Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, November 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम

अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कई महीनों तक रखी खामेनेई पर नजर

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने अमेरिका और इजरायल के हमलों से पहले कई महीनों तक ईरान के शीर्ष नेताओं की गतिविधियों पैनी निगाह रखी। इन्हीं हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हुई। ऑपरेशन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सीआईए ने खामेनेई सहित कई वरिष्ठ ईरानी नेताओं की आवाजाही पर महीनों तक नजर रखी।

सूत्र के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने जो खुफिया जानकारी जुटाई, इस खुफिया जानकारी को इजरायली अधिकारियों के साथ साझा की। इस जानकारी के आधार पर संयुक्त हमले का समय तय हुआ। इस ऑपरेशन से पहले अमेरिका की खुफिया तैयारियों पर रिपोर्ट की थी।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों ने खामेनेई की रोजमर्रा की गतिविधियों का गहराई से अध्ययन किया था। वे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि खामेनेई कहां रहते हैं, किन लोगों से मिलते हैं, कैसे बातचीत करते हैं और खतरे की स्थिति में कहां छिप सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को एक ऐसा मौका सामने आया जब खामेनेई सहित कई शीर्ष अधिकारी तेहरान स्थित एक परिसर में अलग-अलग जगहों पर बैठक करने वाले थे। इस परिसर में सुप्रीम लीडर, राष्ट्रपति और राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र के दफ्तर हैं। एक इजरायली सूत्र ने बताया कि खामेनेई दिन के समय खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते थे।

बताया गया कि शुरुआत में रात में हमला करने की योजना थी, लेकिन बाद में बदलकर दिन में हमला करने का फैसला हुआ। इजरायल समय के अनुसार सुबह करीब 6 बजे लड़ाकू विमानों ने बेहद सटीक हथियारों से परिसर पर हमला किया।

एक इजरायली सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमले तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब 60 सेकंड के अंदर किए गए। इन हमलों में खामेनेई और करीब 40 वरिष्ठ अधिकारी मारे गए, जिसमें ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख भी शामिल थे। अधिकारी के मुताबिक, दिन में हमला करने से सभी चौंक गए जिसका अमेरिका-इजरायल को फायदा मिला। उनका कहना था कि अगर शुरुआत में नेतृत्व पर हमला नहीं किया जाता, तब वे बिखरकर छिप जाते। इसके कुछ घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत की घोषणा की।

इन हमलों के बाद संघर्ष और तेज हो गया। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, बमबारी शुरू होने के बाद से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि इस संघर्ष में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह इस टकराव में अमेरिका के पहले आधिकारिक हताहत हैं। 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर रहे खामेनेई के पास सैन्य और विदेश नीति से जुड़े अंतिम फैसले लेने की ताकत थी। उनकी मौत के बाद सत्ता में बड़ा खालीपन पैदा हो गया है।

Tags: How did Israel plan to assassinate Khamenei?Iran Attack On Israelkhabrein jara hat keKhamenei Killing PlanUS intelligence agency monitored Khamenei
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

4 hours ago
आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

4 hours ago
बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

5 hours ago
बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे

5 hours ago
बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त

5 hours ago
बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

5 hours ago
मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

1 day ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

1 day ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In