Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

प्रकृति की बनाई जीवंत पेंटिंग जैसा प्रतीत होता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

by newzgossip
4 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
प्रकृति की बनाई जीवंत पेंटिंग जैसा प्रतीत होता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

शालमला रिवर के तल में उकेरे गए हैं हजारों शिवलिंग

कुछ ऐसी आदतें जिन्हें अच्छा नहीं माना जाता लेकिन आपकों रखेंगी सेहतमंद

क्या अंतरिक्ष में गर्भधारण और बच्चे का जन्म सुरक्षित है?………..क्या कहता हैं विज्ञान

हाल के वर्षों में जहाजों पर हमलों और भू-राजनीतिक टकराव की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इलाका लगातार चर्चा में बना हुआ है। लेकिन यदि कोई इस क्षेत्र को करीब से देखे, तो उसे केवल रणनीतिक महत्व ही नहीं बल्कि प्रकृति की अद्भुत सुंदरता भी नजर आती है। नीले समंदर, ऊंचे पहाड़ों और छोटे-छोटे तटीय गांवों से घिरा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इलाका मानो प्रकृति की बनाई एक जीवंत पेंटिंग जैसा प्रतीत होता है।

ओमान के मुसांदम पेनिनसुला में स्थित कुमझार गांव इस क्षेत्र की अनोखी पहचान है। यह छोटा सा गांव पहाड़ों और समुद्र के बीच बसा हुआ है और ड्रोन से देखने पर इसकी खूबसूरती और भी स्पष्ट हो जाती है। नीले समुद्र के किनारे बसे छोटे-छोटे घरों का समूह किसी स्वर्गीय दृश्य जैसा दिखाई देता है। इस गांव की एक और खासियत यह है कि यहां दुनिया की अनोखी भाषा ‘कुम्जारी’ बोली जाती है, जिसमें फारसी, अरबी, हिन्दी और पुर्तगाली भाषाओं का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। भाषा की यह विविधता इस इलाके की प्राकृतिक विविधता से मेल खाती प्रतीत होती है।

दूसरी ओर ईरान के तट पर स्थित व्यस्त बंदरगाह बंदर अब्बास भी इस क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है। यहां का हवाई दृश्य सुनहरी रेत, नीले-हरे पानी और आधुनिक बंदरगाह ढांचे का अनोखा संगम दिखाता है। वहीं पास में स्थित क्यूश्म इसलेंड इस क्षेत्र का सबसे बड़ा द्वीप माना जाता है। यह द्वीप अपने मैंग्रोव जंगलों, चट्टानी तटों और चारों ओर फैले नीले समुद्र के कारण बेहद आकर्षक दिखाई देता है।

ऊपर से देखने पर यह द्वीप किसी प्राकृतिक आर्ट गैलरी जैसा लगता है, जहां प्रकृति ने अपने रंगों को खुलकर बिखेरा है। भौगोलिक दृष्टि से भी यह इलाका बेहद खास है। एक ओर ओमान के ऊबड़-खाबड़ पहाड़ हैं, तो दूसरी तरफ ईरान के अपेक्षाकृत सपाट लेकिन रंगीन तटीय क्षेत्र। स्ट्रीट ऑफ होर्मूज इन दोनों भूभागों को जोड़ता भी है और अलग भी करता है। यहां का समुद्री पानी कभी गहरे नीले रंग में चमकता है, तो कभी हरे-फिरोजी रंग की आभा बिखेरता है।

सूर्य की रोशनी पड़ते ही यह इलाका हीरे-मोती की तरह चमक उठता है। आज भले ही इस जलडमरूमध्य की चर्चा मुख्य रूप से तेल, टैंकरों और वैश्विक तनाव के संदर्भ में होती हो, लेकिन कुम्जार, बंदर अब्बास और केश्म द्वीप की झलकियां यह याद दिलाती हैं कि यह क्षेत्र केवल रणनीतिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि प्राकृतिक विविधता और सौंदर्य से भी भरपूर है।

बता दें कि दुनिया में इन दिनों जिस समुद्री क्षेत्र की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। आम तौर पर इस जलडमरूमध्य का नाम तेल और गैस के टैंकरों की आवाजाही, रणनीतिक महत्व और क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण सुर्खियों में रहता है।

Tags: Beauty of Strait of Hormuzkhabrein jara hat keliving painting by natureStrait of Hormuz
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

शालमला रिवर के तल में उकेरे गए हैं हजारों शिवलिंग
Khabrein Jara Hat Ke

शालमला रिवर के तल में उकेरे गए हैं हजारों शिवलिंग

13 minutes ago
कुछ ऐसी आदतें जिन्हें अच्छा नहीं माना जाता लेकिन आपकों रखेंगी सेहतमंद
Khabrein Jara Hat Ke

कुछ ऐसी आदतें जिन्हें अच्छा नहीं माना जाता लेकिन आपकों रखेंगी सेहतमंद

24 minutes ago
क्या अंतरिक्ष में गर्भधारण और बच्चे का जन्म सुरक्षित है?………..क्या कहता हैं विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या अंतरिक्ष में गर्भधारण और बच्चे का जन्म सुरक्षित है?………..क्या कहता हैं विज्ञान

24 hours ago
लहसुन की दो भुनी हुई कलियां खाने से कोलेस्ट्रॉल होता है नियंत्रित
Khabrein Jara Hat Ke

लहसुन की दो भुनी हुई कलियां खाने से कोलेस्ट्रॉल होता है नियंत्रित

1 day ago
बच्चों में शुरुआत से ही सिखायें अच्छी आदतें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में शुरुआत से ही सिखायें अच्छी आदतें

2 days ago
महाबलेश्वर के हरे-भरे जंगल और घाटियों के अद्भुत दृश्य होते पर्यटकों की पहली पसंद
Khabrein Jara Hat Ke

महाबलेश्वर के हरे-भरे जंगल और घाटियों के अद्भुत दृश्य होते पर्यटकों की पहली पसंद

2 days ago
किराडू मंदिर को पहचान है उसकी रहस्यमयता और अनोखी शैली
Khabrein Jara Hat Ke

किराडू मंदिर को पहचान है उसकी रहस्यमयता और अनोखी शैली

2 days ago
जापान में कई कंपनियां जिंदा लोगों को ताबूत में लेटने की सर्विस दे रहीं, 30 मिनट का चार्ज 1200 रुपये
Khabrein Jara Hat Ke

जापान में कई कंपनियां जिंदा लोगों को ताबूत में लेटने की सर्विस दे रहीं, 30 मिनट का चार्ज 1200 रुपये

2 days ago
जंग की तपिश में झुलसा दुबई: चकाचौंध गायब, घोस्ट टाउन बना दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर
Khabrein Jara Hat Ke

जंग की तपिश में झुलसा दुबई: चकाचौंध गायब, घोस्ट टाउन बना दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In