Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 29, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

by newzgossip
5 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

प्राकृतिक उपायों से बालों को जड़ों से कर सकते हैं मजबूत

क्या आप जानते है क्या है Golden Shower Tree ? कई प्रकार से लाभकारी है गोल्डन शॉवर ट्री

जंग के बीच क्यों सस्ती हो रही पीली धातु…………क्या है इसका विदेशी कनेक्शन

तनाव, अनिद्रा व नशे का प्रभाव पेट पर पड़ता है और इससे कब्ज के साथ ही पेटदर्द भी होता है। इसका कारण यह है कि जब दिमाग में नकारात्मक विचार आते हैं तो आंतों पर असर होता है जिससे पेटदर्द व कब्ज की शिकायत होती है। आईबीएस यानी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम पाचनतंत्र से जुड़ी आम समस्या है। इसकी एक बड़ी वजह तनाव या अन्य कारणों से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली प्रभावित होना है। जब दिमाग में नकारात्मक विचार आते हैं तो आंतों पर असर होता है जिससे पेटदर्द व कब्ज की शिकायत होती है। वहीं व्यक्ति जब नींद लेता है तो उसे इन लक्षणों का अहसास नहीं होता।

लक्षण
पेटदर्द, ऐंठन, आंतों का काम बंद होना, दस्त, तनाव, कब्ज, नींद की कमी व एसिडिटी आईबीएस के प्रमुख लक्षण हैं। पेट का ठीक से साफ न होना व खट्टी डकारें आना। जी मिचलाना और दिन में बार-बार मल त्याग की इच्छा होना। गंभीर स्थिति (60 प्रतिशत मामले) में बुखार आना और खून की कमी। शरीर में पानी की कमी और अपच।

स्वस्थ व्यक्ति की आंतों का संतुलन अचानक बिगडऩे का कारण तनाव, अनिद्रा और नशा प्रमुख वजह हैं। जठराग्नि के गड़बड़ाने से भी व्यक्ति के दिमाग में वहम की स्थिति बनी रहती है और वह खुद को रोगी मानने लगता है।

पुराने चावल, तुरई, लौकी, अनार, मूंग की दाल, ज्वार, सौंठ, कालीमिर्च, अदरक, लस्सी, धनिया, पुदीना, इलायची व जीरा विभिन्न तरह से प्रयोग में लें। कुछ मामलों में आईबीएस के कारण सिरदर्द, कमरदर्द, जोड़ों व सीने में दर्द होता है। अप्रत्यक्ष रूप से ऐसा एसिडिटी के कारण भी हो सकता है। मक्के की रोटी, आलू, कद्दू, जिमिकंद, अनानास, लोबिया, राजमा, प्याज, बेसन आदि से बनी चीजों को कम या न के बराबर ही खाएं।

आईबीएस का इलाज लक्षणों के आधार पर होता है। प्लेसिबो तकनीक से रोगी का इलाज करते हैं। इसमें मरीज को दिमागी कार्यप्रणाली सुचारू करने के लिए दवाएं दी जाती हैं। पेट में दर्द, ऐंठन, कब्ज या दस्त, बुखार आदि समस्याओं में दवाएं दी जाती हैं। साथ ही शरीर में पानी की कमी होने पर इंट्रावेनस फ्लूड बाहरी रूप से देते हैं। दिमाग को तंदुरुस्त रखने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त चीजें खाने और मेडिटेशन आदि करने की सलाह देते हैं।

तनाव से बचने के लिए नियमित योग और व्यायाम करें। कैफीन युक्त चीजें जैसे चाय, कॉफी या शीतल पेय न लें। खानपान पर विशेष ध्यान दें, रोजाना 8 -9 गिलास पानी पीएं। कब्ज के कारण वाले पदार्थ जैसे शराब-सिगरेट से दूर रहें। फाइबरयुक्त फूड जैसे केला, सेब, गाजर आदि खाएं। तलाभुना व मसालेदार भोजन न करें। फूलगोभी, पत्तागोभी और मिर्च न खाएं। मानसिक रूप से यदि कोई तनाव, अवसाद का रूप ले रहा है तो परिवार के सदस्यों और दोस्तों से बात साझा करें।

आयुर्वेद में इस रोग को गृहणी दोष कहते हैं। इसमें रोगी को किसी प्रकार का गंभीर रोग होने की आशंका रहती है। कच्चे बील का चूर्ण, नमकीन छाछ (भुना जीरा, काला नमक व पुदीना मिली हुई), पीने से फायदा होता है। ब्राह्मी, शंखपुष्पी, अश्वगंधा का प्रयोग उपयोगी है। मेडिटेशन, शवासन व प्राणायाम करने से राहत मिलती है।

Tags: Abdominal painaddictioncrampsimpact on the stomachInsomniaintestinal obstructionkhabrein jara hat kestress
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

प्राकृतिक उपायों से बालों को जड़ों से कर सकते हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

प्राकृतिक उपायों से बालों को जड़ों से कर सकते हैं मजबूत

1 hour ago
क्या आप जानते है क्या है Golden Shower Tree ? कई प्रकार से लाभकारी है गोल्डन शॉवर ट्री
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आप जानते है क्या है Golden Shower Tree ? कई प्रकार से लाभकारी है गोल्डन शॉवर ट्री

1 hour ago
जंग के बीच क्यों सस्ती हो रही पीली धातु…………क्या है इसका विदेशी कनेक्शन
Khabrein Jara Hat Ke

जंग के बीच क्यों सस्ती हो रही पीली धातु…………क्या है इसका विदेशी कनेक्शन

1 hour ago
कनाडा मिट्टी से अचानक उगने लगे अजीबोगरीब पौधे
Khabrein Jara Hat Ke

कनाडा मिट्टी से अचानक उगने लगे अजीबोगरीब पौधे

1 hour ago
अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा
HEALTH

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

24 hours ago
आखिरकार आजादी के बाद क्यों बनाना पड़ा पश्चिम बंगाल ….इसमें हिंदुओं का बहुत बड़ा योगदान
Khabrein Jara Hat Ke

आखिरकार आजादी के बाद क्यों बनाना पड़ा पश्चिम बंगाल ….इसमें हिंदुओं का बहुत बड़ा योगदान

24 hours ago
दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य का नाम मद्रास से बदलकर तमिलनाडु क्यों पड़ा?
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य का नाम मद्रास से बदलकर तमिलनाडु क्यों पड़ा?

1 day ago
क्या होती हैं LPG, PNG, CNG और LNG गैसें……..कहां होती हैं इस्तेमाल
Khabrein Jara Hat Ke

क्या होती हैं LPG, PNG, CNG और LNG गैसें……..कहां होती हैं इस्तेमाल

1 day ago
ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!
Khabrein Jara Hat Ke

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In