Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, April 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

अचानक अधिक पानी पीने से किडनी पर पडता है ज्यादा दबाव: विशेषज्ञ

by newzgossip
6 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
अचानक अधिक पानी पीने से किडनी पर पडता है ज्यादा दबाव: विशेषज्ञ
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

ऋषिकेश में चौरासी कुटिया जहां देश-विदेश के लोग करते थे ध्यान और साधना

दुनिया के सात देशों में कम बजट हो सकता है सैर-सपाटा

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास? अमेरिका टॉप पर चीन-भारत समेत कई देश बढ़ा रहे भंडार

युवाओं में एक ही बार में पूरी बोतल पानी पी जाने की आदत स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। युवाओं में इसे एक तरह का ट्रेंड माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह आदत शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अध्ययनों में यह सामने आया है कि शरीर पानी को धीरे-धीरे अवशोषित करता है, इसलिए एक बार में अधिक मात्रा में पानी पीना शरीर की कार्यप्रणाली पर असर डाल सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारी किडनी शरीर में पानी और जरूरी तत्वों का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। किडनी के अंदर मौजूद सूक्ष्म फिल्टर, जिन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है, खून को साफ करने और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जब कोई व्यक्ति अचानक बहुत अधिक पानी पी लेता है, तो किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

इससे उसे पानी को फिल्टर करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जो लंबे समय में उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, एक बार में ज्यादा पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन भी बिगड़ सकता है। शरीर में सोडियम और अन्य खनिजों का संतुलन बेहद जरूरी होता है, लेकिन अचानक अधिक पानी पहुंचने से यह संतुलन गड़बड़ा सकता है। इसके परिणामस्वरूप चक्कर आना, कमजोरी, मतली या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ गंभीर मामलों में यह स्थिति वॉटर इंटोक्सीकेशन का रूप ले सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक मानी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि पानी की कमी के साथ-साथ गलत आदतें, जैसे लंबे समय तक पेशाब रोककर रखना, भी शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसा करने से मूत्र मार्ग में बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है, जो आगे चलकर संक्रमण का कारण बन सकता है।

यदि समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह संक्रमण किडनी तक भी पहुंच सकता है। गर्मियों में प्यास अधिक लगना सामान्य है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि एक बार में अधिक पानी पी लिया जाए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पानी हमेशा आराम से बैठकर और धीरे-धीरे पीना चाहिए। यह न केवल किडनी पर अनावश्यक दबाव को कम करता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर को पानी की आवश्यकता नियमित अंतराल पर और संतुलित मात्रा में होती है। जब पानी धीरे-धीरे और घूंट-घूंट करके पिया जाता है, तो शरीर उसे बेहतर तरीके से उपयोग कर पाता है और हाइड्रेशन भी बना रहता है।

Tags: Dont drink excessive waterdrinking excessive waterkhabrein jara hat kestrain on the kidneys
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

ऋषिकेश में चौरासी कुटिया जहां देश-विदेश के लोग करते थे ध्यान और साधना
Khabrein Jara Hat Ke

ऋषिकेश में चौरासी कुटिया जहां देश-विदेश के लोग करते थे ध्यान और साधना

11 hours ago
दुनिया के सात देशों में कम बजट हो सकता है सैर-सपाटा
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के सात देशों में कम बजट हो सकता है सैर-सपाटा

11 hours ago
दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास? अमेरिका टॉप पर चीन-भारत समेत कई देश बढ़ा रहे भंडार
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किस देश के पास? अमेरिका टॉप पर चीन-भारत समेत कई देश बढ़ा रहे भंडार

11 hours ago
वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना सही उपाय नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

वजन कम करने के लिए खाना छोड़ना सही उपाय नहीं

11 hours ago
एक-एक कर सभी चले गए बस अब मैं फिल्म इंडस्ट्री का आखिरी मुगल हूं…क्यों दिग्गज गायिका आशा भोंसले ने कही ये बात
Khabrein Jara Hat Ke

एक-एक कर सभी चले गए बस अब मैं फिल्म इंडस्ट्री का आखिरी मुगल हूं…क्यों दिग्गज गायिका आशा भोंसले ने कही ये बात

11 hours ago
शराब का गलत तरीके से सेवन दे सकता है बीमारियों को जन्म
Khabrein Jara Hat Ke

शराब का गलत तरीके से सेवन दे सकता है बीमारियों को जन्म

2 days ago
नेलांग घाटी अब साल भर पर्यटकों के लिए खुली, लद्दाख जैसा रोमांच और बर्फीले नजारे दिखेंगे
Khabrein Jara Hat Ke

नेलांग घाटी अब साल भर पर्यटकों के लिए खुली, लद्दाख जैसा रोमांच और बर्फीले नजारे दिखेंगे

2 days ago
मनाली-नैनीताल और शिमला से हो गए बोर…..आपके लिए तैयार हैं नॉर्थ-ईस्ट के ये बेस्ट टूरिस्ट पैलेंस
Khabrein Jara Hat Ke

मनाली-नैनीताल और शिमला से हो गए बोर…..आपके लिए तैयार हैं नॉर्थ-ईस्ट के ये बेस्ट टूरिस्ट पैलेंस

2 days ago
बच्चों की इन आदतों को नजरअंदाज ना करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों की इन आदतों को नजरअंदाज ना करें

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In