Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, November 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

बिना डॉक्टर की सलाह के नींद की दवाइयों का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि इनकी आदत लगने का खतरा रहता है और लंबे समय में कई दुष्प्रभाव भी सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी नींद के लिए सबसे पहले प्राकृतिक उपायों को अपनाना चाहिए। खानपान और जीवनशैली का सीधा असर हमारी नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है। यदि रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव किए जाएं और कुछ प्राकृतिक चीजों को आहार में शामिल किया जाए तो बिना दवा के भी गहरी और सुकून भरी नींद पाई जा सकती है।

कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर को रिलैक्स करते हैं और दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। इसी कारण आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों में संतुलित खानपान को बेहतर नींद का सरल और प्रभावी तरीका माना जाता है। रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पीना नींद सुधारने के सबसे आसान उपायों में से एक माना जाता है। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफान शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

ये दोनों हार्मोन शरीर को शांत करने और नींद को गहरा बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यदि दूध में हल्दी या थोड़ा सा जायफल मिलाकर पिया जाए तो इसका असर और भी बेहतर हो सकता है। फल के रूप में केला भी अच्छी नींद के लिए फायदेमंद माना जाता है। केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों को आराम देने का काम करते हैं। जब शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं तो दिमाग भी शांत होने लगता है और नींद जल्दी आने लगती है।

इसके अलावा केला पेट को हल्का रखता है और शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी प्रदान करता है। सूखे मेवों में बादाम को भी नींद के लिए लाभकारी माना जाता है। बादाम में मौजूद मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स नसों को शांत करने में मदद करते हैं। अगर रात को सोने से पहले तीन से चार भीगे हुए बादाम खा लिए जाएं तो इससे शरीर को आराम मिलता है और तनाव कम हो सकता है। कई लोग दूध के साथ बादाम का सेवन भी करते हैं, जो नींद के लिए और अधिक फायदेमंद माना जाता है।

इसके अलावा हर्बल चाय भी अच्छी नींद के लिए एक बेहतर विकल्प है। खासतौर पर चामोमाइल, होली बासिल (तुलसी) या लेवेंडर से बनी हर्बल चाय शरीर को प्राकृतिक रूप से शांत करने में मदद करती है। ये चाय कैफीन से मुक्त होती हैं और तनाव को कम करने में सहायक मानी जाती हैं। सोने से लगभग आधे घंटे पहले एक कप हल्की हर्बल चाय पीने से शरीर धीरे-धीरे रिलैक्स होने लगता है और नींद आने में आसानी हो सकती है।

बता दें कि तेज रफ्तार जीवनशैली में अच्छी और गहरी नींद लेना कई लोगों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। काम का तनाव, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल, अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव की वजह से बड़ी संख्या में लोग देर रात तक जागते रहते हैं। जब लंबे समय तक नींद नहीं आती तो कुछ लोग तुरंत राहत पाने के लिए नींद की गोलियों का सहारा लेने लगते हैं।

Tags: deep and restful sleepHow to get deep and restful sleepkhabrein jara hat kerestful sleep without medicationTips for deep and restful sleep
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

5 hours ago
आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

5 hours ago
बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

6 hours ago
बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे

6 hours ago
बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त

6 hours ago
बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

6 hours ago
मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

1 day ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

1 day ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In