Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

स्ट्रोक के लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, पहचाने का सबसे आसान तरीका है ‘बचाव’ फॉर्मूला

by newzgossip
27 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
स्ट्रोक के लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, पहचाने का सबसे आसान तरीका है ‘बचाव’ फॉर्मूला
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत में अलग है इच्छामृत्यु का तरीका, कई देशों में जहरीला इंजेक्शन व आत्महत्या भी है प्रावधान

मेरुदंड को लचीला बनाने में मदद करता है मारीच्यासन

13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए नए पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट ला रहा व्हाट्सएप

स्ट्रोक के मामले में हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि जितनी जल्दी मरीज को इलाज मिलता है, उतनी ही बेहतर रिकवरी की संभावना रहती है। इसी कारण नेशनल हेल्थ मिशन लोगों को स्ट्रोक के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और तुरंत चिकित्सा सहायता लेने की सलाह देता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि स्ट्रोक के लक्षणों को याद रखने का सबसे आसान तरीका ‘बचाव’ फॉर्मूला है। यह तरीका लोगों को स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों को पहचानने में मदद करता है और समय पर अस्पताल पहुंचने के लिए सचेत करता है। स्ट्रोक में थोड़ी भी देरी मस्तिष्क को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में तुरंत अस्पताल पहुंचने पर मरीज को क्लॉट-बस्टिंग दवाएं या अन्य जरूरी उपचार दिए जा सकते हैं, जिससे रिकवरी की संभावना बढ़ जाती है।

‘बचाव’ फॉर्मूला के तहत सबसे पहला संकेत है ‘ब’ यानी बाजू। यदि किसी व्यक्ति को दोनों हाथ ऊपर उठाने के लिए कहा जाए और एक हाथ नीचे गिर जाए या कमजोर महसूस हो, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। दूसरा संकेत है ‘च’ यानी चेहरा। यदि व्यक्ति मुस्कुराने की कोशिश करे और चेहरे का एक हिस्सा लटकता हुआ या असमान दिखाई दे, तो यह भी खतरे का संकेत है।

तीसरा संकेत ‘आ’ यानी आवाज से जुड़ा है। यदि व्यक्ति को कोई सरल वाक्य बोलने या दोहराने को कहा जाए और उसकी आवाज अस्पष्ट हो जाए, तुतलाहट हो या बोलने में कठिनाई हो, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। चौथा और सबसे महत्वपूर्ण है ‘व’ यानी वक्त। यदि ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी दिखाई दे, तो समय बर्बाद किए बिना तुरंत 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलानी चाहिए और मरीज को ऐसे अस्पताल ले जाना चाहिए जहां सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्ट्रोक के लक्षण आमतौर पर अचानक दिखाई देते हैं और अक्सर शरीर के एक हिस्से को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा अचानक संतुलन बिगड़ना, आंखों में धुंधलापन आना या तेज सिरदर्द होना भी इसके संकेत हो सकते हैं। स्ट्रोक को कई बार ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह बिना किसी स्पष्ट चेतावनी के भी हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लोग ‘बचाव’ फॉर्मूला को समझ लें, तो अधिकांश मामलों में स्ट्रोक की पहचान जल्दी की जा सकती है। इसके साथ ही स्ट्रोक से बचाव के लिए रक्तचाप, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना, नियमित व्यायाम करना और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। इन सावधानियों से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट की माने तो स्ट्रोक या ब्रेन अटैक एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो तब होती है जब मस्तिष्क तक रक्त की आपूर्ति अचानक बाधित हो जाती है। ऐसी स्थिति में मस्तिष्क की कोशिकाएं तेजी से क्षतिग्रस्त होने लगती हैं।

Tags: Bachav Formulaearly signs of strokekhabrein jara hat keprevention' formulasymptoms of stroke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत में अलग है इच्छामृत्यु का तरीका, कई देशों में जहरीला इंजेक्शन व आत्महत्या भी है प्रावधान
Khabrein Jara Hat Ke

भारत में अलग है इच्छामृत्यु का तरीका, कई देशों में जहरीला इंजेक्शन व आत्महत्या भी है प्रावधान

22 minutes ago
मेरुदंड को लचीला बनाने में मदद करता है मारीच्यासन
Khabrein Jara Hat Ke

मेरुदंड को लचीला बनाने में मदद करता है मारीच्यासन

34 minutes ago
ईमेल के ज़रिए भी कर सकते हैं Whatsapp अकाउंट को लॉगइन
Khabrein Jara Hat Ke

13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए नए पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट ला रहा व्हाट्सएप

38 minutes ago
लोहे के सिलेंडर से कितना सस्ता है फाइबर गैस सिलेंडर? जानिए कीमत और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

लोहे के सिलेंडर से कितना सस्ता है फाइबर गैस सिलेंडर? जानिए कीमत और फायदे

1 day ago
नन्हे ‘बाहुबली’ ने भूखे-प्यासे रहते हुए बिना रुके पूरी की 13,560 किलोमीटर की उड़ान
Khabrein Jara Hat Ke

नन्हे ‘बाहुबली’ ने भूखे-प्यासे रहते हुए बिना रुके पूरी की 13,560 किलोमीटर की उड़ान

1 day ago
कटिचक्रासन कमर का लचीलापन बढ़ाने में मददगार
Khabrein Jara Hat Ke

कटिचक्रासन कमर का लचीलापन बढ़ाने में मददगार

1 day ago
अगर आपको भी आता है अचानक गुस्सा तो ऐसे करें कंट्रोल
Khabrein Jara Hat Ke

अगर आपको भी आता है अचानक गुस्सा तो ऐसे करें कंट्रोल

1 day ago
क्या आपको पता हैं…कैसे सूर्य की बदलती स्थिति देश में आगजनी कारण बनाती
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आपको पता हैं…कैसे सूर्य की बदलती स्थिति देश में आगजनी कारण बनाती

1 day ago
सुबह उठते ही चक्कर आना हो सकती है अंदरुनी समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह उठते ही चक्कर आना हो सकती है अंदरुनी समस्या

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In