Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

देश की एक ऐसी फैक्ट्री जहां इंसान नहीं 57 रोबोट 24 घंटे करते हैं काम

-कांचीपुरम की ‘डार्क फैक्ट्री’ साल में महज 30 मिनट आराम करती हैं मशीनें

by newzgossip
35 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
देश की एक ऐसी फैक्ट्री जहां इंसान नहीं 57 रोबोट 24 घंटे करते हैं काम
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

हांगकांग में चलती सड़क, लोग घर से निकलते ही बिना हिलेडुले मंजिल पर पहुंच रहे

पक्षियों की पॉटी में ही छिपा होता है “यूरिन” का राज़

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

चेन्नई एयरपोर्ट से करीब 50 किलोमीटर दूर ओरागडम के स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित एक फैक्ट्री है। जिसके भीतर आधी रात में अल्ट्रावॉयलेट रोशनी की हल्की चमक तो दिखाई देती है, लेकिन शोर-गुल सुनाई नहीं देता है। चारों ओर सन्नाटा और बीच-बीच में आती ‘बीप’ की आवाजें। यहां न इसांनी मजदूरों की हलचल है, न शिफ्ट बदलने की चहल-पहल। यह है पॉलिमेटिक की ‘डार्क फैक्ट्री’, जिसे देश की पहली और दुनिया की तीसरी पूर्णत: स्वचालित इकाई बताया जा रहा है।

इस फैक्ट्री में 125 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित करीब 57 रोबोटिक मशीनें वर्ष 2018 से लगातार काम कर रही हैं। इनकी खासियत यह है कि ये सालभर 24 घंटे संचालित रहती हैं और केवल साल में एक बार 30 मिनट के मेंटेनेंस ब्रेक के लिए रुकती हैं। हर मशीन की अनुमानित आयु 25 वर्ष बताई गई है।

सबसे आश्चर्य और हैरानी की बात तो यह है कि फैक्ट्री के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मात्र 002 दर्ज किया गया, जो लगभग शून्य प्रदूषण का संकेत देता है। सेमीकंडक्टर चिप और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) असेंबली जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य रोबोटिक आर्म्स द्वारा सटीकता से किए जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पॉलीमेटेक के डायरेक्टर विशाल नंदन बताते हैं, कि हमारे इंजीनियर नियमित शिफ्ट में काम नहीं करते। वे सिस्टम की निगरानी करते हैं और जरूरत पड़ने पर रोबोट को रीप्रोग्राम करते हैं। जितना काम 350 लोग मिलकर करेंगे, उतना 57 रोबोट कर रहे हैं। पूरी इकाई में गार्ड समेत केवल छह लोग तैनात रहते हैं, जिनमें दो तकनीकी विशेषज्ञ हैं।

‘डार्क फैक्ट्री’ का कॉन्सेप्ट नया नहीं है। दुनिया की पहली ऐसी इकाई 2001 में जापान की फेनक ने स्थापित की थी, जो आज भी संचालन में है। इसके बाद दक्षिण कोरिया में भी इसी तरह की फैक्ट्री शुरू हुई। भारत में यह पहल विनिर्माण क्षेत्र में तकनीकी बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की स्वचालित इकाइयां उत्पादन क्षमता, सटीकता और लागत नियंत्रण के लिहाज से लाभकारी हैं। हालांकि, इससे पारंपरिक रोजगार संरचना पर असर को लेकर बहस भी जारी है। कांचीपुरम की यह फैक्ट्री बताती है कि भविष्य का औद्योगिक मॉडल कैसा हो सकता है, जहां रोशनी कम और मशीनों की दक्षता ज्यादा होगी, और इंसानी भूमिका निगरानी व प्रोग्रामिंग तक सीमित रह जाएगी।

Tags: factory in the countrykhabrein jara hat kePolymatic's 'Dark Factory'robots work in factory
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

हांगकांग में चलती सड़क, लोग घर से निकलते ही बिना हिलेडुले मंजिल पर पहुंच रहे
Khabrein Jara Hat Ke

हांगकांग में चलती सड़क, लोग घर से निकलते ही बिना हिलेडुले मंजिल पर पहुंच रहे

8 minutes ago
पक्षियों की पॉटी में ही छिपा होता है “यूरिन” का राज़
Khabrein Jara Hat Ke

पक्षियों की पॉटी में ही छिपा होता है “यूरिन” का राज़

21 minutes ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

1 day ago
कर्नाटक के इस गांव में सालों से दलित समुदाय को बाल कटवाने की मनाही…..जाने क्यों
Khabrein Jara Hat Ke

कर्नाटक के इस गांव में सालों से दलित समुदाय को बाल कटवाने की मनाही…..जाने क्यों

1 day ago
ब्रिटिश के ‘नए नास्त्रेदमस’ क्रैग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां
Khabrein Jara Hat Ke

ब्रिटिश के ‘नए नास्त्रेदमस’ क्रैग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

1 day ago
दिन में भिखारी और रात में लग्जरी कारों का मालिक, 3 आलीशान गाड़ियों वाला ठग गिरफ्तार
Khabrein Jara Hat Ke

दिन में भिखारी और रात में लग्जरी कारों का मालिक, 3 आलीशान गाड़ियों वाला ठग गिरफ्तार

1 day ago
बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी, एलियंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Khabrein Jara Hat Ke

बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी, एलियंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

3 days ago
केरल के प्रसिद्ध अट्टुकल भगवती मंदिर में है पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित
Khabrein Jara Hat Ke

केरल के प्रसिद्ध अट्टुकल भगवती मंदिर में है पुरुषों का प्रवेश प्रतिबंधित

3 days ago
भोजन के तुरंत बाद सामान्य मात्रा में पानी पीने से नहीं होता नुकसान!
Khabrein Jara Hat Ke

भोजन के तुरंत बाद सामान्य मात्रा में पानी पीने से नहीं होता नुकसान!

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In