Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

मेरुदंड को लचीला बनाने में मदद करता है मारीच्यासन

by newzgossip
25 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
मेरुदंड को लचीला बनाने में मदद करता है मारीच्यासन
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत में अलग है इच्छामृत्यु का तरीका, कई देशों में जहरीला इंजेक्शन व आत्महत्या भी है प्रावधान

स्ट्रोक के लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, पहचाने का सबसे आसान तरीका है ‘बचाव’ फॉर्मूला

13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए नए पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट ला रहा व्हाट्सएप

दुनिया भर में योग को स्वस्थ जीवन के लिए एक प्रभावी और आसान उपाय माना जाता है। यह आसन शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ मानसिक शांति प्रदान करने में भी मददगार माना जाता है। मारीच्यासन का नाम प्राचीन ऋषि मारीची के नाम पर रखा गया है। संस्कृत में ‘मारीच’ का अर्थ प्रकाश की किरण यानी सूर्य या चंद्रमा की किरण से होता है, जबकि ‘आसन’ का अर्थ बैठने की मुद्रा या योग की स्थिति है।

इस आसन के अभ्यास के दौरान शरीर को मोड़ने और खिंचाव देने की प्रक्रिया होती है, जिससे कंधों, गर्दन, कमर और पैरों की मांसपेशियों को अच्छा स्ट्रेच मिलता है। मिनिस्ट्री ऑफ आयुष के अनुसार मारीच्यासन रीढ़ की हड्डी यानी मेरुदंड को लचीला बनाने में मदद करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से मधुमेह के प्रबंधन में भी सकारात्मक असर देखा गया है। यह आसन शरीर की कार्यक्षमता को पुनर्जीवित करने में मदद करता है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक इस आसन के अभ्यास से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा यह पेट के कई महत्वपूर्ण अंगों को सक्रिय करने में मदद करता है, जिनमें लिवर, किडनी, प्लीहा, अग्न्याशय, छोटी आंत और पित्ताशय शामिल हैं। इन अंगों की सक्रियता से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर का संतुलन बेहतर बना रहता है। मारीच्यासन को करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर दंडासन की मुद्रा में बैठें।

इसके बाद दाहिने घुटने को मोड़कर बाएं हाथ को दाहिनी जांघ के बाहर रखें। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को दाईं ओर मोड़ें और पीछे की ओर देखने की कोशिश करें। यदि संभव हो तो दोनों हाथों को पीठ के पीछे पकड़ने का प्रयास करें। इस स्थिति में 5 से 10 गहरी सांसें लें और फिर दूसरी तरफ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं। योग विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शुरुआती लोग इस आसन का अभ्यास धीरे-धीरे और किसी योग शिक्षक की देखरेख में करें।

अभ्यास के दौरान सांसों पर ध्यान देना और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। नियमित योग अभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं, गंभीर कमर दर्द से पीड़ित लोगों या हाल ही में सर्जरी करवा चुके व्यक्तियों को इस आसन का अभ्यास करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Tags: Benefits of MarichyasanaHow to make spine flexiblekhabrein jara hat keMarichyasanaspine flexible
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Khabrein Jara Hat Ke

भारत में अलग है इच्छामृत्यु का तरीका, कई देशों में जहरीला इंजेक्शन व आत्महत्या भी है प्रावधान

12 minutes ago
स्ट्रोक के लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, पहचाने का सबसे आसान तरीका है ‘बचाव’ फॉर्मूला
Khabrein Jara Hat Ke

स्ट्रोक के लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, पहचाने का सबसे आसान तरीका है ‘बचाव’ फॉर्मूला

17 minutes ago
ईमेल के ज़रिए भी कर सकते हैं Whatsapp अकाउंट को लॉगइन
Khabrein Jara Hat Ke

13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए नए पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट ला रहा व्हाट्सएप

28 minutes ago
लोहे के सिलेंडर से कितना सस्ता है फाइबर गैस सिलेंडर? जानिए कीमत और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

लोहे के सिलेंडर से कितना सस्ता है फाइबर गैस सिलेंडर? जानिए कीमत और फायदे

1 day ago
नन्हे ‘बाहुबली’ ने भूखे-प्यासे रहते हुए बिना रुके पूरी की 13,560 किलोमीटर की उड़ान
Khabrein Jara Hat Ke

नन्हे ‘बाहुबली’ ने भूखे-प्यासे रहते हुए बिना रुके पूरी की 13,560 किलोमीटर की उड़ान

1 day ago
कटिचक्रासन कमर का लचीलापन बढ़ाने में मददगार
Khabrein Jara Hat Ke

कटिचक्रासन कमर का लचीलापन बढ़ाने में मददगार

1 day ago
अगर आपको भी आता है अचानक गुस्सा तो ऐसे करें कंट्रोल
Khabrein Jara Hat Ke

अगर आपको भी आता है अचानक गुस्सा तो ऐसे करें कंट्रोल

1 day ago
क्या आपको पता हैं…कैसे सूर्य की बदलती स्थिति देश में आगजनी कारण बनाती
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आपको पता हैं…कैसे सूर्य की बदलती स्थिति देश में आगजनी कारण बनाती

1 day ago
सुबह उठते ही चक्कर आना हो सकती है अंदरुनी समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह उठते ही चक्कर आना हो सकती है अंदरुनी समस्या

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In