Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

फिर चर्चा में मंगल ग्रह की प्राचीन पहेलियां

by newzgossip
23 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
फिर चर्चा में मंगल ग्रह की प्राचीन पहेलियां
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

हांगकांग में चलती सड़क, लोग घर से निकलते ही बिना हिलेडुले मंजिल पर पहुंच रहे

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के परसेवरेंस रोवर द्वारा भेजी गई ताज़ा तस्वीरों ने एक बार फिर मंगल ग्रह की प्राचीन पहेलियों को चर्चा में ला दिया है। मंगल ग्रह की धूल भरी सतह के बीच रोवर की कैमरे में एक छोटा-सा काले और सफेद धारियों वाला पत्थर कैद हुआ है जो नासा के वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा है। ‘जेबरा रॉक’ के नाम से इंटरनेट पर वायरल हो चुका यह पत्थर आकार में लगभग 20 सेंटीमीटर का है, लेकिन इसकी अनोखी बनावट इसे बेहद खास बनाती है। नासा ने इसे आधिकारिक तौर पर ‘फ्रेया कैसल’ नाम दिया है, और माना जा रहा है कि यह मंगल के भूगर्भीय इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। जहां मंगल की चट्टानें आमतौर पर लाल और भूरे रंग की दिखाई देती हैं, वहीं यह ब्लैक-एंड-व्हाइट पत्थर दूर से ही अलग नज़र आता है।

इसकी धारियां इतनी स्पष्ट हैं कि इसे देखकर पृथ्वी पर पाए जाने वाले कुछ विशिष्ट कायांतरित पत्थरों की याद आती है। इसकी खोज जेजेरो क्रेटर इलाके में हुई है, जो अरबों वर्ष पहले एक विशाल झील हुआ करता था। परसेवरेंस रोवर इन दिनों इसी क्रेटर के किनारों और ढलानों पर चढ़ाई करते हुए अध्ययन कर रहा है, और उसी दौरान उसे यह अनोखा पत्थर मिला।

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तरह की धारियों के बनने के पीछे दो प्रमुख भूगर्भीय प्रक्रियाओं की भूमिका हो सकती है। पहली है आग्नेय प्रक्रिया, जिसमें ज्वालामुखीय लावा धीरे-धीरे ठंडा होने पर अलग-अलग खनिजों की परतों में बंट जाता है और पत्थर पर धारियां बन जाती हैं। दूसरी प्रक्रिया कायांतरित परिवर्तन की है, जिसमें अत्यधिक गर्मी और दबाव के कारण चट्टानों की बनावट बदलती है और वह परतदार रूप में दिखाई देती हैं। पृथ्वी पर भी ऐसे पत्थर बड़ी गहराइयों और अत्यधिक दबाव वाली जगहों पर पाए जाते हैं।

मगर वैज्ञानिकों को असली हैरानी इस बात की है कि यह पत्थर अपने आसपास की किसी भी चट्टान से मेल नहीं खाता। यह किसी बड़े पत्थर का हिस्सा भी नहीं है, बल्कि ढलानों से लुढ़क कर नीचे आया एक अलग-थलग पत्थर प्रतीत होता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि इसकी उत्पत्ति जेजेरो क्रेटर के ऊपरी क्षेत्रों में हुई है, जहाँ अब तक रोवर नहीं पहुंचा है। इससे वैज्ञानिकों में यह उत्सुकता बढ़ गई है कि जैसे-जैसे रोवर ऊपर चढ़ेगा, वह शायद इस ‘जेबरा रॉक’ का वास्तविक स्रोत या उससे मिलती-जुलती प्राचीन चट्टानें खोज सकेगा। यह छोटा-सा लेकिन बेहद अनोखा पत्थर मंगल के भूगर्भीय इतिहास की गहराइयों से जुड़े संकेत दे सकता है।

Tags: ancient mysteries of MarsBlack-and-white stonekhabrein jara hat kemysteries of Marsmysteries of Mars are back in the news
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम
Khabrein Jara Hat Ke

Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम

17 minutes ago
दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार
Khabrein Jara Hat Ke

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

28 minutes ago
हांगकांग में चलती सड़क, लोग घर से निकलते ही बिना हिलेडुले मंजिल पर पहुंच रहे
Khabrein Jara Hat Ke

हांगकांग में चलती सड़क, लोग घर से निकलते ही बिना हिलेडुले मंजिल पर पहुंच रहे

24 hours ago
पक्षियों की पॉटी में ही छिपा होता है “यूरिन” का राज़
Khabrein Jara Hat Ke

पक्षियों की पॉटी में ही छिपा होता है “यूरिन” का राज़

1 day ago
देश की एक ऐसी फैक्ट्री जहां इंसान नहीं 57 रोबोट 24 घंटे करते हैं काम
Khabrein Jara Hat Ke

देश की एक ऐसी फैक्ट्री जहां इंसान नहीं 57 रोबोट 24 घंटे करते हैं काम

1 day ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

2 days ago
कर्नाटक के इस गांव में सालों से दलित समुदाय को बाल कटवाने की मनाही…..जाने क्यों
Khabrein Jara Hat Ke

कर्नाटक के इस गांव में सालों से दलित समुदाय को बाल कटवाने की मनाही…..जाने क्यों

2 days ago
ब्रिटिश के ‘नए नास्त्रेदमस’ क्रैग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां
Khabrein Jara Hat Ke

ब्रिटिश के ‘नए नास्त्रेदमस’ क्रैग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

2 days ago
दिन में भिखारी और रात में लग्जरी कारों का मालिक, 3 आलीशान गाड़ियों वाला ठग गिरफ्तार
Khabrein Jara Hat Ke

दिन में भिखारी और रात में लग्जरी कारों का मालिक, 3 आलीशान गाड़ियों वाला ठग गिरफ्तार

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In