सकती प्रभावित

2 days ago
यूरोप गर्मी से बेहाल, चीन का छत की बारिश विज्ञान क्यों है कमाल?
Khabrein Jara Hat Ke

यूरोप गर्मी से बेहाल, चीन का छत की बारिश विज्ञान क्यों है कमाल?

2 days ago
बफैलो हंप का सबसे प्रमुख कारण हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम
Khabrein Jara Hat Ke

बफैलो हंप का सबसे प्रमुख कारण हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम

3 days ago
खाना बनाते समय तेल की मात्रा नियंत्रित करना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

खाना बनाते समय तेल की मात्रा नियंत्रित करना जरुरी

4 days ago
खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति
Khabrein Jara Hat Ke

खतरे को भाप कर मरने की नाटक करना जीव-जंतुओं की है रक्षा रणनीति

5 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In